राष्ट्रपति के जबलपुर दौरे पर सुरक्षा का कड़ा घेरा, योग दिवस और री-नीट परीक्षा ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

जबलपुर,(म.प्र.)

On

3000 से अधिक जवान तैनात, योग दिवस कार्यक्रम और RDVV दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, शहर रहेगा हाईअलर्ट पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को अपने दो दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुंचेंगी। उनके आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राष्ट्रपति शाम 6.10 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शनिवार रात जबलपुर पहुंचने वाले हैं, जिसके चलते शहर में वीवीआईपी गतिविधियां लगातार बनी रहेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जबलपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन ने करीब 3000 से अधिक पुलिस जवानों और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की है। डुमना एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस, गैरिसन ग्राउंड और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय तक पूरे रूट पर सुरक्षा का कड़ा घेरा बनाया गया है। पुलिस की विशेष टीमें लगातार गश्त कर रही हैं, जबकि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। आरपीएफ और जीआरपी की टीमें रेलवे परिसरों में जांच अभियान चला रही हैं। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्तों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

राष्ट्रपति शनिवार रात सर्किट हाउस क्रमांक-1 में विश्राम करेंगी। इसके बाद रविवार सुबह उनका पहला कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय आयोजन में शामिल होने का रहेगा। सुबह 7.30 बजे गैरिसन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। यहां हजारों लोग सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। मैदान में विशेष मंच, सुरक्षा बैरिकेडिंग और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। प्रशासन का अनुमान है कि बड़ी संख्या में नागरिक, छात्र और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे।योग दिवस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति स्वास्थ्य और योग के महत्व से जुड़ा संदेश भी देंगी। अधिकारियों के अनुसार यह आयोजन केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास भी रहेगा। शहर में कई स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और लोगों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

योग दिवस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। यहां वे विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। समारोह में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को डिग्रियां और स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रवेश व्यवस्था को नियंत्रित किया गया है। दीक्षांत समारोह को लेकर कुछ दिनों से चर्चा भी चल रही है, क्योंकि कुछ शोधार्थियों और मेधावी विद्यार्थियों ने सम्मान प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए थे। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सभी व्यवस्थाएं तय प्रोटोकॉल के अनुसार की जा रही हैं। राष्ट्रपति के कार्यक्रमों के बीच प्रशासन के सामने एक और बड़ी जिम्मेदारी री-नीट परीक्षा को लेकर है। रविवार को जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर 10 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। ऐसे में शहर में एक साथ वीवीआईपी मूवमेंट और बड़ी परीक्षा का आयोजन प्रशासन के लिए दोहरी चुनौती बन गया है। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष योजना बनाई गई है ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पहली बार परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सरकारी बसों की व्यवस्था की गई है। शहर के विभिन्न हिस्सों से छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी। प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है ताकि किसी भी छात्र को परिवहन या अन्य व्यवस्था से जुड़ी समस्या होने पर तुरंत सहायता मिल सके। परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पेयजल और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षार्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। कई परीक्षा केंद्रों के बाहर अस्थायी शेड तैयार किए गए हैं जहां बैठने, पेयजल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। गर्मी को देखते हुए कूलर और पंखों की व्यवस्था भी की गई है। प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों और उनके परिजनों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रपति के दौरे के कारण डुमना एयरपोर्ट, सर्किट हाउस, गैरिसन ग्राउंड, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय और पूरे वीवीआईपी रूट के आसपास 15 किलोमीटर के क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस दौरान ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून, पतंग और अन्य उड़ने वाली वस्तुओं के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। पुलिस और प्रशासन ने साफ किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रपति के दौरे, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और री-नीट परीक्षा को देखते हुए रविवार को जबलपुर पूरी तरह हाईअलर्ट मोड पर रहेगा। सुरक्षा एजेंसियां, प्रशासन और विभिन्न विभाग समन्वय के साथ काम कर रहे हैं ताकि सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न हो सकें। शहर में तैयारियों का माहौल है और लोगों की नजरें अब राष्ट्रपति के इस महत्वपूर्ण दौरे पर टिकी हुई हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jun 2026 By Vaishnavi.J

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tight-security-cover-during-presidents-visit-to-jabalpur-yoga-day/article-56493

खबरें और भी हैं

ब्राजील की दमदार वापसी, हैती को 3-0 से हराकर ग्रुप-सी में पहुंचा शीर्ष पर

टाप न्यूज

ब्राजील की दमदार वापसी, हैती को 3-0 से हराकर ग्रुप-सी में पहुंचा शीर्ष पर

माथियस कुन्हा के दो गोल और विनीसियस जूनियर के शानदार प्रदर्शन से ब्राजील को पहली जीत, हैती नॉकआउट की दौड़...
स्पोर्ट्स 
ब्राजील की दमदार वापसी, हैती को 3-0 से हराकर ग्रुप-सी में पहुंचा शीर्ष पर

हेनरी निकोल्स के शतक से न्यूजीलैंड का दबदबा, इंग्लैंड पर 352 रन की बढ़त

ओवल टेस्ट के तीसरे दिन रचिन रवींद्र और हेनरी निकोल्स की 161 रन की साझेदारी ने कीवी टीम को मजबूत...
स्पोर्ट्स 
हेनरी निकोल्स के शतक से न्यूजीलैंड का दबदबा, इंग्लैंड पर 352 रन की बढ़त

शाहिदी-उमरजई के अर्धशतक से संभला अफगानिस्तान, प्रसिद्ध कृष्णा ने झटके चार विकेट

36 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद अफगान टीम की वापसी, कप्तान शाहिदी और उमरजई ने संभाली पारी
स्पोर्ट्स 
शाहिदी-उमरजई के अर्धशतक से संभला अफगानिस्तान, प्रसिद्ध कृष्णा ने झटके चार विकेट

राष्ट्रपति के जबलपुर दौरे पर सुरक्षा का कड़ा घेरा, योग दिवस और री-नीट परीक्षा ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

3000 से अधिक जवान तैनात, योग दिवस कार्यक्रम और RDVV दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, शहर रहेगा...
मध्य प्रदेश 
राष्ट्रपति के जबलपुर दौरे पर सुरक्षा का कड़ा घेरा, योग दिवस और री-नीट परीक्षा ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.