प्रियंका गांधी का हमला: ‘न्यायपालिका दबाव में, मीडिया अडानी-अंबानी की’; बोले—बैलेट से चुनाव हुए तो भाजपा हारेगी

Digital Desk

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ रैली; ईवीएम, चुनाव आयोग और सरकार पर तीखे आरोप, भाजपा का पलटवार

राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस की ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ रैली के दौरान सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया। पार्टी महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार, चुनाव आयोग, न्यायपालिका और मुख्यधारा मीडिया पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश की न्यायपालिका दबाव में है और मीडिया अडानी-अंबानी के हितों के अनुसार काम कर रही है। प्रियंका गांधी ने दावा किया कि यदि देश में बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं तो भारतीय जनता पार्टी सत्ता में नहीं लौट पाएगी।

प्रियंका गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ के नारे के साथ की और कहा कि लोकतंत्र में वोट की ताकत को समझना सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनता के मताधिकार से खिलवाड़ किया जा रहा है और संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। उनका आरोप था कि चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने वालों को दबाने की कोशिश हो रही है।

रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और रामलीला मैदान में एकत्र हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।

रैली में कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए आपत्तिजनक नारों को लेकर भी राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में बैनर लेकर पहुंचे, जिन पर चुनाव आयोग को लेकर तीखे संदेश लिखे थे। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर रहा और सरकार के दबाव में फैसले ले रहा है।

इस बीच कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ‘वोट चोरी’ के खिलाफ देशभर में करीब 55 लाख हस्ताक्षर जुटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि रैली के बाद राष्ट्रपति से मुलाकात कर यह ज्ञापन सौंपने का अनुरोध किया जाएगा। वेणुगोपाल के अनुसार, राहुल गांधी ने चुनावी गड़बड़ियों को लेकर तथ्यों और दस्तावेजों के साथ मुद्दा उठाया है।

उधर, भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस घुसपैठियों की राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा देश की जनता की सेवा में जुटी है। भाजपा प्रवक्ता अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी हार मिलने पर ईवीएम और वोट चोरी का मुद्दा उठाते हैं, लेकिन जीत मिलने पर उसी प्रक्रिया को स्वीकार कर लेते हैं। उन्होंने बिना सबूत चुनाव परिणामों पर सवाल उठाने को लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Dec 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/priyanka-gandhis-attack-on-adani-ambanis-media-under-pressure-from-judiciary/article-39957

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.