टीवी एक्टर आशीष कपूर रेप केस में गिरफ्तार, दिल्ली में पार्टी के दौरान लगाया गया आरोप

Bollywood

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ और कई फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता आशीष कपूर को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 शिकायत एक महिला ने दर्ज कराई थी, जिसने दावा किया कि अगस्त के दूसरे हफ्ते में दिल्ली की एक हाउस पार्टी के दौरान आशीष ने वॉशरूम में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रैक कर उन्हें पुणे से हिरासत में लिया।

इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान

जांच में सामने आया है कि आशीष कपूर और महिला की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों पार्टी में मिले, जहां यह घटना घटी। महिला ने 11 अगस्त को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

बयान में किया बदलाव

पहले दर्ज शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि आशीष कपूर समेत चार लोगों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि एक महिला (कपूर के दोस्त की पत्नी) ने उसके साथ मारपीट भी की। हालांकि बाद में उसने बयान बदलते हुए कहा कि दुष्कर्म सिर्फ आशीष कपूर ने किया।

पुलिस को अभी तक वीडियो नहीं मिला

महिला का यह भी कहना है कि घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई थी, लेकिन पुलिस को अब तक ऐसा कोई सबूत हाथ नहीं लगा। शुरुआती मामला गैंगरेप के तहत दर्ज हुआ था, जिसे अब केवल रेप की धारा में बदल दिया गया है।

अग्रिम जमानत पर दोस्त और पत्नी

21 अगस्त को आशीष कपूर के दोस्त और उनकी पत्नी ने अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी, जिसे अदालत ने मंजूरी दे दी। सुनवाई के दौरान पीड़िता भी मौजूद थी, लेकिन उसने अपने बयान में दोस्त का नाम नहीं लिया।

सीसीटीवी फुटेज से बढ़ी जांच

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान बताते हैं कि पार्टी के दौरान आशीष और महिला वॉशरूम में एक साथ गए थे। देर तक बाहर न आने पर अन्य मेहमानों ने दरवाजा खटखटाया। वहीं, उसी समय आशीष के दोस्त की पत्नी ने पुलिस को फोन किया।

कौन हैं आशीष कपूर

आशीष कपूर टीवी और फिल्मों की दुनिया में जाने-पहचाने चेहरे रहे हैं। उन्होंने ‘देखा एक ख्वाब’ जैसे टीवी शो और कुर्बान, टेबल नंबर 21, इनकार जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, वह लंबे समय से पर्दे से दूर थे।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Sep 2025 By दैनिक जागरण

टीवी एक्टर आशीष कपूर रेप केस में गिरफ्तार, दिल्ली में पार्टी के दौरान लगाया गया आरोप

Bollywood

 शिकायत एक महिला ने दर्ज कराई थी, जिसने दावा किया कि अगस्त के दूसरे हफ्ते में दिल्ली की एक हाउस पार्टी के दौरान आशीष ने वॉशरूम में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रैक कर उन्हें पुणे से हिरासत में लिया।

इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान

जांच में सामने आया है कि आशीष कपूर और महिला की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों पार्टी में मिले, जहां यह घटना घटी। महिला ने 11 अगस्त को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

बयान में किया बदलाव

पहले दर्ज शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि आशीष कपूर समेत चार लोगों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि एक महिला (कपूर के दोस्त की पत्नी) ने उसके साथ मारपीट भी की। हालांकि बाद में उसने बयान बदलते हुए कहा कि दुष्कर्म सिर्फ आशीष कपूर ने किया।

पुलिस को अभी तक वीडियो नहीं मिला

महिला का यह भी कहना है कि घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई थी, लेकिन पुलिस को अब तक ऐसा कोई सबूत हाथ नहीं लगा। शुरुआती मामला गैंगरेप के तहत दर्ज हुआ था, जिसे अब केवल रेप की धारा में बदल दिया गया है।

अग्रिम जमानत पर दोस्त और पत्नी

21 अगस्त को आशीष कपूर के दोस्त और उनकी पत्नी ने अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी, जिसे अदालत ने मंजूरी दे दी। सुनवाई के दौरान पीड़िता भी मौजूद थी, लेकिन उसने अपने बयान में दोस्त का नाम नहीं लिया।

सीसीटीवी फुटेज से बढ़ी जांच

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान बताते हैं कि पार्टी के दौरान आशीष और महिला वॉशरूम में एक साथ गए थे। देर तक बाहर न आने पर अन्य मेहमानों ने दरवाजा खटखटाया। वहीं, उसी समय आशीष के दोस्त की पत्नी ने पुलिस को फोन किया।

कौन हैं आशीष कपूर

आशीष कपूर टीवी और फिल्मों की दुनिया में जाने-पहचाने चेहरे रहे हैं। उन्होंने ‘देखा एक ख्वाब’ जैसे टीवी शो और कुर्बान, टेबल नंबर 21, इनकार जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, वह लंबे समय से पर्दे से दूर थे।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/accused-arrested-during-party-in-delhi-in-tv-actor-ashish/article-32331

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.