"शॉपिंग के साथ सुरक्षा भी! इन क्रेडिट कार्ड्स के साथ पाएं फ्री इंश्योरेंस कवर"

Business News

आज के दौर में क्रेडिट कार्ड सिर्फ भुगतान का माध्यम नहीं, बल्कि वित्तीय सुरक्षा का एक अहम साधन बन गया है।

शॉपिंग, डाइनिंग, टिकट बुकिंग जैसी जरूरतों को आसान बनाने के साथ-साथ यह कार्डधारकों को कई तरह के मुफ्त इंश्योरेंस कवर भी देता है। बहुत से लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि उनका क्रेडिट कार्ड उन्हें ऐसे फायदे दे रहा है जो आपात स्थिति में बड़ी मददगार साबित हो सकते हैं।

चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से इंश्योरेंस कवर आपको क्रेडिट कार्ड पर मुफ्त में मिलते हैं और कैसे आप इनका लाभ उठा सकते हैं:

1. ट्रैवल इंश्योरेंस – यात्रा के दौरान सुरक्षा कवच

कई क्रेडिट कार्ड कंपनियां अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्रा करने वाले ग्राहकों को ट्रैवल इंश्योरेंस देती हैं। इसके अंतर्गत निम्न स्थितियां कवर होती हैं:

  • यात्रा के दौरान सामान खोना

  • फ्लाइट कैंसिलेशन या डिले

  • मेडिकल इमरजेंसी

यदि आपके सामान की डिलीवरी तय समय सीमा में नहीं होती, तो भी आप क्लेम कर सकते हैं।

2. एक्सीडेंटल इंश्योरेंस – दुर्घटना में आर्थिक सुरक्षा

कुछ क्रेडिट कार्ड कंपनियां कार्डधारक की दुर्घटनावश मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में बीमा कवर देती हैं। इसमें शामिल है:

  • सड़क दुर्घटना में ₹2 लाख से ₹4 लाख तक का कवरेज

  • विमान हादसे में ₹40 लाख तक का बीमा लाभ

  • साथ ही, कई कार्ड कंपनियां दुर्घटना के बाद बकाया राशि को माफ कर देती हैं

3. परचेज प्रोटेक्शन कवर – चोरी या नुकसान से सुरक्षा

अगर आपने क्रेडिट कार्ड से कोई इलेक्ट्रॉनिक या कीमती सामान खरीदा है और वो चोरी हो जाता है या डैमेज हो जाता है, तो इस बीमा के जरिए आप ₹50,000 तक का क्लेम कर सकते हैं। ध्यान दें, यह कवर आमतौर पर खरीदारी की तारीख से कुछ हफ्तों तक ही वैध होता है।

कम प्रीमियम में उपलब्ध इंश्योरेंस विकल्प

यदि आप अतिरिक्त सुरक्षा चाहते हैं, तो मामूली प्रीमियम देकर इन इंश्योरेंस विकल्पों का लाभ ले सकते हैं:

1. क्रेडिट लाइफ इंश्योरेंस – मृत्यु या अक्षमता की स्थिति में राहत

इस बीमा के अंतर्गत अगर कार्डधारक की मृत्यु हो जाती है या वह गंभीर बीमारी, अक्षमता या बेरोजगारी के कारण बिल चुका पाने में असमर्थ हो जाता है, तो बकाया भुगतान बैंक द्वारा किया जाता है।

2. क्रेडिट विकलांगता बीमा

यदि कोई व्यक्ति किसी चिकित्सकीय कारण से अस्थायी या स्थायी रूप से अक्षम हो जाता है, तो यह बीमा कार्ड की न्यूनतम देनदारी को एक निर्धारित समय तक कवर करता है। हालांकि, विकलांगता के बाद की गई कोई भी नई खरीदारी इस कवर में नहीं आती।

3. बेरोजगारी बीमा

अगर कार्डधारक की नौकरी अचानक छूट जाती है, तो यह बीमा एक निश्चित अवधि तक क्रेडिट कार्ड का न्यूनतम भुगतान करता है। यह सुविधा विशेष रूप से प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए उपयोगी हो सकती है।

कैसे पाएं इन इंश्योरेंस का लाभ?

