'हाउसफुल 5' की बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाती चाल: सातवें दिन की सबसे कम कमाई से मेकर्स में मायूसी

Bollywod

बड़े बजट और बड़े सितारों के साथ बनी 'हाउसफुल 5' अब बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ खोती नजर आ रही है। अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर इस मल्टीस्टारर फिल्म ने जहां ओपनिंग वीकेंड पर 100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर मेकर्स को बड़ी उम्मीदें दी थीं, वहीं अब सातवें दिन की गिरती कमाई ने उन उम्मीदों को झटका दे दिया है।

₹255 करोड़ की लागत, भारी प्रमोशन और दो क्लाइमैक्स जैसे इनोवेटिव प्रयोगों के बावजूद फिल्म की रफ्तार धीमी होती जा रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने सातवें दिन केवल ₹6.75 करोड़ की कमाई की है, जो अब तक का सबसे निचला प्रदर्शन है।

पहले सप्ताह में कमाया ₹127 करोड़
फिल्म की शुरुआती तीन दिनों की कमाई ने दर्शकों और फिल्म निर्माताओं में उत्साह जरूर जगाया था—पहले दिन ₹24 करोड़, दूसरे दिन ₹31 करोड़ और तीसरे दिन ₹32.5 करोड़ की कमाई हुई। लेकिन चौथे दिन से फिल्म की कमाई लगातार गिरती चली गई। सोमवार को ₹13 करोड़, मंगलवार को ₹11.25 करोड़, बुधवार को ₹8.5 करोड़ और गुरुवार को ₹6.75 करोड़। अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹127 करोड़ पहुंचा है।

ट्रिक भी न चली, फ्रेंचाइजी की साख पर खतरा
‘हाउसफुल 5’ को दर्शकों के लिए खास बनाने के लिए मेकर्स ने दो अलग-अलग क्लाइमैक्स और दो वर्जन के साथ सिनेमाघरों में उतारा। लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया ठंडी रही। अगर यही रुझान जारी रहता है, तो यह इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म होगी जो फ्लॉप मानी जाएगी।

बजट और रिकवरी के बीच गहराता अंतर
फिल्म का कुल बजट ₹255 करोड़ बताया गया है, जबकि अभी तक फिल्म की कमाई 127 करोड़ पर अटकी हुई है। ऐसे में अब फिल्म को ब्रेक-ईवन पॉइंट तक पहुंचने के लिए अगले कुछ दिनों में तेजी से कमाई करनी होगी, जो मौजूदा रुझानों को देखते हुए चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

'हाउसफुल 5' की बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाती चाल: सातवें दिन की सबसे कम कमाई से मेकर्स में मायूसी

Bollywod

₹255 करोड़ की लागत, भारी प्रमोशन और दो क्लाइमैक्स जैसे इनोवेटिव प्रयोगों के बावजूद फिल्म की रफ्तार धीमी होती जा रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने सातवें दिन केवल ₹6.75 करोड़ की कमाई की है, जो अब तक का सबसे निचला प्रदर्शन है।

पहले सप्ताह में कमाया ₹127 करोड़
फिल्म की शुरुआती तीन दिनों की कमाई ने दर्शकों और फिल्म निर्माताओं में उत्साह जरूर जगाया था—पहले दिन ₹24 करोड़, दूसरे दिन ₹31 करोड़ और तीसरे दिन ₹32.5 करोड़ की कमाई हुई। लेकिन चौथे दिन से फिल्म की कमाई लगातार गिरती चली गई। सोमवार को ₹13 करोड़, मंगलवार को ₹11.25 करोड़, बुधवार को ₹8.5 करोड़ और गुरुवार को ₹6.75 करोड़। अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹127 करोड़ पहुंचा है।

ट्रिक भी न चली, फ्रेंचाइजी की साख पर खतरा
‘हाउसफुल 5’ को दर्शकों के लिए खास बनाने के लिए मेकर्स ने दो अलग-अलग क्लाइमैक्स और दो वर्जन के साथ सिनेमाघरों में उतारा। लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया ठंडी रही। अगर यही रुझान जारी रहता है, तो यह इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म होगी जो फ्लॉप मानी जाएगी।

बजट और रिकवरी के बीच गहराता अंतर
फिल्म का कुल बजट ₹255 करोड़ बताया गया है, जबकि अभी तक फिल्म की कमाई 127 करोड़ पर अटकी हुई है। ऐसे में अब फिल्म को ब्रेक-ईवन पॉइंट तक पहुंचने के लिए अगले कुछ दिनों में तेजी से कमाई करनी होगी, जो मौजूदा रुझानों को देखते हुए चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/housefull-5s-staggering-trick-at-the-box-office-disillusionment-in/article-24151

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.