भोपाल जिला कोर्ट में हंगामा: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की वकीलों ने की पिटाई, पेशी के दौरान बिगड़े हालात

भोपाल (म.प्र.)

On

11वीं की छात्रा से रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार युवक को पुलिस ने कोर्ट लाया था; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

राजधानी भोपाल के जिला न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपी युवक पर वकीलों की भीड़ टूट पड़ी। कोहेफिजा थाना पुलिस आरोपी ओसाफ अली खान को न्यायिक प्रक्रिया के तहत पेशी के लिए कोर्ट लेकर पहुंची थी, लेकिन आरोपी को देखते ही परिसर में मौजूद वकीलों में आक्रोश फैल गया और मारपीट की स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही आरोपी को पुलिस वाहन से उतारा गया, कुछ वकीलों ने उसे घेर लिया और हाथापाई शुरू कर दी। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिसकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। इस दौरान पुलिस और वकीलों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे कुछ देर के लिए कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें कोर्ट परिसर में भारी हंगामा देखा जा सकता है।

पुलिस ने बल प्रयोग कर किसी तरह आरोपी को भीड़ से सुरक्षित निकालकर दोबारा अपने नियंत्रण में लिया। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है और कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की जा रही है।

यह पूरा मामला तब सामने आया, जब शाहपुरा क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा ने अपने परिवार के साथ कोहेफिजा थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला के अनुसार, आरोपी ओसाफ अली खान की पहचान छात्रा से उसकी एक सहेली के माध्यम से हुई थी। आरोपी अक्सर स्कूल के आसपास आता-जाता था और इसी दौरान उसने छात्रा से संपर्क बढ़ाया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि जुलाई 2025 में आरोपी छात्रा को घूमाने के बहाने अपने साथ ले गया और शहर के बाहरी इलाके खानूगांव में कार के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया।

इतना ही नहीं, आरोपी ने घटना के दौरान चोरी-छिपे वीडियो भी बना लिया। बाद में उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से एक लाख रुपये की मांग की। बदनामी के डर से छात्रा ने 40 हजार रुपये का इंतजाम कर आरोपी को दिए, लेकिन इसके बाद भी उसकी प्रताड़ना खत्म नहीं हुई।

पुलिस के अनुसार, जब छात्रा ने आरोपी को फोन और सोशल मीडिया पर ब्लॉक किया, तो उसने अलग-अलग नंबरों से संपर्क कर दबाव बनाया और निजी वीडियो छात्रा के दोस्तों को दिखा दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने मौसेरे भाई और कुछ सामाजिक संगठनों की मदद से पुलिस का रुख किया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन और धार्मिक गतिविधियां अपनाने का दबाव बनाता था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। मामले में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/uproar-in-bhopal-district-court-lawyers-beat-up-accused-of/article-45171

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.