शिवपुरी के बदरखा गांव में मुक्तिधाम का रास्ता बंद, आदिवासी समाज ने धरना देकर जताया विरोध

Shivpuri, MP

शिवपुरी जिले के बदरखा गांव में शनिवार को एक संवेदनशील मामला सामने आया, जिसने स्थानीय आदिवासी समाज को गहरी चिंता में डाल दिया।

 गांव के सुम्मेर आदिवासी का निधन हो गया था, लेकिन उनके अंतिम संस्कार के समय मुक्तिधाम तक पहुंचने में गंभीर समस्या खड़ी हो गई।

स्थानीय दबंगों ने मुक्तिधाम जाने वाले रास्ते पर अवैध कब्जा कर रखा था। गांव से मुक्तिधाम तक दो रास्ते उपलब्ध हैं। पहला रास्ता तालाब के पानी से भर चुका था, जबकि दूसरा दबंगों द्वारा दोनों ओर से बाड़ लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इससे नाराज ग्रामीणों ने शव को रास्ते पर रखकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

स्थानीय पंचायत सचिव अनूप गुप्ता और सरपंच मौके पर पहुंचे और दबंगों से विवादित रास्ता खुलवाकर शव को मुक्तिधाम ले जाकर अंतिम संस्कार करवाया गया।

पंचायत सचिव ने बताया कि समस्या का स्थायी समाधान तलाशने के लिए रविवार को तहसीलदार और पुलिस प्रशासन भी मौके का निरीक्षण करेंगे। इस विवादित रास्ते को सड़क के रूप में विकसित करने की भी संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि भविष्य में इस तरह की समस्या फिर से न उत्पन्न हो।

इस घटना ने सामाजिक न्याय और ग्रामीणों की आवाज़ को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि दबंग मानसिकता पर अंकुश लगाया जाए और सभी को समान अधिकार मिलें।

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Sep 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी के बदरखा गांव में मुक्तिधाम का रास्ता बंद, आदिवासी समाज ने धरना देकर जताया विरोध

Shivpuri, MP

 गांव के सुम्मेर आदिवासी का निधन हो गया था, लेकिन उनके अंतिम संस्कार के समय मुक्तिधाम तक पहुंचने में गंभीर समस्या खड़ी हो गई।

स्थानीय दबंगों ने मुक्तिधाम जाने वाले रास्ते पर अवैध कब्जा कर रखा था। गांव से मुक्तिधाम तक दो रास्ते उपलब्ध हैं। पहला रास्ता तालाब के पानी से भर चुका था, जबकि दूसरा दबंगों द्वारा दोनों ओर से बाड़ लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इससे नाराज ग्रामीणों ने शव को रास्ते पर रखकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

स्थानीय पंचायत सचिव अनूप गुप्ता और सरपंच मौके पर पहुंचे और दबंगों से विवादित रास्ता खुलवाकर शव को मुक्तिधाम ले जाकर अंतिम संस्कार करवाया गया।

पंचायत सचिव ने बताया कि समस्या का स्थायी समाधान तलाशने के लिए रविवार को तहसीलदार और पुलिस प्रशासन भी मौके का निरीक्षण करेंगे। इस विवादित रास्ते को सड़क के रूप में विकसित करने की भी संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि भविष्य में इस तरह की समस्या फिर से न उत्पन्न हो।

इस घटना ने सामाजिक न्याय और ग्रामीणों की आवाज़ को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि दबंग मानसिकता पर अंकुश लगाया जाए और सभी को समान अधिकार मिलें।

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहींबल्कि लाइव अपडेट्सवीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tribal-society-protested-by-staging-a-sit-in-on-the/article-33098

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.