आज MP के इन 4 शहरों में UPSC प्रीलिम्स परीक्षा, भोपाल में मुशायरा और मेंगो फेस्टिवल जैसे कार्यक्रम भी – जानिए दिनभर कहां क्या खास है

BHOPAL, MP

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में आज संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में दो शिफ्टों में संपन्न होगी।

भोपाल में इस परीक्षा के लिए 50 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि इंदौर में 36 परीक्षा केंद्रों पर कुल 14,692 परीक्षार्थी शामिल होंगे। ग्वालियर में 30 केंद्रों पर 8,509 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड और वैध सरकारी पहचान पत्र लेकर सुबह 9 बजे से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। नोटिफिकेशन के अनुसार, यदि एडमिट कार्ड और पहचान पत्र में विवरण मेल नहीं खाते या कैंडिडेट की फोटो स्पष्ट नहीं होती है, तो प्रवेश नहीं मिलेगा।

ग्वालियर में 30 केंद्रों पर 8,509 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

ग्वालियर में परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक दो सत्रों में होगी। संयुक्त कलेक्टर देवकीनंदन सिंह को परीक्षा प्रभारी और नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इंदौर में 14,692 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

इंदौर के 36 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। 4 मई को यहां NEET परीक्षा के दौरान हुई बिजली कटौती की समस्या को देखते हुए बिजली कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि आज सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित न हो।

भोपाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लें

अखिल भारतीय मुशायरा
आज शाम 7.30 बजे भोपाल के रवीन्द्र भवन, अंजनि सभागार में उर्दू अकादमी की ओर से अखिल भारतीय मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। इस मुशायरे में फारूक अंजुम (भोपाल), अकील नौमानी (रामपुर), नईम राशिद (बुरहानपुर), अज़्म शाकरी (एटा), सैयद ज़िया अल्वी (लखनऊ) और खालिदा सिद्दीक़ सहित अन्य प्रमुख शायर शिरकत करेंगे।

चंदेरी उत्सव
जवाहर चौक स्थित मृगनयनी एम्पोरियम में चंदेरी उत्सव चल रहा है, जो 31 मई तक चलेगा। मप्र हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम द्वारा आयोजित इस उत्सव में चंदेरी के डिजाइनर कलेक्शन और ऐतिहासिक स्थापत्य कला की झलक देखी जा सकती है।

छायाचित्र प्रदर्शनी
श्यामला हिल्स के राज्य संग्रहालय में ‘भारत की सौर परंपरा’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक जारी है।

मेंगो फेस्टिवल
आईएसबीटी के पास द फर्न रेसीडेंसी होटल में चल रहे मेंगो फेस्टिवल का भी आनंद लें। इसे आप लंच और डिनर के साथ मनमोहक आम के व्यंजनों के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2025 By दैनिक जागरण

आज MP के इन 4 शहरों में UPSC प्रीलिम्स परीक्षा, भोपाल में मुशायरा और मेंगो फेस्टिवल जैसे कार्यक्रम भी – जानिए दिनभर कहां क्या खास है

BHOPAL, MP

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में आज संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में दो शिफ्टों में संपन्न होगी।

भोपाल में इस परीक्षा के लिए 50 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि इंदौर में 36 परीक्षा केंद्रों पर कुल 14,692 परीक्षार्थी शामिल होंगे। ग्वालियर में 30 केंद्रों पर 8,509 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड और वैध सरकारी पहचान पत्र लेकर सुबह 9 बजे से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। नोटिफिकेशन के अनुसार, यदि एडमिट कार्ड और पहचान पत्र में विवरण मेल नहीं खाते या कैंडिडेट की फोटो स्पष्ट नहीं होती है, तो प्रवेश नहीं मिलेगा।

ग्वालियर में 30 केंद्रों पर 8,509 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

ग्वालियर में परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक दो सत्रों में होगी। संयुक्त कलेक्टर देवकीनंदन सिंह को परीक्षा प्रभारी और नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इंदौर में 14,692 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

इंदौर के 36 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। 4 मई को यहां NEET परीक्षा के दौरान हुई बिजली कटौती की समस्या को देखते हुए बिजली कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि आज सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित न हो।

भोपाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लें

अखिल भारतीय मुशायरा
आज शाम 7.30 बजे भोपाल के रवीन्द्र भवन, अंजनि सभागार में उर्दू अकादमी की ओर से अखिल भारतीय मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। इस मुशायरे में फारूक अंजुम (भोपाल), अकील नौमानी (रामपुर), नईम राशिद (बुरहानपुर), अज़्म शाकरी (एटा), सैयद ज़िया अल्वी (लखनऊ) और खालिदा सिद्दीक़ सहित अन्य प्रमुख शायर शिरकत करेंगे।

चंदेरी उत्सव
जवाहर चौक स्थित मृगनयनी एम्पोरियम में चंदेरी उत्सव चल रहा है, जो 31 मई तक चलेगा। मप्र हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम द्वारा आयोजित इस उत्सव में चंदेरी के डिजाइनर कलेक्शन और ऐतिहासिक स्थापत्य कला की झलक देखी जा सकती है।

छायाचित्र प्रदर्शनी
श्यामला हिल्स के राज्य संग्रहालय में ‘भारत की सौर परंपरा’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक जारी है।

मेंगो फेस्टिवल
आईएसबीटी के पास द फर्न रेसीडेंसी होटल में चल रहे मेंगो फेस्टिवल का भी आनंद लें। इसे आप लंच और डिनर के साथ मनमोहक आम के व्यंजनों के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/today-in-these-4-cities-of-mp-the-upsc-prelims/article-22102

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.