PM मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर की मुलाकात: भारत-ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से पहली बार मुलाकात की। इस ऐतिहासिक भेंट में भारत और ब्रिटेन के बीच लंबे समय से अटके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर आखिरकार दस्तखत हो गए।

तीन वर्षों से इस समझौते पर बातचीत चल रही थी।

प्रधानमंत्री स्टार्मर ने इसे ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा, "यह समझौता हमारे देश में रोजगार के नए अवसर खोलेगा और निवेश को मजबूती देगा।"

हर साल 3 लाख करोड़ तक बढ़ेगा व्यापार

इस करार से दोनों देशों के बीच सालाना व्यापार में करीब 3 लाख करोड़ रुपए तक की वृद्धि हो सकती है। साथ ही 70 हजार करोड़ रुपए के नए व्यापारिक समझौते और निवेश प्रस्ताव भी हरी झंडी पा चुके हैं।

UK से आने वाले प्रोडक्ट होंगे सस्ते

ब्रिटेन के ट्रेड सेक्रेटरी जोनाथन रेनॉल्ड्स ने बताया कि समझौते से भारत में कोल्ड ड्रिंक्स, कॉस्मेटिक्स, कारें और मेडिकल डिवाइसेज जैसे ब्रिटिश उत्पादों पर टैक्स 15% से घटकर सिर्फ 3% रह जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को फायदा होगा।

मोदी का ब्रिटेन में भव्य स्वागत

यह प्रधानमंत्री मोदी की चौथी ब्रिटेन यात्रा है। इस बार वे प्रधानमंत्री स्टार्मर के निमंत्रण पर लंदन पहुंचे। एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय ने पारंपरिक नृत्य और गीतों से उनका भव्य स्वागत किया।

व्यापार को 5 साल में दोगुना करने का लक्ष्य

भारत-UK FTA का उद्देश्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 120 अरब डॉलर तक पहुंचाना है। इस करार के बाद भारत के टेक्सटाइल, लेदर, फुटवियर, खिलौने, ज्वेलरी जैसे श्रम-प्रधान उत्पादों को ब्रिटेन में ड्यूटी-फ्री एंट्री मिलेगी।

वहीं ब्रिटेन की व्हिस्की, कारें और उच्च गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट अब भारत में कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। इससे दोनों देशों में रोजगार और निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।

अब अगला कदम: ब्रिटिश संसद की मंजूरी

भारत सरकार की कैबिनेट इस समझौते को पहले ही मंजूरी दे चुकी है। अब यह प्रस्ताव ब्रिटिश संसद में जाएगा, जिसकी प्रक्रिया में 6 महीने से 1 साल तक का समय लग सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jul 2025 By दैनिक जागरण

PM मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर की मुलाकात: भारत-ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता

Jagran Desk

तीन वर्षों से इस समझौते पर बातचीत चल रही थी।

प्रधानमंत्री स्टार्मर ने इसे ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा, "यह समझौता हमारे देश में रोजगार के नए अवसर खोलेगा और निवेश को मजबूती देगा।"

हर साल 3 लाख करोड़ तक बढ़ेगा व्यापार

इस करार से दोनों देशों के बीच सालाना व्यापार में करीब 3 लाख करोड़ रुपए तक की वृद्धि हो सकती है। साथ ही 70 हजार करोड़ रुपए के नए व्यापारिक समझौते और निवेश प्रस्ताव भी हरी झंडी पा चुके हैं।

UK से आने वाले प्रोडक्ट होंगे सस्ते

ब्रिटेन के ट्रेड सेक्रेटरी जोनाथन रेनॉल्ड्स ने बताया कि समझौते से भारत में कोल्ड ड्रिंक्स, कॉस्मेटिक्स, कारें और मेडिकल डिवाइसेज जैसे ब्रिटिश उत्पादों पर टैक्स 15% से घटकर सिर्फ 3% रह जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को फायदा होगा।

मोदी का ब्रिटेन में भव्य स्वागत

यह प्रधानमंत्री मोदी की चौथी ब्रिटेन यात्रा है। इस बार वे प्रधानमंत्री स्टार्मर के निमंत्रण पर लंदन पहुंचे। एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय ने पारंपरिक नृत्य और गीतों से उनका भव्य स्वागत किया।

व्यापार को 5 साल में दोगुना करने का लक्ष्य

भारत-UK FTA का उद्देश्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 120 अरब डॉलर तक पहुंचाना है। इस करार के बाद भारत के टेक्सटाइल, लेदर, फुटवियर, खिलौने, ज्वेलरी जैसे श्रम-प्रधान उत्पादों को ब्रिटेन में ड्यूटी-फ्री एंट्री मिलेगी।

वहीं ब्रिटेन की व्हिस्की, कारें और उच्च गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट अब भारत में कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। इससे दोनों देशों में रोजगार और निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।

अब अगला कदम: ब्रिटिश संसद की मंजूरी

भारत सरकार की कैबिनेट इस समझौते को पहले ही मंजूरी दे चुकी है। अब यह प्रस्ताव ब्रिटिश संसद में जाएगा, जिसकी प्रक्रिया में 6 महीने से 1 साल तक का समय लग सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/historical-free-trade-agreement-between-pm-modi-and-british-prime/article-28689

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.