रायगढ़ में घरेलू विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी: नाश्ता नहीं बनाने को लेकर पति से हुई कहासुनी, जांच में जुटी पुलिस

Raigarh, CG

रायगढ़ के कोतरा रोड स्थित अटल विहार कॉलोनी में रविवार सुबह एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 30 वर्षीय ममता साहू का शव उसके घर में सिलिंग फैन से चुनरी के फंदे पर लटका मिला।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाश्ता बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

घटना का विवरण:
ममता अपने पति सतीश साहू (35) और ढाई साल के बेटे के साथ कोतरा रोड की अटल विहार कॉलोनी में रह रही थी। सतीश, बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरोंधा का मूल निवासी है और फिलहाल कैट JCB कंपनी में कार्यरत है।

रविवार सुबह सतीश ने पत्नी से नाश्ता बनाने को कहा और कुछ देर के लिए कमरे से बाहर चला गया। जब वापस आया तो नाश्ता नहीं बना था। इसी बात पर दोनों में बहस हुई। थोड़ी देर बाद सतीश ने ममता को दूसरे कमरे में फांसी पर लटका पाया। उसने तुरंत फंदा काटकर पत्नी को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसने थाने में सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई:
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल यह मामला पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

पुलिस ने पति सतीश साहू से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। महिला की मौत आत्महत्या है या इसमें कोई और कारण शामिल है, इसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायगढ़ में घरेलू विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी: नाश्ता नहीं बनाने को लेकर पति से हुई कहासुनी, जांच में जुटी पुलिस

Raigarh, CG

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाश्ता बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

घटना का विवरण:
ममता अपने पति सतीश साहू (35) और ढाई साल के बेटे के साथ कोतरा रोड की अटल विहार कॉलोनी में रह रही थी। सतीश, बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरोंधा का मूल निवासी है और फिलहाल कैट JCB कंपनी में कार्यरत है।

रविवार सुबह सतीश ने पत्नी से नाश्ता बनाने को कहा और कुछ देर के लिए कमरे से बाहर चला गया। जब वापस आया तो नाश्ता नहीं बना था। इसी बात पर दोनों में बहस हुई। थोड़ी देर बाद सतीश ने ममता को दूसरे कमरे में फांसी पर लटका पाया। उसने तुरंत फंदा काटकर पत्नी को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसने थाने में सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई:
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल यह मामला पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

पुलिस ने पति सतीश साहू से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। महिला की मौत आत्महत्या है या इसमें कोई और कारण शामिल है, इसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/after-a-domestic-dispute-in-raigad-the-woman-hanged-the/article-28419

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.