MP मौसम अलर्ट: प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, जबलपुर समेत 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़े मानसून के तेवर एक बार फिर तेज होने जा रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि प्रदेशभर में नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन सक्रिय हो गई है, जिससे आने वाले दिनों में झमाझम बारिश की वापसी तय मानी जा रही है।

विशेषकर मंगलवार को जबलपुर समेत 12 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है, जहां अगले 24 घंटों के भीतर करीब 4 से 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है।

इन 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, वे हैं – जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास और सीहोर। इन इलाकों में 24 घंटे में 100 मिमी से अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है।

24 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होगा लो प्रेशर एरिया

मौसम विभाग ने बताया कि 24 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश में बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन की सक्रियता और ऊपरी हवा का चक्रवात भी भारी वर्षा को समर्थन देगा।

बीते 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश

सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

  • इंदौर और सिवनी में 19 मिमी बारिश (करीब पौन इंच) हुई।

  • बालाघाट, मलाजखंड, खजुराहो, उमरिया और मंडला में आधा इंच से कम वर्षा दर्ज की गई।

इस बार मानसून ने तोड़ा औसत का रिकॉर्ड

प्रदेश में अब तक 20.7 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 13.2 इंच थी। यानी, अब तक 7.5 इंच अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

  • टीकमगढ़, निवाड़ी और श्योपुर में सामान्य से 15% अधिक बारिश हो चुकी है।

  • वहीं, ग्वालियर सहित 5 जिलों में 80 से 95% तक वर्षा हो चुकी है।

  • इंदौर और उज्जैन संभाग सबसे पीछे चल रहे हैं, जहां अब तक केवल 10 इंच से भी कम बारिश हुई है।

राज्य सरकार और प्रशासन सतर्क

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र राज्य प्रशासन ने संबंधित जिलों के कलेक्टरों और आपदा प्रबंधन इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा है। निचले इलाकों में जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका के चलते सतर्कता बरती जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jul 2025 By दैनिक जागरण

MP मौसम अलर्ट: प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, जबलपुर समेत 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़े मानसून के तेवर एक बार फिर तेज होने जा रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि प्रदेशभर में नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन सक्रिय हो गई है, जिससे आने वाले दिनों में झमाझम बारिश की वापसी तय मानी जा रही है।

विशेषकर मंगलवार को जबलपुर समेत 12 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है, जहां अगले 24 घंटों के भीतर करीब 4 से 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है।

इन 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, वे हैं – जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास और सीहोर। इन इलाकों में 24 घंटे में 100 मिमी से अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है।

24 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होगा लो प्रेशर एरिया

मौसम विभाग ने बताया कि 24 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश में बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन की सक्रियता और ऊपरी हवा का चक्रवात भी भारी वर्षा को समर्थन देगा।

बीते 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश

सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

  • इंदौर और सिवनी में 19 मिमी बारिश (करीब पौन इंच) हुई।

  • बालाघाट, मलाजखंड, खजुराहो, उमरिया और मंडला में आधा इंच से कम वर्षा दर्ज की गई।

इस बार मानसून ने तोड़ा औसत का रिकॉर्ड

प्रदेश में अब तक 20.7 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 13.2 इंच थी। यानी, अब तक 7.5 इंच अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

  • टीकमगढ़, निवाड़ी और श्योपुर में सामान्य से 15% अधिक बारिश हो चुकी है।

  • वहीं, ग्वालियर सहित 5 जिलों में 80 से 95% तक वर्षा हो चुकी है।

  • इंदौर और उज्जैन संभाग सबसे पीछे चल रहे हैं, जहां अब तक केवल 10 इंच से भी कम बारिश हुई है।

राज्य सरकार और प्रशासन सतर्क

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र राज्य प्रशासन ने संबंधित जिलों के कलेक्टरों और आपदा प्रबंधन इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा है। निचले इलाकों में जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका के चलते सतर्कता बरती जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-weather-alert-warning-of-heavy-rain-in-12-districts/article-28398

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.