छत्तीसगढ़ सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता रणवीर सिंह मरहास ने दिया इस्तीफा, असंतोष की अटकलें तेज

बिलासपुर (छ.ग.)

On

विधि सचिव को भेजे त्यागपत्र में सरकार के प्रति जताया आभार; दो वर्षों से संभाल रहे थे अतिरिक्त महाधिवक्ता का दायित्व

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता रणवीर सिंह मरहास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह त्यागपत्र विधि सचिव को भेजा है। इस्तीफे के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इसे शासन से असंतोष से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि मरहास ने अपने पत्र में सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।

रणवीर सिंह मरहास पिछले दो वर्षों से अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर कार्यरत थे। अपने त्यागपत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि इस पद पर सेवा देना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें राज्य के महत्वपूर्ण कानूनी मामलों में योगदान देने, विभिन्न अदालतों में सरकार का प्रतिनिधित्व करने और अनुभवी सहकर्मियों के साथ काम करने का अवसर मिला।

त्यागपत्र में मरहास ने सरकार द्वारा उन पर दिखाए गए विश्वास और सहयोग के लिए आभार जताया है। उन्होंने लिखा कि शासन के समर्थन के कारण ही वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी क्षमता और निष्ठा के साथ कर सके। मरहास के अनुसार, उन्हें विश्वास है कि उन्होंने अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया है और वर्तमान समय पद छोड़ने के लिए उपयुक्त है।

हालांकि आधिकारिक तौर पर इस्तीफे के पीछे किसी असहमति का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार उनके त्यागपत्र को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि हाल के समय में कुछ मामलों को लेकर मतभेद की स्थिति बनी थी। फिलहाल शासन की ओर से इस्तीफे को लेकर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

रणवीर सिंह मरहास का न्यायिक और विधिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की स्थापना से पहले जबलपुर उच्च न्यायालय में सक्रिय रहे और लंबे समय तक शासकीय अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दीं। इसके अलावा वे भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न आनुषांगिक संगठनों से भी जुड़े रहे हैं और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद से इस्तीफे के बाद अब यह देखना होगा कि राज्य सरकार इस रिक्त पद पर किसे नियुक्त करती है। माना जा रहा है कि जल्द ही विधि विभाग इस संबंध में निर्णय ले सकता है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-governments-additional-advocate-general-ranveer-singh-marhas-resigns-speculations/article-40574

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.