राहुल गांधी बोले—‘मां के कमरे में सोफे पर सोया, उनकी सेहत को लेकर पूरी रात चिंतित रहा’

नेशनल न्यूज

On

सोनिया गांधी दो दिन से सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती; हालत स्थिर, राहुल ने केरल रैली वर्चुअली संबोधित की

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने खुलासा किया है कि वे अपनी मां सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के कारण पूरी रात अस्पताल में उनके साथ रहे और कमरे में रखे एक छोटे सोफे पर सोए। सोनिया गांधी को पेट और यूरिनरी इंफेक्शन की शिकायत के चलते 24 मार्च की रात दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज जारी है।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक 79 वर्षीय सोनिया गांधी की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है, हालांकि उन्हें कुछ और समय तक निगरानी में रखा जाएगा।

राहुल गांधी ने कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए एक वीडियो में अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि “मैं अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहा था। जैसे हर बेटा अपनी मां की सेहत को लेकर परेशान रहता है, मैं भी पूरी रात चिंतित रहा।” उन्होंने अस्पताल में तैनात एक केरल की नर्स की सराहना करते हुए कहा कि उसकी देखभाल से उन्हें मानसिक सुकून मिला।

राहुल ने बताया कि नर्स पूरी रात हर घंटे सोनिया गांधी की जांच करने आती रही। “वह मुस्कुराती थी, उनका हाथ पकड़ती थी और उन्हें आराम देती थी। तब मुझे एहसास हुआ कि केरल की नर्सें दुनिया भर में कितने लोगों के कठिन समय में सहारा बनती हैं,” उन्होंने कहा।

मां की तबीयत के चलते राहुल गांधी ने अपने तय कार्यक्रमों में बदलाव किया। वे संसद भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुए और केरल में प्रस्तावित चुनावी दौरा भी रद्द करना पड़ा। उनकी जगह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यक्रम संभाला। हालांकि राहुल ने केरल की जनता को वर्चुअली संबोधित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन दोनों ही रोजगार के मुद्दे पर विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि “न तो बीजेपी और न ही एलडीएफ लोगों के प्रति जवाबदेह नजर आती है।”

राहुल गांधी ने अपने भाषण में महिलाओं और युवाओं के लिए कई योजनाओं का भी जिक्र किया, जिनमें मुफ्त बस यात्रा, छात्राओं के लिए आर्थिक सहायता, पेंशन में वृद्धि और युवाओं के लिए बिना ब्याज लोन जैसी घोषणाएं शामिल हैं।

इस बीच, सोनिया गांधी की सेहत को लेकर पार्टी नेताओं और समर्थकों में चिंता बनी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Edited By: ANKITA

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Mar 2026 By ANKITA

राहुल गांधी बोले—‘मां के कमरे में सोफे पर सोया, उनकी सेहत को लेकर पूरी रात चिंतित रहा’

नेशनल न्यूज

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने खुलासा किया है कि वे अपनी मां सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के कारण पूरी रात अस्पताल में उनके साथ रहे और कमरे में रखे एक छोटे सोफे पर सोए। सोनिया गांधी को पेट और यूरिनरी इंफेक्शन की शिकायत के चलते 24 मार्च की रात दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज जारी है।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक 79 वर्षीय सोनिया गांधी की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है, हालांकि उन्हें कुछ और समय तक निगरानी में रखा जाएगा।

राहुल गांधी ने कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए एक वीडियो में अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि “मैं अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहा था। जैसे हर बेटा अपनी मां की सेहत को लेकर परेशान रहता है, मैं भी पूरी रात चिंतित रहा।” उन्होंने अस्पताल में तैनात एक केरल की नर्स की सराहना करते हुए कहा कि उसकी देखभाल से उन्हें मानसिक सुकून मिला।

राहुल ने बताया कि नर्स पूरी रात हर घंटे सोनिया गांधी की जांच करने आती रही। “वह मुस्कुराती थी, उनका हाथ पकड़ती थी और उन्हें आराम देती थी। तब मुझे एहसास हुआ कि केरल की नर्सें दुनिया भर में कितने लोगों के कठिन समय में सहारा बनती हैं,” उन्होंने कहा।

मां की तबीयत के चलते राहुल गांधी ने अपने तय कार्यक्रमों में बदलाव किया। वे संसद भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुए और केरल में प्रस्तावित चुनावी दौरा भी रद्द करना पड़ा। उनकी जगह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यक्रम संभाला। हालांकि राहुल ने केरल की जनता को वर्चुअली संबोधित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन दोनों ही रोजगार के मुद्दे पर विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि “न तो बीजेपी और न ही एलडीएफ लोगों के प्रति जवाबदेह नजर आती है।”

राहुल गांधी ने अपने भाषण में महिलाओं और युवाओं के लिए कई योजनाओं का भी जिक्र किया, जिनमें मुफ्त बस यात्रा, छात्राओं के लिए आर्थिक सहायता, पेंशन में वृद्धि और युवाओं के लिए बिना ब्याज लोन जैसी घोषणाएं शामिल हैं।

इस बीच, सोनिया गांधी की सेहत को लेकर पार्टी नेताओं और समर्थकों में चिंता बनी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/rahul-gandhi-said-%E2%80%93-slept-on-the-sofa-in-my/article-49086

खबरें और भी हैं

विराट कोहली के पास पाकिस्तानी प्लेयर को पछाड़ने का बड़ा मौका, सिर्फ 29 रन में बन सकते हैं एशिया के नंबर-1 बल्लेबाज

टाप न्यूज

विराट कोहली आईपीएल 2026 में RCB की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे और उनके पास टी20 फॉर्मेट में...
स्पोर्ट्स 
विराट कोहली के पास पाकिस्तानी प्लेयर को पछाड़ने का बड़ा मौका, सिर्फ 29 रन में बन सकते हैं एशिया के नंबर-1 बल्लेबाज

वरुण धवन की बेटी को हुई DDH बीमारी, ढाई महीने तक प्लास्टर में रही

चलने में हो रही थी दिक्कत, बिना सर्जरी इलाज के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ
बालीवुड 
वरुण धवन की बेटी को हुई DDH बीमारी, ढाई महीने तक प्लास्टर में रही

1 अप्रैल से बढ़ जाएगा टोल टैक्स, जबलपुर से नागपुर, भोपाल और प्रयागराज की यात्रा महंगी होगी, एनुअल पास की भी कीमत बढ़ी

1 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स में 5-10% की बढ़ोतरी लागू होगी। इसका असर जबलपुर से नागपुर, भोपाल,...
देश विदेश  मध्य प्रदेश 
1 अप्रैल से बढ़ जाएगा टोल टैक्स, जबलपुर से नागपुर, भोपाल और प्रयागराज की यात्रा महंगी होगी, एनुअल पास की भी कीमत बढ़ी

सोशल मीडिया पर मचा बवाल: पुराने रिश्ते पर नए अंदाज़ ने बढ़ाई चर्चा

तलाक के बाद भी नजदीकियां दिखाने पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रियाएं टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा एक...
बालीवुड 
 सोशल मीडिया पर मचा बवाल: पुराने रिश्ते पर नए अंदाज़ ने बढ़ाई चर्चा

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.