- Hindi News
- देश विदेश
- अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू, 57 दिन चलेगी यात्रा; 28 अगस्त को होगा समापन
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू, 57 दिन चलेगी यात्रा; 28 अगस्त को होगा समापन
नेशनल न्यूज
15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू, 13 से 70 साल तक के श्रद्धालु कर सकेंगे यात्रा; सुरक्षा और सुविधाओं में बढ़ोतरी
जम्मू-कश्मीर में इस साल की Amarnath Yatra की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को जानकारी दी कि यह पवित्र तीर्थयात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। कुल 57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना होगा।
सरकार के अनुसार यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी। श्रद्धालु ऑनलाइन पोर्टल के साथ-साथ देशभर की लगभग 556 निर्धारित बैंक शाखाओं के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसमें एसबीआई, पीएनबी, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं।
उपराज्यपाल ने बताया कि इस बार 13 से 70 वर्ष की आयु के लोग यात्रा में शामिल हो सकेंगे, बशर्ते वे निर्धारित मेडिकल फिटनेस मानकों को पूरा करें। यात्रा से पहले ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर 19 जून को गुफा में पहली पूजा की जाएगी।
इस बार प्रशासन ने यात्रा की व्यवस्थाओं में करीब 25 प्रतिशत सुधार का दावा किया है। सुरक्षा और ट्रैकिंग को मजबूत करने के लिए RFID कार्ड सिस्टम लागू किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं की निगरानी और सुरक्षा बेहतर हो सकेगी। साथ ही ग्रुप एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर को बढ़ाकर ₹10 लाख कर दिया गया है।
यात्रा दो प्रमुख मार्गों से होगी—पहलगाम और बालटाल रूट। पहलगाम मार्ग लगभग 48 किलोमीटर लंबा है और इसे अपेक्षाकृत आसान माना जाता है, जिसमें तीन दिन का समय लगता है। वहीं बालटाल मार्ग छोटा (14 किलोमीटर) होने के बावजूद खड़ी चढ़ाई और कठिन रास्तों के कारण चुनौतीपूर्ण माना जाता है।
अमरनाथ गुफा समुद्र तल से लगभग 3888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और हर साल हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले शारीरिक तैयारी, दस्तावेज और आवश्यक सामानों की पूरी व्यवस्था करें।
इस वर्ष की यात्रा को लेकर प्रशासन का दावा है कि सुरक्षा, चिकित्सा और लॉजिस्टिक व्यवस्था को पहले से अधिक मजबूत बनाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम अनुभव मिल सके।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए