सैफ अली खान की तीन संपत्तियों पर पाकिस्तानी संबंध का खुलासा, घोषित हुईं शत्रु संपत्ति

Bollywod

On

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से जुड़ी करोड़ों की तीन संपत्तियों को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। मध्य प्रदेश के भोपाल, सीहोर और रायसेन में स्थित इन तीनों संपत्तियों को अब भारत सरकार ने शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत शत्रु संपत्ति अभिरक्षक (CEPI) द्वारा इस कार्रवाई की पुष्टि की गई है।

गौरतलब है कि ये संपत्तियां पटौदी खानदान से जुड़ी हैं, जिनमें नवाब हमीदुल्ला खान की बेटियों—आबिदा और आफताब बेगम—की हिस्सेदारी रही है। CEPI की रिपोर्ट के अनुसार, ये दोनों महिलाएं पाकिस्तान की नागरिक थीं, जिसके कारण उनकी हिस्सेदारी वाली संपत्तियां शत्रु संपत्ति अधिनियम, 1968 के अंतर्गत आती हैं।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब समाजसेवी अमिताभ अग्निहोत्री ने एक शिकायत दायर की। उन्होंने मांग की कि नवाब परिवार 1949 में किए गए मर्जर एग्रीमेंट की मूल प्रति प्रस्तुत करे, और यदि ऐसा नहीं होता है तो संपत्तियों को सरकार द्वारा जब्त किया जाए। फिलहाल, CEPI की टीम इन संपत्तियों का सर्वेक्षण कर रही है।

हाईकोर्ट में प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल आस-पास के क्षेत्रों में नवाब परिवार के नाम पर लगभग 550 एकड़ भूमि दर्ज थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह भूमि व्यक्तिगत नहीं, बल्कि नवाबी शासनकाल की संपत्ति थी।

क्या है शत्रु संपत्ति?

शत्रु संपत्ति उन भारतीय संपत्तियों को कहा जाता है जिनके मालिक भारत छोड़कर पाकिस्तान या चीन चले गए थे और वहाँ की नागरिकता ले ली। भारत सरकार ने ऐसे मामलों में उनकी संपत्तियों को शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया। यह संपत्ति अब सीधे भारत सरकार के अधीन CEPI के नियंत्रण में रहती है।

1968 में बने शत्रु संपत्ति अधिनियम के अनुसार, तो मूल मालिक और ही उनके उत्तराधिकारी इस संपत्ति पर कोई दावा कर सकते हैं, भले ही वे अब भारतीय नागरिक क्यों हों। 2017 में अधिनियम में संशोधन के बाद इस नियम को और कठोर बना दिया गया है।

देश में 12,983 शत्रु संपत्तियां मौजूद

गृह मंत्रालय की रिपोर्ट बताती है कि भारत में वर्तमान समय में कुल 12,983 शत्रु संपत्तियां हैं। इनमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश (5688) और पश्चिम बंगाल (4354) में स्थित हैं। इन संपत्तियों को बेचने, किराए पर देने या नीलामी करने का अधिकार अब CEPI के पास है।

फिल्मी सितारे और कानूनी पेंच

सैफ अली खान जैसे चर्चित अभिनेता का नाम इस सूची में आने से यह मामला और भी अधिक चर्चित हो गया है। हालांकि, अभी तक सैफ अली खान की ओर से इस विषय में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2025 By Nitin Trivedi

सैफ अली खान की तीन संपत्तियों पर पाकिस्तानी संबंध का खुलासा, घोषित हुईं शत्रु संपत्ति

Bollywod

गौरतलब है कि ये संपत्तियां पटौदी खानदान से जुड़ी हैं, जिनमें नवाब हमीदुल्ला खान की बेटियों—आबिदा और आफताब बेगम—की हिस्सेदारी रही है। CEPI की रिपोर्ट के अनुसार, ये दोनों महिलाएं पाकिस्तान की नागरिक थीं, जिसके कारण उनकी हिस्सेदारी वाली संपत्तियां शत्रु संपत्ति अधिनियम, 1968 के अंतर्गत आती हैं।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब समाजसेवी अमिताभ अग्निहोत्री ने एक शिकायत दायर की। उन्होंने मांग की कि नवाब परिवार 1949 में किए गए मर्जर एग्रीमेंट की मूल प्रति प्रस्तुत करे, और यदि ऐसा नहीं होता है तो संपत्तियों को सरकार द्वारा जब्त किया जाए। फिलहाल, CEPI की टीम इन संपत्तियों का सर्वेक्षण कर रही है।

हाईकोर्ट में प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल आस-पास के क्षेत्रों में नवाब परिवार के नाम पर लगभग 550 एकड़ भूमि दर्ज थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह भूमि व्यक्तिगत नहीं, बल्कि नवाबी शासनकाल की संपत्ति थी।

क्या है शत्रु संपत्ति?

शत्रु संपत्ति उन भारतीय संपत्तियों को कहा जाता है जिनके मालिक भारत छोड़कर पाकिस्तान या चीन चले गए थे और वहाँ की नागरिकता ले ली। भारत सरकार ने ऐसे मामलों में उनकी संपत्तियों को शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया। यह संपत्ति अब सीधे भारत सरकार के अधीन CEPI के नियंत्रण में रहती है।

1968 में बने शत्रु संपत्ति अधिनियम के अनुसार, तो मूल मालिक और ही उनके उत्तराधिकारी इस संपत्ति पर कोई दावा कर सकते हैं, भले ही वे अब भारतीय नागरिक क्यों हों। 2017 में अधिनियम में संशोधन के बाद इस नियम को और कठोर बना दिया गया है।

देश में 12,983 शत्रु संपत्तियां मौजूद

गृह मंत्रालय की रिपोर्ट बताती है कि भारत में वर्तमान समय में कुल 12,983 शत्रु संपत्तियां हैं। इनमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश (5688) और पश्चिम बंगाल (4354) में स्थित हैं। इन संपत्तियों को बेचने, किराए पर देने या नीलामी करने का अधिकार अब CEPI के पास है।

फिल्मी सितारे और कानूनी पेंच

सैफ अली खान जैसे चर्चित अभिनेता का नाम इस सूची में आने से यह मामला और भी अधिक चर्चित हो गया है। हालांकि, अभी तक सैफ अली खान की ओर से इस विषय में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/enemy-property-declared-to-reveal-pakistani-relations-on-three-properties/article-21074

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.