पंचायत उपचुनाव 2025: सागर के 4 सरपंच और दमोह के एक जनपद सदस्य पद के लिए वोटिंग शुरू, IPBMS से हो रहा मतदान

Sagar, MP

मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों के लिए आज पंचायत उपचुनाव 2025 के तहत मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी।

इस उपचुनाव में सागर जिले की 4 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद और दमोह जिले में एक जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

इस बार वोटिंग प्रक्रिया में एक खास तकनीकी नवाचार देखने को मिल रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इंटीग्रेटेड पोलिंग बूथ मैनेजमेंट सिस्टम (IPBMS) को लागू कर मतदान को पेपरलेस बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सागर और दमोह के 9-9 मतदान केंद्रों पर इस सिस्टम के तहत वोटिंग कराई जा रही है। वहीं, इन केंद्रों की गतिविधियों का सीधा प्रसारण राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर और दोनों जिलों में विशेष स्क्रीन पर किया जा रहा है।

इन ग्राम पंचायतों में हो रही IPBMS से वोटिंग:

  • जनपद पंचायत जैसीनगर की ग्राम पंचायत: अगरा, औरिया

  • जनपद पंचायत खुरई की ग्राम पंचायत: मुहासा

  • जनपद पंचायत राहतगढ़ की ग्राम पंचायत: सेमरालहरिया

  • दमोह जिले के वार्ड-16 के जनपद सदस्य पद हेतु भी मतदान इसी प्रणाली से

इन मतदान केंद्रों पर IPBMS तकनीक के जरिए मतदाता और मतदानकर्मी दोनों के कार्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। यह प्रणाली मतदान की पारदर्शिता, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और दक्षता में सुधार लाने की दिशा में उपयोगी साबित हो रही है।

पहली बार जनपद सदस्य के लिए हो रहा IPBMS से मतदान

हालांकि इससे पहले वर्ष 2024 में भोपाल जिले की बैरसिया तहसील के रतुआ रतनपुर और रीवा जिले के अतरैला ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए IPBMS के जरिए सफलतापूर्वक मतदान हो चुका है, लेकिन जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए यह प्रणाली पहली बार लागू की जा रही है।

अन्य स्थानों पर परंपरागत प्रणाली से मतदान

जहां एक ओर कुछ स्थानों पर डिजिटल तकनीक अपनाई गई है, वहीं अन्य शेष मतदान केंद्रों पर पूर्ववर्ती परंपरागत प्रणाली से ही मतदान कराया जा रहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग का यह डिजिटल प्रयोग भविष्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पंचायत उपचुनाव 2025: सागर के 4 सरपंच और दमोह के एक जनपद सदस्य पद के लिए वोटिंग शुरू, IPBMS से हो रहा मतदान

Sagar, MP

इस उपचुनाव में सागर जिले की 4 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद और दमोह जिले में एक जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

इस बार वोटिंग प्रक्रिया में एक खास तकनीकी नवाचार देखने को मिल रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इंटीग्रेटेड पोलिंग बूथ मैनेजमेंट सिस्टम (IPBMS) को लागू कर मतदान को पेपरलेस बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सागर और दमोह के 9-9 मतदान केंद्रों पर इस सिस्टम के तहत वोटिंग कराई जा रही है। वहीं, इन केंद्रों की गतिविधियों का सीधा प्रसारण राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर और दोनों जिलों में विशेष स्क्रीन पर किया जा रहा है।

इन ग्राम पंचायतों में हो रही IPBMS से वोटिंग:

  • जनपद पंचायत जैसीनगर की ग्राम पंचायत: अगरा, औरिया

  • जनपद पंचायत खुरई की ग्राम पंचायत: मुहासा

  • जनपद पंचायत राहतगढ़ की ग्राम पंचायत: सेमरालहरिया

  • दमोह जिले के वार्ड-16 के जनपद सदस्य पद हेतु भी मतदान इसी प्रणाली से

इन मतदान केंद्रों पर IPBMS तकनीक के जरिए मतदाता और मतदानकर्मी दोनों के कार्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। यह प्रणाली मतदान की पारदर्शिता, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और दक्षता में सुधार लाने की दिशा में उपयोगी साबित हो रही है।

पहली बार जनपद सदस्य के लिए हो रहा IPBMS से मतदान

हालांकि इससे पहले वर्ष 2024 में भोपाल जिले की बैरसिया तहसील के रतुआ रतनपुर और रीवा जिले के अतरैला ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए IPBMS के जरिए सफलतापूर्वक मतदान हो चुका है, लेकिन जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए यह प्रणाली पहली बार लागू की जा रही है।

अन्य स्थानों पर परंपरागत प्रणाली से मतदान

जहां एक ओर कुछ स्थानों पर डिजिटल तकनीक अपनाई गई है, वहीं अन्य शेष मतदान केंद्रों पर पूर्ववर्ती परंपरागत प्रणाली से ही मतदान कराया जा रहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग का यह डिजिटल प्रयोग भविष्य में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/panchayat-by-election-2025-voting-for-4-sarpanch-of-sagar/article-28412

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.