पोखरण परीक्षण का जिक्र कर बोले पीएम मोदी- दुनिया हमें झुका नहीं सकती

नेशनल डेस्क

By Rohit.P
On

सोमनाथ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पोखरण परमाणु परीक्षण और अटल सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती।

पीएम मोदी ने सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान कहा कि दुनियाभर की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती। उन्होंने हमारी राजनीतिक इच्छाशक्ति और परमाणु शक्ति की बात करते हुए, 11 मई 1998 को हुए पोखरण-II परमाणु परीक्षण का जिक्र किया। उस वक्त पूरी दुनिया भारत के खिलाफ खड़ी थी, कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे, फिर भी भारत अपने फैसले पर अडिग रहा। मोदी ने यह भी दोहराया कि भारत दबाव में आने वाला देश नहीं है, और यह बात उस समय पूरी दुनिया ने देखी थी। इस दौरान उन्होंने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पर पिछले एक हजार वर्षों में हुए हमलों और उसके पुनर्निर्माण की कहानी को भी साझा किया।

उन्होंने बताया कि 11 मई भारत के इतिहास में एक खास दिन है, क्योंकि इसी दिन हमारे वैज्ञानिकों ने पोखरण में परमाणु परीक्षण करके दुनिया के सामने हमारी क्षमता रखी थी। हालांकि, परीक्षण के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा विरोध हुआ। कई देशों ने भारत पर प्रतिबंध लगाए और हम पर आर्थिक व तकनीकी दबाव बनाने की कोशिश की। मोदी ने कहा कि उस वक्त ऐसा माहौल बना हुआ था जैसे हमने बहुत बड़ा कदम उठाया हो, लेकिन देश पीछे नहीं हटा। उन्होंने जोर देकर कहा, “दुनिया की निगाहें लाल थीं, लेकिन भारत अटल रहा।

प्रधानमंत्री ने उस समय की राजनीतिक परिस्थियों और वैश्विक दबाव को राष्ट्रीय आत्मविश्वास से जोड़ा, और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि 11 मई को जब वैज्ञानिकों ने परीक्षण किया, तो 13 मई को दो और परीक्षण करके भारत ने सारी दुनिया को अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखा दी थी। उन दिनों पूरी दुनिया भारत पर दबाव बना रही थी, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि देश सबसे पहले है।

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर मोदी ने आजादी के बाद के भारत की बात की। उन्होंने कहा कि 1947 में देश राजनीतिक आजादी हासिल की, लेकिन 1951 में सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्वतंत्रता को एक नई पहचान दी। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय सरदार वल्लभभाई पटेल ने 500 से ज्यादा रियासतों को जोड़कर एक भारत का निर्माण किया। सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण ने यह संदेश दिया कि भारत सिर्फ आजाद नहीं हुआ है, बल्कि वह अपने प्राचीन गौरव की ओर लौट रहा है। इस कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान भी हुए और कई संत-महात्मा मौजूद रहे। देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा बना रहा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 May 2026 By Rohit.P

पोखरण परीक्षण का जिक्र कर बोले पीएम मोदी- दुनिया हमें झुका नहीं सकती

नेशनल डेस्क

पीएम मोदी ने सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान कहा कि दुनियाभर की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती। उन्होंने हमारी राजनीतिक इच्छाशक्ति और परमाणु शक्ति की बात करते हुए, 11 मई 1998 को हुए पोखरण-II परमाणु परीक्षण का जिक्र किया। उस वक्त पूरी दुनिया भारत के खिलाफ खड़ी थी, कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे, फिर भी भारत अपने फैसले पर अडिग रहा। मोदी ने यह भी दोहराया कि भारत दबाव में आने वाला देश नहीं है, और यह बात उस समय पूरी दुनिया ने देखी थी। इस दौरान उन्होंने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पर पिछले एक हजार वर्षों में हुए हमलों और उसके पुनर्निर्माण की कहानी को भी साझा किया।

