हाईवे प्रोजेक्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी: लग्जरी गाड़ियां हड़पने वाला आरोपी ग्वालियर में गिरफ्तार

ग्वालियर (म.प्र.)

On

अटैचमेंट के बहाने वाहन लेकर गिरवी रखने का खेल उजागर, करीब 50 गाड़ियों की ठगी का शक, क्राइम ब्रांच जांच में जुटी

ग्वालियर।मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हाईवे प्रोजेक्ट के नाम पर महंगी और लग्जरी गाड़ियां हड़पने का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में अभय भदौरिया नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो लोगों से उनकी गाड़ियां अटैचमेंट के बहाने लेकर उन्हें चोरी-छिपे गिरवी रख देता था। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की ठगी का अंदेशा जताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से जांच तेज कर दी है।

इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब भास्कर शर्मा नामक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी दो कारें अचानक गायब हो गई हैं। पुलिस ने तकनीकी जांच के तहत एक कार की जीपीएस लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन के आधार पर जब पुलिस एक स्थान पर पहुंची तो वहां अर्टिगा कार किसी अन्य व्यक्ति के पास गिरवी रखी मिली। पूछताछ में सामने आया कि यह कार आरोपी अभय भदौरिया के जरिए वहां पहुंची थी।

क्या था ठगी का तरीका
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को हाईवे प्रोजेक्ट से जुड़ा बताकर वाहन मालिकों से संपर्क करता था। वह दावा करता था कि उनकी गाड़ियों को निर्माण कार्य में अटैच किया जाएगा और बदले में तय किराया दिया जाएगा। शुरुआत में वह कुछ समय तक नियमित भुगतान करता था, जिससे वाहन मालिकों का भरोसा जीत लेता था। इसके बाद वह गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर अलग-अलग जगहों पर गिरवी रख देता और फिर मोबाइल फोन बंद कर फरार हो जाता था।

कितनी गाड़ियां और कितना नुकसान
क्राइम ब्रांच की शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने इसी तरह करीब 50 से अधिक गाड़ियों के साथ धोखाधड़ी की है। इनमें कई महंगी और लग्जरी कारें शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि ठगी की रकम करोड़ों रुपये में हो सकती है। फिलहाल सभी पीड़ितों की पहचान की जा रही है और उनसे शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) धर्मवीर सिंह ने जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी थी। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक पूरा नेटवर्क शामिल हो सकता है। उन लोगों की भी जांच की जा रही है, जिन्होंने नियमों के खिलाफ इन गाड़ियों को गिरवी स्वीकार किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Feb 2026 By Nitin Trivedi

हाईवे प्रोजेक्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी: लग्जरी गाड़ियां हड़पने वाला आरोपी ग्वालियर में गिरफ्तार

ग्वालियर (म.प्र.)

ग्वालियर।मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हाईवे प्रोजेक्ट के नाम पर महंगी और लग्जरी गाड़ियां हड़पने का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में अभय भदौरिया नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो लोगों से उनकी गाड़ियां अटैचमेंट के बहाने लेकर उन्हें चोरी-छिपे गिरवी रख देता था। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की ठगी का अंदेशा जताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से जांच तेज कर दी है।

इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब भास्कर शर्मा नामक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी दो कारें अचानक गायब हो गई हैं। पुलिस ने तकनीकी जांच के तहत एक कार की जीपीएस लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन के आधार पर जब पुलिस एक स्थान पर पहुंची तो वहां अर्टिगा कार किसी अन्य व्यक्ति के पास गिरवी रखी मिली। पूछताछ में सामने आया कि यह कार आरोपी अभय भदौरिया के जरिए वहां पहुंची थी।

क्या था ठगी का तरीका
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को हाईवे प्रोजेक्ट से जुड़ा बताकर वाहन मालिकों से संपर्क करता था। वह दावा करता था कि उनकी गाड़ियों को निर्माण कार्य में अटैच किया जाएगा और बदले में तय किराया दिया जाएगा। शुरुआत में वह कुछ समय तक नियमित भुगतान करता था, जिससे वाहन मालिकों का भरोसा जीत लेता था। इसके बाद वह गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर अलग-अलग जगहों पर गिरवी रख देता और फिर मोबाइल फोन बंद कर फरार हो जाता था।

कितनी गाड़ियां और कितना नुकसान
क्राइम ब्रांच की शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने इसी तरह करीब 50 से अधिक गाड़ियों के साथ धोखाधड़ी की है। इनमें कई महंगी और लग्जरी कारें शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि ठगी की रकम करोड़ों रुपये में हो सकती है। फिलहाल सभी पीड़ितों की पहचान की जा रही है और उनसे शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) धर्मवीर सिंह ने जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी थी। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक पूरा नेटवर्क शामिल हो सकता है। उन लोगों की भी जांच की जा रही है, जिन्होंने नियमों के खिलाफ इन गाड़ियों को गिरवी स्वीकार किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-accused-who-cheated-crores-of-rupees-and-grabbed-luxury/article-45103

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.