दहेज की लालच में गई जान: रायपुर में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुराल पक्ष गिरफ्तार

Raipur,C.G

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दहेज प्रताड़ना की शिकार एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र की इस घटना में पुलिस ने महिला के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

 आरोप है कि ससुराल पक्ष लगातार 10 लाख रुपए की अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। शादी में कार और घरेलू सामान देने के बाद भी पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, मृतका उषा कहरा की शादी दो साल पहले प्रमोद कुमार कमलेश से हुई थी। प्रमोद एक निजी फैक्ट्री में सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। शादी सामाजिक रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसमें उषा के परिजनों ने कार और अन्य सामान दहेज में दिया था। शुरुआत में संबंध सामान्य थे, लेकिन कुछ ही महीनों बाद ससुराल पक्ष ने उषा पर 10 लाख रुपए लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने बताया कि आरोपी परिवार पर भारी कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए वे उषा से मायके से पैसे लाने को कहते थे। आर्थिक दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर उषा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच में जुटते हुए आरोपी पति प्रमोद कुमार कमलेश (31), सास श्रीमती बहरतीन बाई (58) और ससुर जवाहर लाल (65) को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के अमोदा गांव के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304बी (दहेज हत्या), 498ए (पति या ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना) और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Aug 2025 By दैनिक जागरण

दहेज की लालच में गई जान: रायपुर में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुराल पक्ष गिरफ्तार

Raipur,C.G

 आरोप है कि ससुराल पक्ष लगातार 10 लाख रुपए की अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। शादी में कार और घरेलू सामान देने के बाद भी पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, मृतका उषा कहरा की शादी दो साल पहले प्रमोद कुमार कमलेश से हुई थी। प्रमोद एक निजी फैक्ट्री में सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। शादी सामाजिक रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसमें उषा के परिजनों ने कार और अन्य सामान दहेज में दिया था। शुरुआत में संबंध सामान्य थे, लेकिन कुछ ही महीनों बाद ससुराल पक्ष ने उषा पर 10 लाख रुपए लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने बताया कि आरोपी परिवार पर भारी कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए वे उषा से मायके से पैसे लाने को कहते थे। आर्थिक दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर उषा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच में जुटते हुए आरोपी पति प्रमोद कुमार कमलेश (31), सास श्रीमती बहरतीन बाई (58) और ससुर जवाहर लाल (65) को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के अमोदा गांव के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304बी (दहेज हत्या), 498ए (पति या ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना) और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-raipur-a-newly-married-woman-arrested-husband-and-in/article-29636

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.