बच्ची को मां से छीनकर जंगल ले गया जंगली जानवर, 4 घंटे बाद पहाड़ी झाड़ियों में मिला शव

Alirajpur, MP

On

आलीराजपुर के गोदवानी गांव में शाम के वक्त तेंदुए के हमले की आशंका, 4 साल की मासूम की चेहरे पर गहरे जख्म

मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक जंगली जानवर 4 साल की बच्ची को उसकी मां के हाथ से छीनकर जंगल की ओर ले गया। करीब चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद बच्ची का क्षत-विक्षत शव पहाड़ी क्षेत्र में झाड़ियों के बीच मिला। वन विभाग ने प्राथमिक जांच में तेंदुए के हमले की आशंका जताई है।

घटना ग्राम बिचोली के गोदवानी गांव की है। वन विभाग के अनुसार, शनिवार शाम अंधेरा होने के समय गांव की दो बच्चियां घर के बाहर थीं। एक बच्ची मां की गोद में थी, जबकि दूसरी को हाथ पकड़कर घर के भीतर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक जंगल की ओर से आए जंगली जानवर ने हमला किया और मां की गोद से 4 साल की बच्ची को छीनकर जंगल की ओर भाग गया। घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले जानवर ओझल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण तत्काल बच्ची की तलाश में जुट गए। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। शाम करीब 7:30 बजे से जंगल में सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। घने जंगल और पहाड़ी इलाके के कारण तलाशी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद रात लगभग 11:30 बजे बच्ची का शव जंगल की पहाड़ी पर झाड़ियों के बीच बरामद हुआ।

शव की हालत बेहद भयावह थी। बच्ची के चेहरे और शरीर के ऊपरी हिस्से पर गहरे घाव पाए गए, जिससे स्पष्ट है कि जानवर ने चेहरे को बुरी तरह नोच डाला था। शव को कपड़े में लपेटकर जंगल से बाहर लाया गया। इस दृश्य ने मौजूद ग्रामीणों और परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया।

वन विभाग के रेंजर तरुण अनिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला तेंदुए के हमले का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहले भी जंगली जानवरों की गतिविधियां देखी गई हैं। घटना के बाद आसपास के जंगल क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और तेंदुए की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप लगाने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। वहीं, इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवरों से सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Dec 2025 By Nitin Trivedi

बच्ची को मां से छीनकर जंगल ले गया जंगली जानवर, 4 घंटे बाद पहाड़ी झाड़ियों में मिला शव

Alirajpur, MP

मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक जंगली जानवर 4 साल की बच्ची को उसकी मां के हाथ से छीनकर जंगल की ओर ले गया। करीब चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद बच्ची का क्षत-विक्षत शव पहाड़ी क्षेत्र में झाड़ियों के बीच मिला। वन विभाग ने प्राथमिक जांच में तेंदुए के हमले की आशंका जताई है।

घटना ग्राम बिचोली के गोदवानी गांव की है। वन विभाग के अनुसार, शनिवार शाम अंधेरा होने के समय गांव की दो बच्चियां घर के बाहर थीं। एक बच्ची मां की गोद में थी, जबकि दूसरी को हाथ पकड़कर घर के भीतर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक जंगल की ओर से आए जंगली जानवर ने हमला किया और मां की गोद से 4 साल की बच्ची को छीनकर जंगल की ओर भाग गया। घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले जानवर ओझल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण तत्काल बच्ची की तलाश में जुट गए। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। शाम करीब 7:30 बजे से जंगल में सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। घने जंगल और पहाड़ी इलाके के कारण तलाशी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद रात लगभग 11:30 बजे बच्ची का शव जंगल की पहाड़ी पर झाड़ियों के बीच बरामद हुआ।

शव की हालत बेहद भयावह थी। बच्ची के चेहरे और शरीर के ऊपरी हिस्से पर गहरे घाव पाए गए, जिससे स्पष्ट है कि जानवर ने चेहरे को बुरी तरह नोच डाला था। शव को कपड़े में लपेटकर जंगल से बाहर लाया गया। इस दृश्य ने मौजूद ग्रामीणों और परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया।

वन विभाग के रेंजर तरुण अनिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला तेंदुए के हमले का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहले भी जंगली जानवरों की गतिविधियां देखी गई हैं। घटना के बाद आसपास के जंगल क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और तेंदुए की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप लगाने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। वहीं, इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवरों से सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-wild-animal-snatched-the-girl-from-her-mother-and/article-40589

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.