सेंसेक्स में शानदार उछाल, 443 अंकों की तेजी; जोमैटो के शेयर में 7.5% की छलांग

Business

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 443 अंक उछलकर 82,200 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी ने भी 122 अंकों की बढ़त के साथ 25,091 का स्तर छुआ।

यह बढ़त शुक्रवार की भारी गिरावट के बाद आई, जब सेंसेक्स 502 अंक फिसल गया था।

निफ्टी के ऑटो, मेटल और प्राइवेट बैंक शेयरों में तेजी

NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो, मेटल, फाइनेंशियल सर्विसेज और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में मजबूती रही। वहीं, IT, ऑयल एंड गैस, FMCG और फार्मा शेयरों में कुछ कमजोरी दर्ज की गई। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी रही।

जोमैटो बना हीरो, 7.5% की छलांग

बेहतर तिमाही नतीजों के चलते जोमैटो के शेयरों में 7.5% की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा ICICI बैंक, HDFC बैंक और M&M जैसे दिग्गज शेयरों में भी 2.70% तक की मजबूती रही। दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.23% की गिरावट देखी गई।

एंथम बायोसाइंसेज की धमाकेदार लिस्टिंग

एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड ने शेयर बाजार में शानदार एंट्री की। इसका शेयर 570 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले 27% की बढ़त के साथ 723 रुपए पर लिस्ट हुआ, और कारोबार के अंत तक 730 रुपए तक पहुंच गया।

ग्लोबल बाजारों में मिला-जुला रुख

अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो कोरिया और हांगकांग के बाजारों में तेजी रही, जबकि अमेरिका का डाउ जोंस 0.32% गिरा। नैस्डैक और S&P 500 में हल्की बढ़त देखी गई।

निवेशकों की खरीदारी का माहौल

18 जुलाई को घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,103 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि विदेशी निवेशकों (FIIs) की खरीदारी 374 करोड़ रुपए पर रही। हालांकि जुलाई में अब तक FIIs की कुल बिकवाली करीब 16,956 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सेंसेक्स में शानदार उछाल, 443 अंकों की तेजी; जोमैटो के शेयर में 7.5% की छलांग

Business

यह बढ़त शुक्रवार की भारी गिरावट के बाद आई, जब सेंसेक्स 502 अंक फिसल गया था।

निफ्टी के ऑटो, मेटल और प्राइवेट बैंक शेयरों में तेजी

NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो, मेटल, फाइनेंशियल सर्विसेज और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में मजबूती रही। वहीं, IT, ऑयल एंड गैस, FMCG और फार्मा शेयरों में कुछ कमजोरी दर्ज की गई। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी रही।

जोमैटो बना हीरो, 7.5% की छलांग

बेहतर तिमाही नतीजों के चलते जोमैटो के शेयरों में 7.5% की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा ICICI बैंक, HDFC बैंक और M&M जैसे दिग्गज शेयरों में भी 2.70% तक की मजबूती रही। दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.23% की गिरावट देखी गई।

एंथम बायोसाइंसेज की धमाकेदार लिस्टिंग

एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड ने शेयर बाजार में शानदार एंट्री की। इसका शेयर 570 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले 27% की बढ़त के साथ 723 रुपए पर लिस्ट हुआ, और कारोबार के अंत तक 730 रुपए तक पहुंच गया।

ग्लोबल बाजारों में मिला-जुला रुख

अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो कोरिया और हांगकांग के बाजारों में तेजी रही, जबकि अमेरिका का डाउ जोंस 0.32% गिरा। नैस्डैक और S&P 500 में हल्की बढ़त देखी गई।

निवेशकों की खरीदारी का माहौल

18 जुलाई को घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,103 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि विदेशी निवेशकों (FIIs) की खरीदारी 374 करोड़ रुपए पर रही। हालांकि जुलाई में अब तक FIIs की कुल बिकवाली करीब 16,956 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/great-boom-in-sensex-gains-443-points/article-28370

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.