सेंसेक्स में 156 अंक की गिरावट, निफ्टी भी 82 अंक लुढ़का; बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 11% गिरा

Business

6 मई, मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखा गया। सेंसेक्स 156 अंक गिरकर 80,641 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 82 अंक की कमी आई और यह 24,380 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट रही। प्रमुख गिरावट जोमैटो के 3.08%, टाटा मोटर्स के 2.09%, SBI के 2.01%, अडाणी पोर्ट्स और NTPC के 1.96% रही। वहीं महिंद्रा, एयरटेल, नेस्ले इंडिया, HUL और टाटा स्टील के शेयर 2% तक चढ़कर बंद हुए।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 शेयर गिरकर बंद हुए। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 4.84%, रियल्टी इंडेक्स में 3.58%, और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.79% गिरावट आई। कमजोर तिमाही नतीजों के चलते बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 11% गिरा।

एथर एनर्जी का शेयर शुरुआती लिस्टिंग में बढ़ा, बाद में गिरा

एथर एनर्जी का शेयर 6 मई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इश्यू प्राइस से 1.57% ऊपर ₹326.05 पर लिस्ट हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर यह इश्यू प्राइस से 2.18% ऊपर ₹328 पर लिस्ट हुआ। हालांकि, बाद में इसमें 5.5% की गिरावट आई और यह ₹304 पर बंद हुआ। एथर एनर्जी के IPO का इश्यू प्राइस ₹321 था और यह 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रिटेल निवेशकों के लिए ओपन था।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

एशियाई बाजारों में आज कोई विशेष कारोबार नहीं था। जापान का निक्केई 2 मई को 378 अंक (1.04%) चढ़कर 36,830 पर बंद हुआ। कोरिया के कोस्पी में 3 अंक (0.12%) की हल्की बढ़त रही और यह 2,560 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 158 अंक (0.70%) चढ़कर 22,662.71 पर बंद हुआ। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट 37 अंक (1.13%) की तेजी के साथ 3,316.11 पर बंद हुआ।

अमेरिका का डाउ जोन्स 100 अंक (0.24%) गिरकर 41,219 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 134 अंक (0.74%) की गिरावट रही, जबकि S&P 500 इंडेक्स में 36 अंक (0.64%) की बढ़त दर्ज की गई।

भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी

भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों (FII) की खरीदारी लगातार जारी है। 5 मई को विदेशी निवेशकों ने 497.79 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू निवेशकों ने 2,788.66 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों ने कुल 2,735.02 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में 28,228.45 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 May 2025 By दैनिक जागरण

सेंसेक्स में 156 अंक की गिरावट, निफ्टी भी 82 अंक लुढ़का; बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 11% गिरा

Business

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट रही। प्रमुख गिरावट जोमैटो के 3.08%, टाटा मोटर्स के 2.09%, SBI के 2.01%, अडाणी पोर्ट्स और NTPC के 1.96% रही। वहीं महिंद्रा, एयरटेल, नेस्ले इंडिया, HUL और टाटा स्टील के शेयर 2% तक चढ़कर बंद हुए।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 शेयर गिरकर बंद हुए। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 4.84%, रियल्टी इंडेक्स में 3.58%, और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.79% गिरावट आई। कमजोर तिमाही नतीजों के चलते बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 11% गिरा।

एथर एनर्जी का शेयर शुरुआती लिस्टिंग में बढ़ा, बाद में गिरा

एथर एनर्जी का शेयर 6 मई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इश्यू प्राइस से 1.57% ऊपर ₹326.05 पर लिस्ट हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर यह इश्यू प्राइस से 2.18% ऊपर ₹328 पर लिस्ट हुआ। हालांकि, बाद में इसमें 5.5% की गिरावट आई और यह ₹304 पर बंद हुआ। एथर एनर्जी के IPO का इश्यू प्राइस ₹321 था और यह 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रिटेल निवेशकों के लिए ओपन था।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

एशियाई बाजारों में आज कोई विशेष कारोबार नहीं था। जापान का निक्केई 2 मई को 378 अंक (1.04%) चढ़कर 36,830 पर बंद हुआ। कोरिया के कोस्पी में 3 अंक (0.12%) की हल्की बढ़त रही और यह 2,560 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 158 अंक (0.70%) चढ़कर 22,662.71 पर बंद हुआ। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट 37 अंक (1.13%) की तेजी के साथ 3,316.11 पर बंद हुआ।

अमेरिका का डाउ जोन्स 100 अंक (0.24%) गिरकर 41,219 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 134 अंक (0.74%) की गिरावट रही, जबकि S&P 500 इंडेक्स में 36 अंक (0.64%) की बढ़त दर्ज की गई।

भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी

भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों (FII) की खरीदारी लगातार जारी है। 5 मई को विदेशी निवेशकों ने 497.79 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू निवेशकों ने 2,788.66 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों ने कुल 2,735.02 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में 28,228.45 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-declined-by-156-points-nifty-also-dropped-82-points/article-19894

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.