संजीव सचदेवा बने मध्यप्रदेश के 29वें मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को उसका नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने सोमवार को प्रदेश के 29वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली।

भोपाल स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हाईकोर्ट के कई वरिष्ठ न्यायाधीश उपस्थित रहे।

दिल्ली से जबलपुर तक का न्यायिक सफर

26 दिसंबर 1964 को दिल्ली में जन्मे संजीव सचदेवा ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से B.Com (Hons.) और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की।
1988 में दिल्ली बार काउंसिल से जुड़ने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में लंबे समय तक वकालत की। वर्ष 1995 में उन्हें एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड के रूप में सुप्रीम कोर्ट में मान्यता मिली।

अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी रहा अहम

1992 में उन्हें ब्रिटिश काउंसिल की छात्रवृत्ति मिली और वे लंदन विश्वविद्यालय के तहत “कॉमनवेल्थ यंग लॉयर्स” कोर्स के लिए इंग्लैंड गए, जहां उन्होंने सॉलिसिटर और बैरिस्टर के साथ काम किया। यह अनुभव उनकी कानूनी दृष्टि को और व्यापक बनाने में सहायक रहा।

दिल्ली हाईकोर्ट से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट तक

17 अप्रैल 2013 को वे दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए और 2015 में स्थायी जज बने। 30 मई 2024 को उनका मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में स्थानांतरण हुआ। इससे पहले भी वे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में 2024 और 2025 में जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

सुरेश कैत की सेवानिवृत्ति के बाद संभाली कमान

पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के रिटायर होने के बाद 24 मई 2025 को उन्हें कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाया गया था। अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उन्हें स्थायी रूप से मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

मप्र हाईकोर्ट को मिला एक और जज

संजीव सचदेवा की नियुक्ति के साथ ही केंद्र सरकार ने जस्टिस विवेक कुमार सिंह को भी मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया है। वे पूर्व में मद्रास हाईकोर्ट में पदस्थ थे। अब मप्र हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या 34 हो गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

संजीव सचदेवा बने मध्यप्रदेश के 29वें मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Bhopal, MP

भोपाल स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हाईकोर्ट के कई वरिष्ठ न्यायाधीश उपस्थित रहे।

दिल्ली से जबलपुर तक का न्यायिक सफर

26 दिसंबर 1964 को दिल्ली में जन्मे संजीव सचदेवा ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से B.Com (Hons.) और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की।
1988 में दिल्ली बार काउंसिल से जुड़ने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में लंबे समय तक वकालत की। वर्ष 1995 में उन्हें एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड के रूप में सुप्रीम कोर्ट में मान्यता मिली।

अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी रहा अहम

1992 में उन्हें ब्रिटिश काउंसिल की छात्रवृत्ति मिली और वे लंदन विश्वविद्यालय के तहत “कॉमनवेल्थ यंग लॉयर्स” कोर्स के लिए इंग्लैंड गए, जहां उन्होंने सॉलिसिटर और बैरिस्टर के साथ काम किया। यह अनुभव उनकी कानूनी दृष्टि को और व्यापक बनाने में सहायक रहा।

दिल्ली हाईकोर्ट से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट तक

17 अप्रैल 2013 को वे दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए और 2015 में स्थायी जज बने। 30 मई 2024 को उनका मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में स्थानांतरण हुआ। इससे पहले भी वे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में 2024 और 2025 में जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

सुरेश कैत की सेवानिवृत्ति के बाद संभाली कमान

पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के रिटायर होने के बाद 24 मई 2025 को उन्हें कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाया गया था। अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उन्हें स्थायी रूप से मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

मप्र हाईकोर्ट को मिला एक और जज

संजीव सचदेवा की नियुक्ति के साथ ही केंद्र सरकार ने जस्टिस विवेक कुमार सिंह को भी मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया है। वे पूर्व में मद्रास हाईकोर्ट में पदस्थ थे। अब मप्र हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या 34 हो गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sanjeev-sachdeva-became-the-29th-chief-justice-of-madhya-pradesh/article-27929

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.