भेड़ाघाट में सेल्फी लेते वक्त महिला नर्मदा में गिरी, मौत; शादी की सालगिरह मातम में बदली

Jabalpur, MP

On

पति और 10 वर्षीय बेटी के सामने हुआ हादसा, दो किलोमीटर दूर स्वर्गद्वारी में मिला शव

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल न्यू भेड़ाघाट में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 36 वर्षीय महिला की नर्मदा नदी में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब महिला अपने पति और 10 साल की बेटी के सामने मोबाइल से सेल्फी ले रही थी। तेज बहाव में महिला देखते ही देखते नदी में समा गई। घंटों की तलाश के बाद रविवार शाम को घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर स्वर्गद्वारी क्षेत्र में उसका शव बरामद किया गया।

मृतका की पहचान विजय नगर निवासी स्वाति गर्ग के रूप में हुई है। बताया गया कि शनिवार को स्वाति और उनके पति आशीष गर्ग की शादी की सालगिरह थी। इस खास मौके को परिवार के साथ मनाने के लिए वे जबलपुर पहुंचे थे। दोपहर में त्रिपुरी माता के दर्शन के बाद आशीष, स्वाति, उनकी 10 वर्षीय बेटी आद्गिका और सास न्यू भेड़ाघाट गए थे।

शाम के समय नर्मदा नदी के किनारे स्वाति मोबाइल से सेल्फी ले रही थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे असंतुलित होकर सीधे नदी में गिर पड़ीं। पति और बेटी ने उन्हें गिरते देखा तो जोर-जोर से शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों और मौके पर तैनात गोताखोरों ने तुरंत बचाव का प्रयास किया, लेकिन नर्मदा में तेज बहाव होने के कारण महिला का कुछ पता नहीं चल सका।

घटना के बाद परिजन बदहवास हालत में इधर-उधर मदद मांगते रहे। शाम तक जब स्वाति का कोई सुराग नहीं मिला, तो पति आशीष गर्ग ने तिलवारा थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया, लेकिन रात तक सफलता नहीं मिली।

रविवार सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। शाम के समय स्वर्गद्वारी क्षेत्र में नर्मदा किनारे महिला का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हादसे का है।

आशीष गर्ग ओएफके फैक्ट्री में जूनियर वर्क मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि हादसे से कुछ देर पहले ही स्वाति ने मोबाइल से फोटो ली थी। वही फोटो उन्होंने पुलिस को दिखाई, जो घटना से पहले की आखिरी तस्वीर बताई जा रही है। स्वाति की असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। 10 वर्षीय बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पति और परिजन इस घटना से टूट चुके हैं।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि वे भेड़ाघाट जैसे संवेदनशील पर्यटन स्थलों पर नदी के किनारे सेल्फी लेने या रेलिंग के पास खड़े होने से बचें। लगातार हो रहे ऐसे हादसे यह संकेत देते हैं कि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/woman-falls-into-narmada-while-taking-selfie-in-bhedaghat-wedding/article-40020

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.