बिलासपुर में पूर्व उपसरपंच की मौत: जंगल में लाश मिली, हत्या की आशंका

CG

On

दो दिन से लापता पूर्व उपसरपंच सूर्य प्रकाश बघेल की शव मिली, पुलिस ने जांच शुरू की; फोरेंसिक टीम और सर्च डॉग तैनात

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ग्राम भैंसाझार निवासी पूर्व उपसरपंच सूर्यप्रकाश बघेल (37) की शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दो दिन से लापता बघेल का शव शुक्रवार को जंगल में पाया गया। पुलिस के अनुसार, शरीर और सिर पर स्पष्ट चोटों के निशान हैं और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सूर्यप्रकाश बघेल तीन दिसंबर की सुबह पेशी में जाने के लिए घर से निकले थे। शाम तक उनका कोई पता नहीं चला। परिवार ने कई प्रयासों के बावजूद उनकी लोकेशन का पता नहीं लगाया। चार दिसंबर को परिजनों ने रतनपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके अगले दिन, शुक्रवार की सुबह उनका शव जंगल में मिला।

पुलिस ने शव और आसपास की जगह का निरीक्षण किया। शरीर पर लाठी-रॉड जैसे भारी वस्तु से हमला किए जाने के निशान पाए गए। शव से कुछ दूरी पर उनकी बाइक भी पाई गई। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले कि हत्या के बाद शव को जंगल में फेंका गया।

स्थानीय लोगों और परिजनों के मुताबिक, मृतक और कुछ गांव वालों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस इसे हत्या की वजह मान रही है और इस दिशा में हर एंगल से जांच कर रही है।

एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम और सर्च डॉग बुलाए गए हैं। मृतक के मोबाइल कॉल और लोकेशन की तकनीकी जांच भी की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

शव मिलने के बाद ग्रामीण और स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुटे। उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए और प्रशासन मामले में पूरी पारदर्शिता से काम करे।

पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के आधार पर हत्या की सच्चाई सामने लाएगी। ग्रामीणों और परिजनों की मांग है कि जल्द दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/6932bf25e5db5/article-39268

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.