रिलायंस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने अनंत अंबानी

Business

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अनंत अंबानी को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है। 1 मई से अनंत अंबानी यह जिम्मेदारी संभालेंगे और अगले 5 साल तक इस पद पर बने रहेंगे। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत, जो पहले से कंपनी के विभिन्न वर्टिकल्स के बोर्ड सदस्य हैं, अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में काम करेंगे।

 अनंत अंबानी के पास रिलायंस के कई महत्वपूर्ण वर्टिकल्स की जिम्मेदारी रही है। उन्हें 2022 में कंपनी के ऊर्जा वर्टिकल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और इसके अतिरिक्त वे रिलायंस जियो, रिलायंस रिटेल, और रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड जैसी कंपनियों के बोर्ड सदस्य भी हैं।

मुकेश अंबानी ने एक बयान में कहा है कि रिलायंस का भविष्य उनके बच्चों, आकाश, ईशा और अनंत के हाथों में है। उनका विश्वास है कि ये नई पीढ़ी कंपनी के लिए और अधिक उपलब्धियां लाएगी। आकाश अंबानी को जियो और ईशा अंबानी को रिटेल बिजनेस की जिम्मेदारी दी गई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल ही में वित्तीय वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे भी जारी किए, जिसमें कंपनी ने ₹19,407 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.40% अधिक है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

खबरें और भी हैं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव, 50 हजार करोड़ के निवेश से नई दिशा

टाप न्यूज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव, 50 हजार करोड़ के निवेश से नई दिशा

नई ताप विद्युत इकाइयाँ, 51 हजार से अधिक पद स्वीकृत, स्मार्ट मीटरिंग और उपभोक्ता योजनाओं से ऊर्जा व्यवस्था मजबूत
मध्य प्रदेश  भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव, 50 हजार करोड़ के निवेश से नई दिशा

इंदौर में करनी सेना का प्रदर्शन: सुपर कॉरिडोर पर धरने पर बैठे पदाधिकारी, ट्रैफिक डायवर्ट

हरदा में प्रस्तावित ‘जन क्रांति न्याय आंदोलन यात्रा’ को लेकर रैली रोके जाने से नाराज कार्यकर्ता सड़क पर बैठे; पुलिस-प्रशासन...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में करनी सेना का प्रदर्शन: सुपर कॉरिडोर पर धरने पर बैठे पदाधिकारी, ट्रैफिक डायवर्ट

नए साल 2026: घर लाएं समुद्र मंथन से निकली शुभ वस्तुएं, बनाएं घर धन-समृद्ध और खुशहाल

देवी लक्ष्मी की प्रतिमा, अमृत कलश, पारिजात का फूल, ऐरावत हाथी और पांचजन्य शंख से बढ़ाएं घर की सकारात्मक ऊर्जा...
राशिफल  धर्म 
नए साल 2026: घर लाएं समुद्र मंथन से निकली शुभ वस्तुएं, बनाएं घर धन-समृद्ध और खुशहाल

दमोह में झोपड़ी में आग लगी, चार महीने का मासूम जिंदा जला; पिता भी झुलसे

दो साल के भाई को बचाया गया; प्रशासन ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत राशि दी
मध्य प्रदेश 
दमोह में झोपड़ी में आग लगी, चार महीने का मासूम जिंदा जला; पिता भी झुलसे

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software