उन्होंने बताया कि 11 मई भारत के इतिहास में एक खास दिन है, क्योंकि इसी दिन हमारे वैज्ञानिकों ने पोखरण में परमाणु परीक्षण करके दुनिया के सामने हमारी क्षमता रखी थी। हालांकि, परीक्षण के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा विरोध हुआ। कई देशों ने भारत पर प्रतिबंध लगाए और हम पर आर्थिक व तकनीकी दबाव बनाने की कोशिश की। मोदी ने कहा कि उस वक्त ऐसा माहौल बना हुआ था जैसे हमने बहुत बड़ा कदम उठाया हो, लेकिन देश पीछे नहीं हटा। उन्होंने जोर देकर कहा, “दुनिया की निगाहें लाल थीं, लेकिन भारत अटल रहा।

प्रधानमंत्री ने उस समय की राजनीतिक परिस्थियों और वैश्विक दबाव को राष्ट्रीय आत्मविश्वास से जोड़ा, और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि 11 मई को जब वैज्ञानिकों ने परीक्षण किया, तो 13 मई को दो और परीक्षण करके भारत ने सारी दुनिया को अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखा दी थी। उन दिनों पूरी दुनिया भारत पर दबाव बना रही थी, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि देश सबसे पहले है।

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर मोदी ने आजादी के बाद के भारत की बात की। उन्होंने कहा कि 1947 में देश राजनीतिक आजादी हासिल की, लेकिन 1951 में सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्वतंत्रता को एक नई पहचान दी। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय सरदार वल्लभभाई पटेल ने 500 से ज्यादा रियासतों को जोड़कर एक भारत का निर्माण किया। सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण ने यह संदेश दिया कि भारत सिर्फ आजाद नहीं हुआ है, बल्कि वह अपने प्राचीन गौरव की ओर लौट रहा है। इस कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान भी हुए और कई संत-महात्मा मौजूद रहे। देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा बना रहा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/referring-to-pokhran-test-pm-modi-said-the-world/article-53129

खबरें और भी हैं

महिलाओं के लिए काम की खबर! इस दिन से दिल्ली बसों में बंद होंगे पिंक टिकट, अब फ्री सफर के लिए यह कार्ड जरूरी

टाप न्यूज

दिल्ली की बसों में महिलाओं के लिए पिंक टिकट व्यवस्था जुलाई से खत्म हो सकती है। मुफ्त यात्रा के लिए...
स्पेशल खबरें  देश विदेश 
महिलाओं के लिए काम की खबर! इस दिन से दिल्ली बसों में बंद होंगे पिंक टिकट, अब फ्री सफर के लिए यह कार्ड जरूरी

IPL में आज पंजाब-दिल्ली की टक्कर, हारने वाली टीम की बढ़ेंगी मुश्किलें

IPL 2026 में आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में मुकाबला होगा। हारने वाली टीम की प्लेऑफ...
स्पोर्ट्स 
IPL में आज पंजाब-दिल्ली की टक्कर, हारने वाली टीम की बढ़ेंगी मुश्किलें

उर्विल पटेल ने 13 बॉल में ठोकी फिफ्टी, पर्ची दिखाकर हुए भावुक, IPL की सबसे तेज फिफ्टी की बराबरी, देखें बेस्ट मोमेंट्स

चेन्नई में उर्विल पटेल ने 13 गेंदों में फिफ्टी लगाकर IPL रिकॉर्ड की बराबरी की। मैच के बाद पर्ची दिखाकर...
स्पोर्ट्स 
उर्विल पटेल ने 13 बॉल में ठोकी फिफ्टी, पर्ची दिखाकर हुए भावुक, IPL की सबसे तेज फिफ्टी की बराबरी, देखें बेस्ट मोमेंट्स

दोस्त को कार देना पड़ा भारी, मर्डर केस में फंसी SUV, अब हाईकोर्ट के आदेश पर असली मालिक को लौटाएगी पुलिस

नरसिंहपुर मर्डर केस में फंसी लग्जरी SUV को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अहम आदेश दिया। जांच पूरी होने पर...
राज्य  मध्य प्रदेश  भोपाल 
दोस्त को कार देना पड़ा भारी, मर्डर केस में फंसी SUV, अब हाईकोर्ट के आदेश पर असली मालिक को लौटाएगी पुलिस

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.