रायपुर में कपड़ा और ज्वेलरी दुकानों में चोरी,पुलिस ने दो नाबालिग समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Raipur, CG

रायपुर के देवेंद्र नगर, मंदिर हसौद और आरंग थाना क्षेत्र में कपड़ा और ज्वेलरी दुकानों में चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।

 आरोपियों ने महंगे शौक और नशे की तलब के लिए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दो नाबालिग समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहली घटना: मंदिर हसौद में ज्वेलरी चोरी

सुखनंदन कोसले की मिशा ज्वेलर्स दुकान में 19 अगस्त की रात चोरी हुई। दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और कैश व सोने-चांदी के जेवर गायब थे। पुलिस ने इस मामले में रेवा देवार, विकास देवार, अज्जू देवार और बुधारु सोनवाल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 1 बाइक और 90 हजार रुपये के जेवर जब्त किए गए।

दूसरी घटना: आरंग में ज्वेलरी दुकान में चोरी

राजेंद्र सोनी की लखोली स्थित ज्वेलर्स की दुकान 3 अगस्त की रात चोरी का शिकार हुई। चोरों ने सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। इस मामले में अजीत जोगी देवार और कुलदीप देवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 2 बाइक और डेढ़ लाख रुपये का माल जब्त किया गया।

तीसरी घटना: देवेंद्र नगर में कपड़ा दुकान में चोरी

महेंद्र पाल खुराना की पंडरी स्थित कपड़ा दुकान में 23 अगस्त की रात चोरी हुई। चोर गल्ले में रखा कैश चोरी करके फरार हो गया। पुलिस ने सबूतों के आधार पर आशीष यादव और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया। चोरी गए 25 हजार रुपये का कैश जब्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सुनसान इलाकों में दुकानों को टारगेट किया और ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। सभी आरोपी अब हिरासत में हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Sep 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में कपड़ा और ज्वेलरी दुकानों में चोरी,पुलिस ने दो नाबालिग समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Raipur, CG

 आरोपियों ने महंगे शौक और नशे की तलब के लिए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दो नाबालिग समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहली घटना: मंदिर हसौद में ज्वेलरी चोरी

सुखनंदन कोसले की मिशा ज्वेलर्स दुकान में 19 अगस्त की रात चोरी हुई। दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और कैश व सोने-चांदी के जेवर गायब थे। पुलिस ने इस मामले में रेवा देवार, विकास देवार, अज्जू देवार और बुधारु सोनवाल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 1 बाइक और 90 हजार रुपये के जेवर जब्त किए गए।

दूसरी घटना: आरंग में ज्वेलरी दुकान में चोरी

राजेंद्र सोनी की लखोली स्थित ज्वेलर्स की दुकान 3 अगस्त की रात चोरी का शिकार हुई। चोरों ने सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। इस मामले में अजीत जोगी देवार और कुलदीप देवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 2 बाइक और डेढ़ लाख रुपये का माल जब्त किया गया।

तीसरी घटना: देवेंद्र नगर में कपड़ा दुकान में चोरी

महेंद्र पाल खुराना की पंडरी स्थित कपड़ा दुकान में 23 अगस्त की रात चोरी हुई। चोर गल्ले में रखा कैश चोरी करके फरार हो गया। पुलिस ने सबूतों के आधार पर आशीष यादव और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया। चोरी गए 25 हजार रुपये का कैश जब्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सुनसान इलाकों में दुकानों को टारगेट किया और ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। सभी आरोपी अब हिरासत में हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।

👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से

🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब :  https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲  सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक

आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/9-accused-arrested-for-theft-and-expensive-hobbies-in-textile/article-32462

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.