सांची और NDDB के बीच होगा MOU, केंद्रीय मंत्री अमित शाह रहेंगे मौजूद

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव ने अमित शाह की भोपाल में मौजूदगी में एनडीडीबी और सांची के बीच एमओयू की तारीख फाइनल कर दी है.

Bhopal में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट होने जा रही है. इसमें देश और विदेश के बड़े उद्योगपति शामिल होंगे, जो मध्यप्रदेश में निवेश के लिए उत्सुक हैं. वहीं जीआईएस के दौरान ही मध्य प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन और नेशनल डेरी डेवलपमेंट बोर्ड यानि एनडीडीबी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे. पशुपालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मध्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादक किसानों और उपभोक्ताओं के हितों को देखते हुए सांची के 6 प्लांटों का एनडीडीबी के साथ संचालन को लेकर अनुबंध किया जाना है. इस एमओयू को लेकर ड्रॉफ्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है.

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में एमओयू

इस अनुबंध के तहत मध्य प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन और उससे जुड़े दुग्ध संघों का प्रबंधन और संचालन का जिम्मा अगले 5 साल के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड को सौंपा जाएगा. यह एमओयू जीआईएस के दूसरे दिन होगा. बता दें कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीआईएस का शुभारंभ करेंगे. जबकि केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को इसके समापन समारोह में शामिल होंगे. मध्य प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव ने अमित शाह की भोपाल में मौजूदगी को देखते हुए एनडीडीबी और सांची के बीच एमओयू की तारीख फाइनल कर दी है. अब 25 फरवरी को ही दोनों के बीच अनुबंध होगा.

MoU in presence of Minister amit Shah

'सांची का नहीं बदलेगा ब्रांड नेम'

सांची दुग्ध संघ के एमडी डॉ सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि "एनडीडीबी न तो दुग्ध संघों को अपने आधिपत्य में लेगा और न ही ब्रांड सांची के नाम में बदलाव करेगा. पिछले साल सितंबर में भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ भारत सरकार की पशुपालन एवं डेयरी सचिव अल्का उपाध्याय और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड आनंद (गुजरात) के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक मीनेश शाह ने बैठक की थी. बैठक में दुग्ध संघों के सुदृढ़ीकरण को लेकर चर्चा हुई थी. साथ ही बैठक में मध्य प्रदेश सरकार और एनडीडीबी के बीच एमओयू को लेकर सैद्धांतिक सहमति बनी थी. अब 5 महीने बाद एमओयू की तारीख तय हो गई है."

Sanchi brand name not change
सांची का नहीं बदलेगा ब्रांड नेम 

मध्यप्रदेश के 11,000 गांवों से खरीदा जाएगा दूध

प्रदेश में फसल क्रांति के बाद अब दूध क्रांति से पशुपालकों, किसानों को संपन्न बनाया जाएगा. प्रदेश में न केवल दूध उत्पादन में वृद्धि की कोशिश की जा रही है बल्कि पशुपालकों को दूध की उचित कीमत दिलाने की भी पहल की गई है. ऐसे में दूध उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड मध्यप्रदेश के 11,000 गांवों में कलेक्शन सेंटर खोलेगा. जिससे इन गांव में रहने वाले किसानों को दूध की उचित कीमत मिल सके और उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी हो.

किसान और समितियां होंगी मालामाल

अभी सांची दुग्ध संघ की दुग्ध समितियां किसानों से केवल सुबह के समय में दूध खरीदती हैं. ऐसे में दूध किसानों को स्थानीय स्तर पर कम दाम में बेचना पड़ता है या इसका खुद उपयोग करना पड़ता है. अब एनडीडीबी किसानों से दोनों समय के दूध का कलेक्शन करेगा. जिससे किसानों की आय तो दोगुना होगी ही, बल्कि समितियों को भी ज्यादा कमीशन मिलेगा.

'5 साल में दो गुना होगा उत्पादन'

सांची दुग्ध संघ के एमडी सतीश कुमार एस ने बताया कि "एनडीडीबी के कमान संभालने के बाद कच्चे दूध की प्रोसेसिंग करने, पाऊडर बनाने और अन्य उत्पाद बनाने के लिए अत्याधुनिक प्रोसेसिंग प्लांट स्थापति किया जाएगा. जिसमें एक साथ सभी दुग्ध उत्पादों की प्रोसेसिंग की जा सकेगी. वर्तमान में दूध के विभिन्न उत्पाद बनाने के लिए अलग-अलग स्तर पर प्रोसेसिंग की जाती है. अभी एनडीडीबी के अधिकारी सांची संघ की आय-व्यय और व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे हैं. यहां के कर्मचारियों की जानकारी भी जुटा रहे हैं."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2025 By दैनिक जागरण

सांची और NDDB के बीच होगा MOU, केंद्रीय मंत्री अमित शाह रहेंगे मौजूद

BHOPAL, MP

Bhopal में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट होने जा रही है. इसमें देश और विदेश के बड़े उद्योगपति शामिल होंगे, जो मध्यप्रदेश में निवेश के लिए उत्सुक हैं. वहीं जीआईएस के दौरान ही मध्य प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन और नेशनल डेरी डेवलपमेंट बोर्ड यानि एनडीडीबी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे. पशुपालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मध्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादक किसानों और उपभोक्ताओं के हितों को देखते हुए सांची के 6 प्लांटों का एनडीडीबी के साथ संचालन को लेकर अनुबंध किया जाना है. इस एमओयू को लेकर ड्रॉफ्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है.

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में एमओयू

इस अनुबंध के तहत मध्य प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन और उससे जुड़े दुग्ध संघों का प्रबंधन और संचालन का जिम्मा अगले 5 साल के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड को सौंपा जाएगा. यह एमओयू जीआईएस के दूसरे दिन होगा. बता दें कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीआईएस का शुभारंभ करेंगे. जबकि केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को इसके समापन समारोह में शामिल होंगे. मध्य प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव ने अमित शाह की भोपाल में मौजूदगी को देखते हुए एनडीडीबी और सांची के बीच एमओयू की तारीख फाइनल कर दी है. अब 25 फरवरी को ही दोनों के बीच अनुबंध होगा.

MoU in presence of Minister amit Shah
केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में एमओयू 

'सांची का नहीं बदलेगा ब्रांड नेम'

सांची दुग्ध संघ के एमडी डॉ सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि "एनडीडीबी न तो दुग्ध संघों को अपने आधिपत्य में लेगा और न ही ब्रांड सांची के नाम में बदलाव करेगा. पिछले साल सितंबर में भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ भारत सरकार की पशुपालन एवं डेयरी सचिव अल्का उपाध्याय और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड आनंद (गुजरात) के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक मीनेश शाह ने बैठक की थी. बैठक में दुग्ध संघों के सुदृढ़ीकरण को लेकर चर्चा हुई थी. साथ ही बैठक में मध्य प्रदेश सरकार और एनडीडीबी के बीच एमओयू को लेकर सैद्धांतिक सहमति बनी थी. अब 5 महीने बाद एमओयू की तारीख तय हो गई है."

Sanchi brand name not change
सांची का नहीं बदलेगा ब्रांड नेम 

मध्यप्रदेश के 11,000 गांवों से खरीदा जाएगा दूध

प्रदेश में फसल क्रांति के बाद अब दूध क्रांति से पशुपालकों, किसानों को संपन्न बनाया जाएगा. प्रदेश में न केवल दूध उत्पादन में वृद्धि की कोशिश की जा रही है बल्कि पशुपालकों को दूध की उचित कीमत दिलाने की भी पहल की गई है. ऐसे में दूध उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड मध्यप्रदेश के 11,000 गांवों में कलेक्शन सेंटर खोलेगा. जिससे इन गांव में रहने वाले किसानों को दूध की उचित कीमत मिल सके और उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी हो.

किसान और समितियां होंगी मालामाल

अभी सांची दुग्ध संघ की दुग्ध समितियां किसानों से केवल सुबह के समय में दूध खरीदती हैं. ऐसे में दूध किसानों को स्थानीय स्तर पर कम दाम में बेचना पड़ता है या इसका खुद उपयोग करना पड़ता है. अब एनडीडीबी किसानों से दोनों समय के दूध का कलेक्शन करेगा. जिससे किसानों की आय तो दोगुना होगी ही, बल्कि समितियों को भी ज्यादा कमीशन मिलेगा.

'5 साल में दो गुना होगा उत्पादन'

सांची दुग्ध संघ के एमडी सतीश कुमार एस ने बताया कि "एनडीडीबी के कमान संभालने के बाद कच्चे दूध की प्रोसेसिंग करने, पाऊडर बनाने और अन्य उत्पाद बनाने के लिए अत्याधुनिक प्रोसेसिंग प्लांट स्थापति किया जाएगा. जिसमें एक साथ सभी दुग्ध उत्पादों की प्रोसेसिंग की जा सकेगी. वर्तमान में दूध के विभिन्न उत्पाद बनाने के लिए अलग-अलग स्तर पर प्रोसेसिंग की जाती है. अभी एनडीडीबी के अधिकारी सांची संघ की आय-व्यय और व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे हैं. यहां के कर्मचारियों की जानकारी भी जुटा रहे हैं."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/union-minister-amit-shah-will-be-present-between-sanchi-and/article-10682

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.