हादसे में मारे गए बाइकर्स थे बचपन के दोस्त: बालाघाट में दो बाइकों की टक्कर में तीन की मौत, एक गंभीर घायल

Balaghat, MP

निर्माणाधीन बालाघाट-गोंदिया नेशनल हाईवे 543 पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

 मृतकों में कोलकाता के हावड़ा निवासी ऋषि हांडा और बेंगलुरु के हलाहली निवासी सुधीर सहगल शामिल हैं, जो बचपन के घनिष्ठ मित्र थे। तीसरे मृतक की पहचान बालाघाट जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र के खारा गांव निवासी छात्र कुणाल वैध के रूप में हुई है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक गौरव का अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद शनिवार को मृतकों के परिजन बालाघाट पहुंचे। उनके बयान दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कर उन्हें सौंप दिया गया। इस हादसे ने न केवल दो परिवारों को गमगीन कर दिया बल्कि दो सच्चे दोस्तों की साथ जीने और साथ मरने की अनोखी कहानी को भी पीछे छोड़ दिया।

बचपन से साथ और आखिरी सफर भी साथ
ऋषि हांडा और सुधीर सहगल की दोस्ती बचपन से चली आ रही थी। ऋषि कोलकाता के हावड़ा में इलेक्ट्रॉनिक्स का होलसेल व्यवसाय करते थे, जबकि सुधीर बेंगलुरु में आईटी प्रोफेशनल थे। दोनों बाइकिंग के शौकीन थे और विभिन्न स्थानों जैसे लद्दाख, गोवा और दक्षिण भारत की यात्राएं बाइक से कर चुके थे।

ज्योतिर्लिंग दर्शन की थी योजना
ऋषि के भाई विकास वर्मा के अनुसार, ऋषि पिछले शनिवार को कोलकाता से नागपुर पहुंचे थे, जहां उनकी मौसी का घर है। सुधीर बेंगलुरु से बाइक लेकर वहीं आए थे। दोनों ने नागपुर से महेश्वर, ओंकारेश्वर और उज्जैन के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए। फिर वे छिंदवाड़ा में ऋषि के मामा के घर रुके। शुक्रवार को वे रायपुर जाने के लिए बालाघाट के रास्ते निकले थे, लेकिन रास्ते में यह जानलेवा हादसा हो गया।

सुधीर के ससुर पंकज शर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान दोनों नियमित संपर्क में थे। लेकिन शुक्रवार दोपहर के बाद संपर्क टूट गया, जिसके बाद हादसे की जानकारी मिली।

पुलिस कर रही जांच
घटना के संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीडिंग और सामने से आ रही बाइक की टक्कर को कारण बताया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Aug 2025 By दैनिक जागरण

हादसे में मारे गए बाइकर्स थे बचपन के दोस्त: बालाघाट में दो बाइकों की टक्कर में तीन की मौत, एक गंभीर घायल

Balaghat, MP

 मृतकों में कोलकाता के हावड़ा निवासी ऋषि हांडा और बेंगलुरु के हलाहली निवासी सुधीर सहगल शामिल हैं, जो बचपन के घनिष्ठ मित्र थे। तीसरे मृतक की पहचान बालाघाट जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र के खारा गांव निवासी छात्र कुणाल वैध के रूप में हुई है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक गौरव का अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद शनिवार को मृतकों के परिजन बालाघाट पहुंचे। उनके बयान दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कर उन्हें सौंप दिया गया। इस हादसे ने न केवल दो परिवारों को गमगीन कर दिया बल्कि दो सच्चे दोस्तों की साथ जीने और साथ मरने की अनोखी कहानी को भी पीछे छोड़ दिया।

बचपन से साथ और आखिरी सफर भी साथ
ऋषि हांडा और सुधीर सहगल की दोस्ती बचपन से चली आ रही थी। ऋषि कोलकाता के हावड़ा में इलेक्ट्रॉनिक्स का होलसेल व्यवसाय करते थे, जबकि सुधीर बेंगलुरु में आईटी प्रोफेशनल थे। दोनों बाइकिंग के शौकीन थे और विभिन्न स्थानों जैसे लद्दाख, गोवा और दक्षिण भारत की यात्राएं बाइक से कर चुके थे।

ज्योतिर्लिंग दर्शन की थी योजना
ऋषि के भाई विकास वर्मा के अनुसार, ऋषि पिछले शनिवार को कोलकाता से नागपुर पहुंचे थे, जहां उनकी मौसी का घर है। सुधीर बेंगलुरु से बाइक लेकर वहीं आए थे। दोनों ने नागपुर से महेश्वर, ओंकारेश्वर और उज्जैन के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए। फिर वे छिंदवाड़ा में ऋषि के मामा के घर रुके। शुक्रवार को वे रायपुर जाने के लिए बालाघाट के रास्ते निकले थे, लेकिन रास्ते में यह जानलेवा हादसा हो गया।

सुधीर के ससुर पंकज शर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान दोनों नियमित संपर्क में थे। लेकिन शुक्रवार दोपहर के बाद संपर्क टूट गया, जिसके बाद हादसे की जानकारी मिली।

पुलिस कर रही जांच
घटना के संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीडिंग और सामने से आ रही बाइक की टक्कर को कारण बताया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bikers-killed-in-an-accident-were-childhood-friends-three-killed/article-29639

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.