भारत-पाक तनाव के बीच मॉक ड्रिल की तैयारी, सीएम विष्णुदेव साय बोले – अब पत्थर से मिलेगा जवाब

Raipur

भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव और पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में आपातकालीन तैयारी को लेकर केंद्र सरकार के निर्देश पर बुधवार को राष्ट्रीय स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भी यह मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीखा बयान देते हुए कहा कि अब आतंकियों की कायराना हरकतों का जवाब "पत्थर से" दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने जाति और धर्म पूछकर लोगों को गोली मारी है। यह मानवता पर सीधा हमला है और इसका जवाब उन्हें भुगतना ही पड़ेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि इस बार "वे सोच भी नहीं सकते, ऐसा जवाब दिया जाएगा।"

सुशासन तिहार से मिल रही जनता की सीधी प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि प्रदेश में चल रहे "सुशासन तिहार" के तीसरे चरण के अंतर्गत योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने स्वयं गांव-गांव चौपाल लगाकर समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बेमेतरा जिले के सहसपुर में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और पीएम आवास योजना के हितग्राही अमरौतीन साहू के घर पहुंचकर उनके अनुभव साझा किए।

सीएम साय ने कहा, "प्रदेश में अब तक कुल 40 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 75 प्रतिशत शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।"

खेती से प्रेरणा बन रहे किसान

मुख्यमंत्री ने सहसपुर में कृषक रोहित साहू के खेतों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि साहू केला और पपीता की खेती कर लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं और 15-20 लोगों को अपने खेतों में रोजगार भी दे रहे हैं। सीएम ने उन्हें राज्य के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बताया।

सहसपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्युत सब स्टेशन, हायर सेकंडरी स्कूल भवन और एक प्राचीन मंदिर के सौंदर्यीकरण की भी घोषणा की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 May 2025 By दैनिक जागरण

भारत-पाक तनाव के बीच मॉक ड्रिल की तैयारी, सीएम विष्णुदेव साय बोले – अब पत्थर से मिलेगा जवाब

Raipur

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने जाति और धर्म पूछकर लोगों को गोली मारी है। यह मानवता पर सीधा हमला है और इसका जवाब उन्हें भुगतना ही पड़ेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि इस बार "वे सोच भी नहीं सकते, ऐसा जवाब दिया जाएगा।"

सुशासन तिहार से मिल रही जनता की सीधी प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि प्रदेश में चल रहे "सुशासन तिहार" के तीसरे चरण के अंतर्गत योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने स्वयं गांव-गांव चौपाल लगाकर समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बेमेतरा जिले के सहसपुर में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और पीएम आवास योजना के हितग्राही अमरौतीन साहू के घर पहुंचकर उनके अनुभव साझा किए।

सीएम साय ने कहा, "प्रदेश में अब तक कुल 40 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 75 प्रतिशत शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।"

खेती से प्रेरणा बन रहे किसान

मुख्यमंत्री ने सहसपुर में कृषक रोहित साहू के खेतों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि साहू केला और पपीता की खेती कर लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं और 15-20 लोगों को अपने खेतों में रोजगार भी दे रहे हैं। सीएम ने उन्हें राज्य के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बताया।

सहसपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्युत सब स्टेशन, हायर सेकंडरी स्कूल भवन और एक प्राचीन मंदिर के सौंदर्यीकरण की भी घोषणा की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/preparation-of-mock-drill-amidst-indo-pak-tension-cm-vishnudev-sai/article-19902

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.