‘बुनियादी शालीनता की कमी’: शिल्पा शिंदे के बयान पर सौरभ राज जैन का तंज, टीवी इंडस्ट्री में बयानबाज़ी तेज

Bollywood

On

‘भाभीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी के किरदार को लेकर उठे विवाद पर अभिनेता सौरभ राज जैन ने बिना नाम लिए शिल्पा शिंदे पर साधा निशाना

लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। इस बार वजह शो की लोकप्रिय किरदार ‘अंगूरी भाभी’ को लेकर दिया गया बयान है, जिसने टीवी इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है। शो की पूर्व एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की हालिया टिप्पणी पर अभिनेता सौरभ राज जैन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर लिखा कि समस्या कॉमिक टाइमिंग की नहीं, बल्कि “बुनियादी शालीनता” की है।

दरअसल, शिल्पा शिंदे शो में ‘अंगूरी भाभी’ के किरदार में एक बार फिर वापसी करने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में इस किरदार को लंबे समय तक निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे को लेकर टिप्पणी की थी। शिल्पा ने कहा था कि शुभांगी एक अच्छी अभिनेत्री हैं, लेकिन कॉमेडी हर किसी के बस की बात नहीं होती और किसी दूसरे कलाकार के बाद उसी किरदार में आना आसान नहीं होता। उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से देखा गया।

शिल्पा के इस बयान के कुछ ही घंटों बाद अभिनेता सौरभ राज जैन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने लिखा कि जिस कलाकार को रिप्लेस किया गया, उसने करीब दस साल तक दर्शकों का मनोरंजन किया और खूब प्यार पाया। ऐसे में, वर्षों बाद उसी किरदार में लौटकर दूसरे कलाकार की कॉमिक टाइमिंग पर सवाल उठाना सही नहीं है। सौरभ के मुताबिक, यहां मुद्दा अभिनय का नहीं, बल्कि व्यवहार और शालीनता का है।

सौरभ राज जैन ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने यह पोस्ट किसी विवाद को बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि एक सीख के तौर पर साझा की है। उन्होंने लिखा कि विनम्रता सबसे बड़ी पूंजी होती है, बाकी सब अस्थायी है। उनका यह बयान तेजी से वायरल हुआ और टीवी इंडस्ट्री के कई लोगों ने इसे एक संतुलित प्रतिक्रिया बताया।

उधर, शुभांगी अत्रे पहले ही शो छोड़ने को लेकर अपनी बात सार्वजनिक रूप से रख चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह रिप्लेसमेंट के इस खेल को यहीं खत्म करना चाहती हैं। शुभांगी ने तुलना करते हुए कहा था कि जब शिल्पा ने शो छोड़ा था, तब ऐसा लगा जैसे उन्हें एक नवजात सौंपा गया हो, जिसे उन्होंने दस साल तक संभाला और अब अच्छे संस्कारों के साथ वापस कर रही हैं। उन्होंने शिल्पा और टीम को शो के नए संस्करण के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं।

गौरतलब है कि ‘भाभीजी घर पर हैं’ का नया सीजन 22 दिसंबर 2025 से प्रसारित होने जा रहा है। शो की वापसी से पहले कलाकारों के बयानों को लेकर यह विवाद एंटरटेनमेंट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Dec 2025 By Nitin Trivedi

‘बुनियादी शालीनता की कमी’: शिल्पा शिंदे के बयान पर सौरभ राज जैन का तंज, टीवी इंडस्ट्री में बयानबाज़ी तेज

Bollywood

लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। इस बार वजह शो की लोकप्रिय किरदार ‘अंगूरी भाभी’ को लेकर दिया गया बयान है, जिसने टीवी इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है। शो की पूर्व एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की हालिया टिप्पणी पर अभिनेता सौरभ राज जैन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर लिखा कि समस्या कॉमिक टाइमिंग की नहीं, बल्कि “बुनियादी शालीनता” की है।

दरअसल, शिल्पा शिंदे शो में ‘अंगूरी भाभी’ के किरदार में एक बार फिर वापसी करने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में इस किरदार को लंबे समय तक निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे को लेकर टिप्पणी की थी। शिल्पा ने कहा था कि शुभांगी एक अच्छी अभिनेत्री हैं, लेकिन कॉमेडी हर किसी के बस की बात नहीं होती और किसी दूसरे कलाकार के बाद उसी किरदार में आना आसान नहीं होता। उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से देखा गया।

शिल्पा के इस बयान के कुछ ही घंटों बाद अभिनेता सौरभ राज जैन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने लिखा कि जिस कलाकार को रिप्लेस किया गया, उसने करीब दस साल तक दर्शकों का मनोरंजन किया और खूब प्यार पाया। ऐसे में, वर्षों बाद उसी किरदार में लौटकर दूसरे कलाकार की कॉमिक टाइमिंग पर सवाल उठाना सही नहीं है। सौरभ के मुताबिक, यहां मुद्दा अभिनय का नहीं, बल्कि व्यवहार और शालीनता का है।

सौरभ राज जैन ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने यह पोस्ट किसी विवाद को बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि एक सीख के तौर पर साझा की है। उन्होंने लिखा कि विनम्रता सबसे बड़ी पूंजी होती है, बाकी सब अस्थायी है। उनका यह बयान तेजी से वायरल हुआ और टीवी इंडस्ट्री के कई लोगों ने इसे एक संतुलित प्रतिक्रिया बताया।

उधर, शुभांगी अत्रे पहले ही शो छोड़ने को लेकर अपनी बात सार्वजनिक रूप से रख चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह रिप्लेसमेंट के इस खेल को यहीं खत्म करना चाहती हैं। शुभांगी ने तुलना करते हुए कहा था कि जब शिल्पा ने शो छोड़ा था, तब ऐसा लगा जैसे उन्हें एक नवजात सौंपा गया हो, जिसे उन्होंने दस साल तक संभाला और अब अच्छे संस्कारों के साथ वापस कर रही हैं। उन्होंने शिल्पा और टीम को शो के नए संस्करण के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं।

गौरतलब है कि ‘भाभीजी घर पर हैं’ का नया सीजन 22 दिसंबर 2025 से प्रसारित होने जा रहा है। शो की वापसी से पहले कलाकारों के बयानों को लेकर यह विवाद एंटरटेनमेंट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/saurabh-raj-jains-taunt-on-shilpa-shindes-statement-lack-of/article-40572

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.