क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई 8 जून को, शादी होगी वाराणसी में छह महीने बाद

Sports

जौनपुर की मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज और कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की जोड़ी अब शादी के बंधन में बंधने जा रही है। दोनों की रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ के सेवन स्टार होटल में आयोजित होगी। इसके लगभग छह महीने बाद, यानी 18 नवंबर को वाराणसी के प्रसिद्ध होटल ताज में दोनों की शादी धूमधाम से की जाएगी। यह जानकारी प्रिया सरोज के पिता और विधायक तूफानी सरोज ने मीडिया को दी।

रिंग सेरेमनी में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य मौजूद रहेंगे, जबकि शादी में राजनीतिक हस्तियां, फिल्मी सितारे और उद्योगपति शामिल होंगे। शादी की सारी रस्में पारंपरिक तरीके से संपन्न होंगी।

सगाई में हो सकते हैं शामिल क्रिकेट जगत के दिग्गज

सूत्रों की मानें तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, कोच गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़ और अभिषेक नायर जैसे कई क्रिकेट सितारे इस खास मौके पर मौजूद रह सकते हैं। सभी को पहले ही निमंत्रण भेज दिया गया है।

रिंकू सिंह स्टाइलिश कोट-पैंट पहनेंगे

रिंकू सिंह की सगाई की तैयारियां जोरों पर हैं। दुल्हन के लिए जेवरात और साड़ियां खरीदी जा चुकी हैं। रिंकू इस अवसर पर स्टाइलिश कोट-पैंट पहनेंगे, जिसे अलीगढ़ के एक नामी दर्जी ने सिलवाया है। सगाई से पहले रिंकू कैंची धाम में आशीर्वाद लेने भी गए।

रिंकू-प्रिया की लवस्टोरी

दोनों की मुलाकात लगभग दो साल पहले आईपीएल 2023 के दौरान हुई थी, जब रिंकू ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक मैच में पांच लगातार छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। इसी मैच के बाद उनकी नजदीकियां बढ़ीं। फिर एक सीनियर क्रिकेटर की शादी में दोनों की पहली बार मुलाकात हुई, जहां क्रिकेटर की पत्नी ने प्रिया और रिंकू का परिचय कराया। दोनों की दोस्ती दिल्ली यूनिवर्सिटी के दिनों से भी जुड़ी है।

रिंकू सिंह का आलीशान घर भी चर्चा में

अलीगढ़ में रिंकू सिंह का नया बंगला भी काफी सुर्खियों में है। बंगले में छह बेडरूम, एक बड़ा मंदिर और स्विमिंग पूल है। यहां क्रिकेट से जुड़ी यादगार वस्तुएं भी रखी गई हैं, जिनमें वह बल्ला भी शामिल है जिससे रिंकू ने आईपीएल में पांच छक्के लगाए थे। यह बंगला प्रिया ने ही फाइनल किया था और इंटीरियर में भी बदलाव करवाया।

सांसद प्रिया सरोज की संक्षिप्त जानकारी

प्रिया सरोज, जो वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की निवासी हैं, समाज में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जानी जाती हैं। महज 25 वर्ष की उम्र में भाजपा के बीपी सरोज को हराकर लोकसभा पहुंचने वाली प्रिया, अपने क्षेत्र में जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं।

रिंकू सिंह का संघर्षमय सफर

रिंकू सिंह का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। बचपन में क्रिकेट के लिए संसाधनों की कमी के बावजूद रिंकू ने कड़ी मेहनत से अपनी पहचान बनाई। उन्होंने यूपी के अलीगढ़ में पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया और अब टी-20 इंटरनेशनल में तीन फिफ्टी लगाकर देश के चमकते सितारों में से एक हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jun 2025 By दैनिक जागरण

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई 8 जून को, शादी होगी वाराणसी में छह महीने बाद

Sports

रिंग सेरेमनी में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य मौजूद रहेंगे, जबकि शादी में राजनीतिक हस्तियां, फिल्मी सितारे और उद्योगपति शामिल होंगे। शादी की सारी रस्में पारंपरिक तरीके से संपन्न होंगी।

सगाई में हो सकते हैं शामिल क्रिकेट जगत के दिग्गज

सूत्रों की मानें तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, कोच गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़ और अभिषेक नायर जैसे कई क्रिकेट सितारे इस खास मौके पर मौजूद रह सकते हैं। सभी को पहले ही निमंत्रण भेज दिया गया है।

रिंकू सिंह स्टाइलिश कोट-पैंट पहनेंगे

रिंकू सिंह की सगाई की तैयारियां जोरों पर हैं। दुल्हन के लिए जेवरात और साड़ियां खरीदी जा चुकी हैं। रिंकू इस अवसर पर स्टाइलिश कोट-पैंट पहनेंगे, जिसे अलीगढ़ के एक नामी दर्जी ने सिलवाया है। सगाई से पहले रिंकू कैंची धाम में आशीर्वाद लेने भी गए।

रिंकू-प्रिया की लवस्टोरी

दोनों की मुलाकात लगभग दो साल पहले आईपीएल 2023 के दौरान हुई थी, जब रिंकू ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक मैच में पांच लगातार छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। इसी मैच के बाद उनकी नजदीकियां बढ़ीं। फिर एक सीनियर क्रिकेटर की शादी में दोनों की पहली बार मुलाकात हुई, जहां क्रिकेटर की पत्नी ने प्रिया और रिंकू का परिचय कराया। दोनों की दोस्ती दिल्ली यूनिवर्सिटी के दिनों से भी जुड़ी है।

रिंकू सिंह का आलीशान घर भी चर्चा में

अलीगढ़ में रिंकू सिंह का नया बंगला भी काफी सुर्खियों में है। बंगले में छह बेडरूम, एक बड़ा मंदिर और स्विमिंग पूल है। यहां क्रिकेट से जुड़ी यादगार वस्तुएं भी रखी गई हैं, जिनमें वह बल्ला भी शामिल है जिससे रिंकू ने आईपीएल में पांच छक्के लगाए थे। यह बंगला प्रिया ने ही फाइनल किया था और इंटीरियर में भी बदलाव करवाया।

सांसद प्रिया सरोज की संक्षिप्त जानकारी

प्रिया सरोज, जो वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की निवासी हैं, समाज में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जानी जाती हैं। महज 25 वर्ष की उम्र में भाजपा के बीपी सरोज को हराकर लोकसभा पहुंचने वाली प्रिया, अपने क्षेत्र में जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं।

रिंकू सिंह का संघर्षमय सफर

रिंकू सिंह का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। बचपन में क्रिकेट के लिए संसाधनों की कमी के बावजूद रिंकू ने कड़ी मेहनत से अपनी पहचान बनाई। उन्होंने यूपी के अलीगढ़ में पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया और अब टी-20 इंटरनेशनल में तीन फिफ्टी लगाकर देश के चमकते सितारों में से एक हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/cricketer-rinku-singh-and-sp-mp-priya-saroj-will-get/article-22873

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.