सोना तस्करी मामले में कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को 1 साल की सजा, जमानत से भी इनकार

Bollywod

कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव को सोना तस्करी के मामले में कड़ा झटका लगा है। विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम (COFEPOSA) के तहत उन्हें एक साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

इसके साथ ही सलाहकार बोर्ड ने रान्या को जमानत देने से इनकार कर दिया है, जिससे उन्हें पूरी सजा अवधि तक हिरासत में ही रहना होगा।

DRI के हत्थे चढ़ीं थीं मार्च में, 14.2 किलो सोना बरामद

3 मार्च 2025 को बेंगलुरु के केंपगौड़ा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रान्या राव ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि, उनकी संदिग्ध हरकतों को देखकर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने उन्हें रोका। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों से 14.2 किलोग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत करीब 12.56 करोड़ रुपए थी।

पहले मिल चुकी थी डिफॉल्ट जमानत, अब COFEPOSA में उलझीं

20 मई को उन्हें चार्जशीट समय पर दाखिल न होने की वजह से बेंगलुरु कोर्ट ने डिफॉल्ट जमानत दी थी। उन्हें 2 लाख रुपये के निजी मुचलके और सख्त शर्तों के साथ छोड़ा गया था। लेकिन बाद में COFEPOSA के तहत उन्हें फिर हिरासत में लिया गया।

गौरतलब है कि यह कानून सिर्फ शक के आधार पर भी एक साल तक की रोकथामात्मक हिरासत की अनुमति देता है। इसी आधार पर सलाहकार बोर्ड ने रान्या की जमानत याचिका को खारिज कर दिया

पहले भी खारिज हो चुकी हैं कई याचिकाएं

रान्या की जमानत याचिकाएं इससे पहले भी 14 मार्च को विशेष अदालत, 27 मार्च को सेशंस कोर्ट, और 26 अप्रैल को कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा खारिज की जा चुकी हैं।

पुलिस अधिकारी की सौतेली बेटी, हाई प्रोफाइल शादी ने खींचा था ध्यान

रान्या पेशेवर अभिनेत्री होने के साथ-साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के. रामचंद्र राव की सौतेली बेटी भी हैं। उनकी शादी जतिन हुक्केरी से हाल ही में एक हाई-प्रोफाइल समारोह में हुई थी, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सोना तस्करी मामले में कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को 1 साल की सजा, जमानत से भी इनकार

Bollywod

इसके साथ ही सलाहकार बोर्ड ने रान्या को जमानत देने से इनकार कर दिया है, जिससे उन्हें पूरी सजा अवधि तक हिरासत में ही रहना होगा।

DRI के हत्थे चढ़ीं थीं मार्च में, 14.2 किलो सोना बरामद

3 मार्च 2025 को बेंगलुरु के केंपगौड़ा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रान्या राव ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि, उनकी संदिग्ध हरकतों को देखकर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने उन्हें रोका। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों से 14.2 किलोग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत करीब 12.56 करोड़ रुपए थी।

पहले मिल चुकी थी डिफॉल्ट जमानत, अब COFEPOSA में उलझीं

20 मई को उन्हें चार्जशीट समय पर दाखिल न होने की वजह से बेंगलुरु कोर्ट ने डिफॉल्ट जमानत दी थी। उन्हें 2 लाख रुपये के निजी मुचलके और सख्त शर्तों के साथ छोड़ा गया था। लेकिन बाद में COFEPOSA के तहत उन्हें फिर हिरासत में लिया गया।

गौरतलब है कि यह कानून सिर्फ शक के आधार पर भी एक साल तक की रोकथामात्मक हिरासत की अनुमति देता है। इसी आधार पर सलाहकार बोर्ड ने रान्या की जमानत याचिका को खारिज कर दिया

पहले भी खारिज हो चुकी हैं कई याचिकाएं

रान्या की जमानत याचिकाएं इससे पहले भी 14 मार्च को विशेष अदालत, 27 मार्च को सेशंस कोर्ट, और 26 अप्रैल को कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा खारिज की जा चुकी हैं।

पुलिस अधिकारी की सौतेली बेटी, हाई प्रोफाइल शादी ने खींचा था ध्यान

रान्या पेशेवर अभिनेत्री होने के साथ-साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के. रामचंद्र राव की सौतेली बेटी भी हैं। उनकी शादी जतिन हुक्केरी से हाल ही में एक हाई-प्रोफाइल समारोह में हुई थी, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/kannada-actress-ranya-rao-sentenced-to-1-year-sentence-in/article-27941

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.