  • अपने क्रेडिट कार्ड की शर्तें और लाभ की जानकारी कार्ड जारी करने वाले बैंक या कंपनी की वेबसाइट से प्राप्त करें।

  • कार्ड एक्टिवेशन के बाद उपलब्ध इंश्योरेंस कवर की पुष्टि करें।

  • किसी क्लेम की स्थिति में समय पर डॉक्यूमेंट और प्रमाण प्रस्तुत करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

"शॉपिंग के साथ सुरक्षा भी! इन क्रेडिट कार्ड्स के साथ पाएं फ्री इंश्योरेंस कवर"

Business News

शॉपिंग, डाइनिंग, टिकट बुकिंग जैसी जरूरतों को आसान बनाने के साथ-साथ यह कार्डधारकों को कई तरह के मुफ्त इंश्योरेंस कवर भी देता है। बहुत से लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि उनका क्रेडिट कार्ड उन्हें ऐसे फायदे दे रहा है जो आपात स्थिति में बड़ी मददगार साबित हो सकते हैं।

चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से इंश्योरेंस कवर आपको क्रेडिट कार्ड पर मुफ्त में मिलते हैं और कैसे आप इनका लाभ उठा सकते हैं:

1. ट्रैवल इंश्योरेंस – यात्रा के दौरान सुरक्षा कवच

कई क्रेडिट कार्ड कंपनियां अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्रा करने वाले ग्राहकों को ट्रैवल इंश्योरेंस देती हैं। इसके अंतर्गत निम्न स्थितियां कवर होती हैं:

  • यात्रा के दौरान सामान खोना

  • फ्लाइट कैंसिलेशन या डिले

  • मेडिकल इमरजेंसी

यदि आपके सामान की डिलीवरी तय समय सीमा में नहीं होती, तो भी आप क्लेम कर सकते हैं।

2. एक्सीडेंटल इंश्योरेंस – दुर्घटना में आर्थिक सुरक्षा

कुछ क्रेडिट कार्ड कंपनियां कार्डधारक की दुर्घटनावश मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में बीमा कवर देती हैं। इसमें शामिल है:

  • सड़क दुर्घटना में ₹2 लाख से ₹4 लाख तक का कवरेज

  • विमान हादसे में ₹40 लाख तक का बीमा लाभ

  • साथ ही, कई कार्ड कंपनियां दुर्घटना के बाद बकाया राशि को माफ कर देती हैं

3. परचेज प्रोटेक्शन कवर – चोरी या नुकसान से सुरक्षा

अगर आपने क्रेडिट कार्ड से कोई इलेक्ट्रॉनिक या कीमती सामान खरीदा है और वो चोरी हो जाता है या डैमेज हो जाता है, तो इस बीमा के जरिए आप ₹50,000 तक का क्लेम कर सकते हैं। ध्यान दें, यह कवर आमतौर पर खरीदारी की तारीख से कुछ हफ्तों तक ही वैध होता है।

कम प्रीमियम में उपलब्ध इंश्योरेंस विकल्प

यदि आप अतिरिक्त सुरक्षा चाहते हैं, तो मामूली प्रीमियम देकर इन इंश्योरेंस विकल्पों का लाभ ले सकते हैं:

1. क्रेडिट लाइफ इंश्योरेंस – मृत्यु या अक्षमता की स्थिति में राहत

इस बीमा के अंतर्गत अगर कार्डधारक की मृत्यु हो जाती है या वह गंभीर बीमारी, अक्षमता या बेरोजगारी के कारण बिल चुका पाने में असमर्थ हो जाता है, तो बकाया भुगतान बैंक द्वारा किया जाता है।

2. क्रेडिट विकलांगता बीमा

यदि कोई व्यक्ति किसी चिकित्सकीय कारण से अस्थायी या स्थायी रूप से अक्षम हो जाता है, तो यह बीमा कार्ड की न्यूनतम देनदारी को एक निर्धारित समय तक कवर करता है। हालांकि, विकलांगता के बाद की गई कोई भी नई खरीदारी इस कवर में नहीं आती।

3. बेरोजगारी बीमा

अगर कार्डधारक की नौकरी अचानक छूट जाती है, तो यह बीमा एक निश्चित अवधि तक क्रेडिट कार्ड का न्यूनतम भुगतान करता है। यह सुविधा विशेष रूप से प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए उपयोगी हो सकती है।

कैसे पाएं इन इंश्योरेंस का लाभ?

  • अपने क्रेडिट कार्ड की शर्तें और लाभ की जानकारी कार्ड जारी करने वाले बैंक या कंपनी की वेबसाइट से प्राप्त करें।

  • कार्ड एक्टिवेशन के बाद उपलब्ध इंश्योरेंस कवर की पुष्टि करें।

  • किसी क्लेम की स्थिति में समय पर डॉक्यूमेंट और प्रमाण प्रस्तुत करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/security-along-with-shopping-should-also-get-free-insurance-cover/article-23659

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.