छत्तीसगढ़ : कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, रामानुजगंज में सबसे ज्यादा वर्षा दर्ज

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर तेज़ होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात की आशंका जताई गई है।

सरगुजा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। इसके मद्देनज़र कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसमी सिस्टम का असर

दक्षिण-पश्चिम बिहार और उससे लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। यह प्रणाली ऊपरी हवा में 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है और इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ तक देखा जा रहा है।
साथ ही, मानसून द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से होते हुए छत्तीसगढ़ को पार करती हुई बंगाल की खाड़ी तक फैली है, जिससे दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

रामानुजगंज में 12 सेमी बारिश, कई जिलों में झमाझम

पिछले 24 घंटों में रामानुजगंज में सबसे अधिक 12 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा:

  • चलगली, सुहेला, तखतपुर, पलारी, कुसमी में 8 से 11 सेमी बारिश

  • सूरजपुर, बलरामपुर और बलौदाबाजार में भी भारी वर्षा की पुष्टि

  • रायपुर में अधिकतम तापमान 32°C और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21°C दर्ज किया गया।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में आज आकाश मेघाच्छन्न रहेगा और दिन में एक-दो बार बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की संभावना है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें शामिल हैं:

  • कोरबा

  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

  • सुरगुजा

  • सूरजपुर

  • कोरिया

  • बलरामपुर

इन इलाकों में:

  • 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं

  • मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

  • मध्यम दर्जे की बारिश की चेतावनी

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ : कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, रामानुजगंज में सबसे ज्यादा वर्षा दर्ज

Raipur, CG

सरगुजा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। इसके मद्देनज़र कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसमी सिस्टम का असर

दक्षिण-पश्चिम बिहार और उससे लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। यह प्रणाली ऊपरी हवा में 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है और इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ तक देखा जा रहा है।
साथ ही, मानसून द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से होते हुए छत्तीसगढ़ को पार करती हुई बंगाल की खाड़ी तक फैली है, जिससे दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

रामानुजगंज में 12 सेमी बारिश, कई जिलों में झमाझम

पिछले 24 घंटों में रामानुजगंज में सबसे अधिक 12 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा:

  • चलगली, सुहेला, तखतपुर, पलारी, कुसमी में 8 से 11 सेमी बारिश

  • सूरजपुर, बलरामपुर और बलौदाबाजार में भी भारी वर्षा की पुष्टि

  • रायपुर में अधिकतम तापमान 32°C और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21°C दर्ज किया गया।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में आज आकाश मेघाच्छन्न रहेगा और दिन में एक-दो बार बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की संभावना है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें शामिल हैं:

  • कोरबा

  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

  • सुरगुजा

  • सूरजपुर

  • कोरिया

  • बलरामपुर

इन इलाकों में:

  • 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं

  • मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

  • मध्यम दर्जे की बारिश की चेतावनी

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/ramanujganj-recorded-the-highest-rainfall-for-heavy-rains-and-thunderclap/article-27914

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.