‘दृश्यम 3’ विवाद में अक्षय खन्ना को मिला इंडस्ट्री का साथ, अरशद वारसी ने किया बचाव

बालीवुड

On

फिल्म छोड़ने को लेकर उठे सवालों के बीच सामने आया सहकर्मी का समर्थन, अक्षय की प्रोफेशनल सोच पर डाली रोशनी

फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच अभिनेता अक्षय खन्ना के समर्थन में अब अभिनेता अरशद वारसी खुलकर सामने आए हैं। अरशद ने अक्षय के व्यक्तित्व और काम करने के तरीके की सराहना करते हुए कहा कि वह एक गंभीर, ईमानदार और बेहतरीन अभिनेता हैं, जो किसी भी तरह के प्रचार या पीआर रणनीति से दूर रहकर अपनी शर्तों पर जिंदगी जीते हैं।

यह प्रतिक्रिया ऐसे समय पर आई है, जब ‘दृश्यम 3’ से अक्षय खन्ना के बाहर होने के बाद फिल्म के निर्माताओं और अभिनेता के बीच मतभेद सार्वजनिक हो गए हैं। निर्माता कुमार मंगत ने अक्षय पर अनुशासनहीनता और आर्थिक नुकसान पहुंचाने जैसे आरोप लगाए हैं, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

अरशद वारसी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय खन्ना के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि अक्षय हमेशा से अपने काम को लेकर बेहद संजीदा रहे हैं और उन्हें इस बात की परवाह नहीं होती कि इंडस्ट्री या सोशल मीडिया उनके बारे में क्या सोचता है। अरशद के मुताबिक, अक्षय न तो दिखावे में यकीन रखते हैं और न ही भीड़ का हिस्सा बनने की कोशिश करते हैं।

अरशद वारसी और अक्षय खन्ना इससे पहले ‘हलचल’ और ‘शार्ट कूट’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अरशद ने बताया कि अक्षय का फोकस हमेशा किरदार और स्क्रिप्ट पर रहा है। उनका मानना है कि किसी प्रोजेक्ट से जुड़ना या अलग होना अभिनेता का निजी और पेशेवर निर्णय होता है, जिसे विवाद का रूप देना सही नहीं है।

‘दृश्यम 3’ विवाद की बात करें तो, फिल्म से अलग होने के बाद निर्माता कुमार मंगत ने दावा किया कि अक्षय की कुछ शर्तों के कारण फिल्म की निरंतरता प्रभावित हो रही थी। खासतौर पर किरदार के लुक और विग को लेकर असहमति की बात सामने आई। निर्माता पक्ष का कहना है कि इससे प्रोजेक्ट को आर्थिक नुकसान हुआ, जबकि अक्षय खन्ना की ओर से अब तक इस पर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।

इस बीच अक्षय खन्ना का वर्क फ्रंट मजबूत स्थिति में है। वर्ष 2025 उनके करियर के लिए अहम रहा है। वह साल की शुरुआत में फिल्म ‘छावा’ में नजर आए, जहां उनके अभिनय को आलोचकों और दर्शकों दोनों ने सराहा। इसके बाद हालिया रिलीज़ ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के किरदार ने उन्हें एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया। सोशल मीडिया पर फिल्म के दृश्य और उनके डायलॉग्स लगातार वायरल हो रहे हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में इस पूरे मामले को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही है। कुछ इसे रचनात्मक मतभेद मान रहे हैं, तो कुछ इसे इंडस्ट्री में कलाकारों और निर्माताओं के बीच बढ़ते तनाव का उदाहरण बता रहे हैं। आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि ‘दृश्यम 3’ विवाद किस दिशा में जाता है और अक्षय खन्ना इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

----------------------------------------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/huma-qureshis-powerful-entry-in-toxic-mysterious-first-look-revealed/article-41320

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.