अब हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर जीएसटी जीरो, प्रीमियम में होगी बड़ी बचत – जानें कितना होगा फायदा

Business News

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि अब हेल्थ और जीवन बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। यानी बीमा धारकों को अब प्रीमियम पर कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं देना होगा।

पहले तक इन पॉलिसियों पर 18% जीएसटी लगता था, जो अब 22 सितंबर से पूरे देश में लागू होने वाले नए नियम के तहत खत्म हो जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि 2047 तक जब देश स्वतंत्रता का 100वां वर्ष मनाए, तब तक हर नागरिक हेल्थ इंश्योरेंस से कवर हो।

पहले कितना भरना पड़ता था टैक्स?

मान लीजिए, अगर आपका हेल्थ पॉलिसी प्रीमियम 20,000 रुपये सालाना था, तो इसके ऊपर 18% यानी 3,600 रुपये टैक्स अतिरिक्त देना पड़ता था। कुल मिलाकर आपकी जेब से 23,600 रुपये जाते थे। अब 22 सितंबर से यही पॉलिसी सिर्फ 20,000 रुपये में मिलेगी।

कितनी होगी बचत?

नए नियमों के लागू होने से हर बीमाधारक को सीधी-सीधी बचत होगी।

  • 10,000 रुपये प्रीमियम पर अब 1,800 रुपये की बचत

  • 20,000 रुपये प्रीमियम पर 3,600 रुपये की बचत

  • 30,000 रुपये प्रीमियम पर 5,400 रुपये की बचत

  • 50,000 रुपये प्रीमियम पर 9,000 रुपये की बचत

  • 1 लाख रुपये प्रीमियम पर 18,000 रुपये की बचत

यानि जितना बड़ा प्रीमियम होगा, उतनी ज्यादा बचत सीधे आपकी जेब में होगी।

पुरानी पॉलिसियों पर भी लागू होगा नियम

सरकार ने साफ किया है कि यह राहत सिर्फ नई पॉलिसियों पर ही नहीं, बल्कि पुरानी पॉलिसियों के रिन्यूअल पर भी लागू होगी। यानी अगली बार जब आप अपनी पॉलिसी रिन्यू करेंगे तो जीएसटी शून्य ही रहेगा।

किन पॉलिसियों पर लागू होगा यह नियम?

यह राहत सभी प्रकार की बीमा पॉलिसियों पर लागू होगी—

  • इंडिविजुअल लाइफ पॉलिसी

  • हेल्थ इंश्योरेंस

  • यूलिप (ULIP)

  • एंडॉवमेंट पॉलिसी

क्यों लिया गया यह फैसला?

बीमा प्रीमियम पर टैक्स लगने से यह हर साल महंगा होता जा रहा था। खासकर मध्यमवर्ग और कम आय वर्ग के लिए यह बोझ साबित हो रहा था। अब टैक्स हटने से लोगों को बीमा लेने की प्रेरणा मिलेगी और देश में किफायती और व्यापक बीमा कवरेज का सपना पूरा हो सकेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Sep 2025 By दैनिक जागरण

अब हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर जीएसटी जीरो, प्रीमियम में होगी बड़ी बचत – जानें कितना होगा फायदा

Business News

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि अब हेल्थ और जीवन बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। यानी बीमा धारकों को अब प्रीमियम पर कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं देना होगा।

पहले तक इन पॉलिसियों पर 18% जीएसटी लगता था, जो अब 22 सितंबर से पूरे देश में लागू होने वाले नए नियम के तहत खत्म हो जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि 2047 तक जब देश स्वतंत्रता का 100वां वर्ष मनाए, तब तक हर नागरिक हेल्थ इंश्योरेंस से कवर हो।

पहले कितना भरना पड़ता था टैक्स?

मान लीजिए, अगर आपका हेल्थ पॉलिसी प्रीमियम 20,000 रुपये सालाना था, तो इसके ऊपर 18% यानी 3,600 रुपये टैक्स अतिरिक्त देना पड़ता था। कुल मिलाकर आपकी जेब से 23,600 रुपये जाते थे। अब 22 सितंबर से यही पॉलिसी सिर्फ 20,000 रुपये में मिलेगी।

कितनी होगी बचत?

नए नियमों के लागू होने से हर बीमाधारक को सीधी-सीधी बचत होगी।

  • 10,000 रुपये प्रीमियम पर अब 1,800 रुपये की बचत

  • 20,000 रुपये प्रीमियम पर 3,600 रुपये की बचत

  • 30,000 रुपये प्रीमियम पर 5,400 रुपये की बचत

  • 50,000 रुपये प्रीमियम पर 9,000 रुपये की बचत

  • 1 लाख रुपये प्रीमियम पर 18,000 रुपये की बचत

यानि जितना बड़ा प्रीमियम होगा, उतनी ज्यादा बचत सीधे आपकी जेब में होगी।

पुरानी पॉलिसियों पर भी लागू होगा नियम

सरकार ने साफ किया है कि यह राहत सिर्फ नई पॉलिसियों पर ही नहीं, बल्कि पुरानी पॉलिसियों के रिन्यूअल पर भी लागू होगी। यानी अगली बार जब आप अपनी पॉलिसी रिन्यू करेंगे तो जीएसटी शून्य ही रहेगा।

किन पॉलिसियों पर लागू होगा यह नियम?

यह राहत सभी प्रकार की बीमा पॉलिसियों पर लागू होगी—

  • इंडिविजुअल लाइफ पॉलिसी

  • हेल्थ इंश्योरेंस

  • यूलिप (ULIP)

  • एंडॉवमेंट पॉलिसी

क्यों लिया गया यह फैसला?

बीमा प्रीमियम पर टैक्स लगने से यह हर साल महंगा होता जा रहा था। खासकर मध्यमवर्ग और कम आय वर्ग के लिए यह बोझ साबित हो रहा था। अब टैक्स हटने से लोगों को बीमा लेने की प्रेरणा मिलेगी और देश में किफायती और व्यापक बीमा कवरेज का सपना पूरा हो सकेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/now-gst-on-health-and-life-insurance-will-be-big/article-32400

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.