- Hindi News
- देश विदेश
- युगांडा आर्मी चीफ की अजीब डिमांड: तुर्किये से मांगी “सबसे खूबसूरत महिला”, नहीं तो रिश्ते खत्म करने क...
युगांडा आर्मी चीफ की अजीब डिमांड: तुर्किये से मांगी “सबसे खूबसूरत महिला”, नहीं तो रिश्ते खत्म करने की धमकी
अंतराष्ट्रीय न्यूज
सोशल मीडिया पोस्ट में दी चेतावनी, 30 दिन का अल्टीमेटम; बयान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा, तुर्किये की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं
युगांडा के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुहूजी कैनेरुगाबा ने तुर्किये को लेकर एक विवादित और असामान्य मांग रखी है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने तुर्किये से 1 अरब डॉलर (लगभग ₹9000 करोड़) और देश की “सबसे खूबसूरत महिला” की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि यह मांग पूरी नहीं की गई तो दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंध खत्म किए जा सकते हैं।
यह बयान युगांडा के आर्मी चीफ और राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के बेटे मुहूजी कैनेरुगाबा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर दिया। पोस्ट में उन्होंने तुर्किये को 30 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि या तो मांगें पूरी की जाएं या फिर दूतावास बंद करने और तुर्किश एयरलाइंस पर प्रतिबंध लगाने जैसे कदम उठाए जाएंगे।
क्यों दिया गया बयान
कैनेरुगाबा ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि तुर्किये ने सोमालिया में इंफ्रास्ट्रक्चर और पोर्ट प्रोजेक्ट्स से आर्थिक लाभ उठाया है, जबकि युगांडा ने क्षेत्रीय सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई है। इसी आधार पर उन्होंने 1 अरब डॉलर की “क्षतिपूर्ति” की मांग रखी।
कैसे बढ़ा विवाद
सोशल मीडिया पर दिए गए इस बयान के बाद मामला तेजी से विवादों में घिर गया। उन्होंने न सिर्फ आर्थिक मांग की, बल्कि तुर्किये की महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी ने भी व्यापक प्रतिक्रिया को जन्म दिया है। हालांकि तुर्किये सरकार की ओर से इस बयान पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
कैनेरुगाबा ने यहीं नहीं रुकते हुए युगांडा के नागरिकों को तुर्किये की यात्रा से बचने की सलाह दी और इजराइल के समर्थन में 1 लाख सैनिक भेजने की पेशकश का भी उल्लेख किया।
यह पहली बार नहीं है जब लेफ्टिनेंट जनरल कैनेरुगाबा अपने बयानों को लेकर विवादों में आए हों। इससे पहले भी वे कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवादित टिप्पणियां कर चुके हैं। कभी विपक्षी नेताओं को लेकर सख्त बयान, तो कभी विदेशी देशों पर सैन्य कार्रवाई की धमकी देने जैसे उनके पोस्ट सुर्खियों में रहे हैं।
2022 में उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री को लेकर भी एक असामान्य प्रस्ताव दिया था, जिसमें शादी के बदले गाय देने की बात कही गई थी। इस तरह के बयानों के बाद उन्हें कई बार सार्वजनिक आलोचना का सामना करना पड़ा है।
फिलहाल तुर्किये की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। यह देखना अहम होगा कि युगांडा सरकार इस मामले पर क्या रुख अपनाती है और क्या इन बयानों से दोनों देशों के संबंधों पर कोई वास्तविक असर पड़ता है या नहीं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए