जुलाई में 1.96 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड GST कलेक्शन, रिफंड में 66.8% की बड़ी बढ़ोतरी

Business News

केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2025 में भारत का ग्रॉस जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) कलेक्शन सालाना आधार पर 7.5% बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। यह वृद्धि मुख्यतः घरेलू खपत में वृद्धि और अनुपालन में सुधार की वजह से दर्ज की गई है।

पिछले वर्ष जुलाई में जीएसटी कलेक्शन 1.82 लाख करोड़ रुपये था, जबकि जून 2025 में यह 1.84 लाख करोड़ और मई में 2.01 लाख करोड़ रुपये रहा। अप्रैल 2025 में देश ने 2.37 लाख करोड़ रुपये के साथ अब तक का सबसे अधिक मासिक कलेक्शन दर्ज किया था।

ग्रॉस डोमेस्टिक रेवेन्यू में भी वृद्धि

जुलाई 2025 में घरेलू कर संग्रहण (Gross Domestic Revenue) में 6.7% की वृद्धि के साथ यह आंकड़ा 1.43 लाख करोड़ रुपये रहा। वहीं इंपोर्ट से टैक्स कलेक्शन भी 9.5% बढ़कर 52,712 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि जून में यह 45,690 करोड़ रुपये था।

GST रिफंड में जबरदस्त तेजी

इस महीने GST रिफंड में भी 66.8% की सालाना बढ़ोतरी देखी गई और यह 27,147 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। जून 2025 में यह आंकड़ा 25,491 करोड़ रुपये था। विशेषज्ञ मानते हैं कि रिफंड की तेज प्रक्रिया से कंपनियों को कार्यशील पूंजी की सुविधा मिल रही है।

नेट GST कलेक्शन भी बढ़ा

नेट जीएसटी कलेक्शन जुलाई में 1.7% की बढ़ोतरी के साथ 1.69 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि जून में यह 1.59 लाख करोड़ रुपये था।
ईवाई इंडिया में टैक्स पार्टनर सौरभ अग्रवाल ने कहा कि, "वैश्विक अनिश्चितताओं और अस्थायी दबावों के बावजूद भारत की उपभोग आधारित अर्थव्यवस्था स्थिर है। सरकार की समय पर रिफंड नीति कंपनियों के लिए मददगार साबित हो रही है।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Aug 2025 By दैनिक जागरण

जुलाई में 1.96 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड GST कलेक्शन, रिफंड में 66.8% की बड़ी बढ़ोतरी

Business News

पिछले वर्ष जुलाई में जीएसटी कलेक्शन 1.82 लाख करोड़ रुपये था, जबकि जून 2025 में यह 1.84 लाख करोड़ और मई में 2.01 लाख करोड़ रुपये रहा। अप्रैल 2025 में देश ने 2.37 लाख करोड़ रुपये के साथ अब तक का सबसे अधिक मासिक कलेक्शन दर्ज किया था।

ग्रॉस डोमेस्टिक रेवेन्यू में भी वृद्धि

जुलाई 2025 में घरेलू कर संग्रहण (Gross Domestic Revenue) में 6.7% की वृद्धि के साथ यह आंकड़ा 1.43 लाख करोड़ रुपये रहा। वहीं इंपोर्ट से टैक्स कलेक्शन भी 9.5% बढ़कर 52,712 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि जून में यह 45,690 करोड़ रुपये था।

GST रिफंड में जबरदस्त तेजी

इस महीने GST रिफंड में भी 66.8% की सालाना बढ़ोतरी देखी गई और यह 27,147 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। जून 2025 में यह आंकड़ा 25,491 करोड़ रुपये था। विशेषज्ञ मानते हैं कि रिफंड की तेज प्रक्रिया से कंपनियों को कार्यशील पूंजी की सुविधा मिल रही है।

नेट GST कलेक्शन भी बढ़ा

नेट जीएसटी कलेक्शन जुलाई में 1.7% की बढ़ोतरी के साथ 1.69 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि जून में यह 1.59 लाख करोड़ रुपये था।
ईवाई इंडिया में टैक्स पार्टनर सौरभ अग्रवाल ने कहा कि, "वैश्विक अनिश्चितताओं और अस्थायी दबावों के बावजूद भारत की उपभोग आधारित अर्थव्यवस्था स्थिर है। सरकार की समय पर रिफंड नीति कंपनियों के लिए मददगार साबित हो रही है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/record-of-rs-196-lakh-crore-in-july-gst-collection/article-29573

खबरें और भी हैं

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में जुटा उज्जैन, CM डॉ. यादव ने किया निरीक्षण

टाप न्यूज

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में जुटा उज्जैन, CM डॉ. यादव ने किया निरीक्षण

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रामघाट मार्ग चौड़ीकरण और बाढ़ बचाव प्रशिक्षण का निरीक्षण...
मध्य प्रदेश  भोपाल 
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में जुटा उज्जैन, CM डॉ. यादव ने किया निरीक्षण

तेज धूप से बचाएंगे ये आसान स्किनकेयर टिप्स, टैनिंग और पिंपल्स से मिलेगी राहत

गर्मी में स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए अपनाएं ये 7 आसान टिप्स। जानिए हाइड्रेशन, सनस्क्रीन और डेली...
लाइफ स्टाइल 
तेज धूप से बचाएंगे ये आसान स्किनकेयर टिप्स, टैनिंग और पिंपल्स से मिलेगी राहत

ट्रेन में अब हर टिकट चेकिंग होगी रिकॉर्ड, नए पहनावे के साथ दिखेंगे TTE

भारतीय रेलवे अब TTE को बॉडी कैमरा देगा। टिकट चेकिंग की पूरी रिकॉर्डिंग होगी, जिससे विवाद और फर्जी शिकायतों पर...
देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
ट्रेन में अब हर टिकट चेकिंग होगी रिकॉर्ड, नए पहनावे के साथ दिखेंगे TTE

40 डिसमिल जमीन के लालच में परिवार खत्म, बेटे ने माता-पिता समेत 4 की हत्या की

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में 40 डिसमिल जमीन के विवाद में बेटे ने माता-पिता समेत 4 लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या...
छत्तीसगढ़ 
40 डिसमिल जमीन के लालच में परिवार खत्म, बेटे ने माता-पिता समेत 4 की हत्या की

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.