योगी सरकार झांसी में 16 दिसंबर को आयोजित करेगी पिंक जॉब फेयर, छात्राओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

Digital Desk

राजकीय महिला आईटीआई परिसर में होगा आयोजन; कई निजी व सरकारी कंपनियां करेंगी चयन, इंटरव्यू के बाद जॉब ऑफर

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार महिला अभ्यर्थियों और छात्राओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 16 दिसंबर को झांसी में पिंक जॉब फेयर का आयोजन करने जा रही है। यह रोजगार मेला राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) झांसी के परिसर में आयोजित होगा, जहां विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां मौके पर ही साक्षात्कार लेकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

पिंक जॉब फेयर का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय झांसी और राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झांसी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रशिक्षित और योग्य छात्राओं को सीधे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में शामिल होने वाली कंपनियां अभ्यर्थियों के शैक्षणिक और तकनीकी कौशल के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी करेंगी और सफल उम्मीदवारों को जॉब ऑफर दिए जाएंगे।

रोजगार मेले में अमास स्किल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, पुखराज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, टीम प्लस एचआर सर्विस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) झांसी सहित कई अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों की भागीदारी तय है। ये कंपनियां विभिन्न पदों के लिए भर्ती करेंगी, जिससे छात्राओं को निजी और अर्ध-सरकारी क्षेत्रों में रोजगार का अवसर मिल सकेगा।

सहायक सेवायोजन अधिकारी वसीम मोहम्मद ने बताया कि पिंक जॉब फेयर में भाग लेने वाली छात्राओं की कैरियर काउंसलिंग भी की जाएगी, ताकि वे अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार सही करियर विकल्प चुन सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क है और किसी भी अभ्यर्थी से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी अपने बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झांसी पहुंचकर मेले में हिस्सा ले सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि झांसी में पिछले वर्ष भी पिंक जॉब फेयर का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया था और कई छात्राओं को रोजगार मिला था। इस वर्ष यह पिंक जॉब फेयर का दूसरा आयोजन है, जिससे प्रशासन को और अधिक संख्या में छात्राओं के लाभान्वित होने की उम्मीद है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Dec 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/yogi-government-will-organize-pink-job-fair-in-jhansi-on/article-39955

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.