सर्दियों में हाथ-पैर की रूखी त्वचा को दें मुलायम बनावट, घर पर बनाएं ये नेचुरल हैंड एंड फुट क्रीम

Lifestyle

केमिकल फ्री और किफायती क्रीम से कटे-फटे हाथ भी बनेंगे मक्खन जैसे नरम

सर्दियों में चेहरे की देखभाल जितनी जरूरी होती है, उतनी ही हाथ-पैर की त्वचा की भी। ठंडी हवा और शुष्क वातावरण के कारण हाथों की त्वचा ड्राई होकर सिकुड़ने लगती है, स्क्रैच और क्रैक बन जाते हैं। ऐसे में बाजार की क्रीम से बेहतर विकल्प है घर पर नेचुरल हैंड और फुट क्रीम बनाना। यह क्रीम आपके हाथ-पैरों की त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ मुलायम बनाए रखती है।

घर पर क्रीम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 2 चम्मच नारियल या बादाम का तेल

  • 1 चम्मच पीला मोम (मधुमक्खी का)

  • 2 कैप्सूल विटामिन ई

  • 2-3 चुटकी हल्दी

  • 1 चम्मच ग्लिसरीन

  • 3-4 बूंद टी-ट्री या लैवेंडर एसेंशियल ऑयल (वैकल्पिक)

नारियल या बादाम का तेल त्वचा को पोषण देता है, मोम एक सुरक्षात्मक परत बनाता है, हल्दी स्किन रिपेयर में मदद करती है, विटामिन ई लोच बढ़ाता है और ग्लिसरीन मॉइस्चराइजिंग बढ़ाता है। एसेंशियल ऑयल क्रीम को खुशबू और अतिरिक्त फायदा देता है।

बनाने की विधि

  1. डबल बॉयलर मेथड अपनाएं। उबलते पानी के ऊपर एक बर्तन रखें और उसमें मोम और तेल पिघलाएं। इसे लगातार चलाते रहें, ध्यान रखें कि मिश्रण उबल न जाए।

  2. पिघला मिश्रण 1-2 मिनट ठंडा होने दें और किसी बड़ी थाली में डालें।

  3. अब हल्दी, विटामिन ई, ग्लिसरीन और यदि चाहें तो एसेंशियल ऑयल डालकर मिश्रण को गोल-गोल घुमाते हुए अच्छी तरह मिलाएं।

  4. मिश्रण स्मूद हो जाने पर इसे किसी जार में भरें।

उपयोग का तरीका

रात को सोने से पहले क्रीम को हाथों और पैरों पर लगाएं। नियमित उपयोग से त्वचा मुलायम, नर्म और चमकदार बनेगी।

नेचुरल क्रीम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें सिंथेटिक खुशबू, पैराबेन या हानिकारक प्रिजर्वेटिव नहीं होते। यह संवेदनशील त्वचा के लिए भी सुरक्षित है और किफायती भी। सर्दियों में यह क्रीम आपके हाथ-पैरों की त्वचा को सुरक्षित, हाइड्रेटेड और सुंदर बनाए रखने में कारगर साबित होगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Dec 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/give-soft-texture-to-the-dry-skin-of-hands-and/article-39969

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.