मुसलमानों को सीएम डॉ. मोहन यादव की सौगात: एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर बनेगा MP वक्फ बोर्ड का नया भवन

Bhopal

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के मुस्लिम समाज को बड़ी सौगात देते हुए एमपी वक्फ बोर्ड के लिए नए भवन के निर्माण की घोषणा की है। खास बात यह है कि यह भवन भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर समर्पित होगा।

मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित वक्फ सुधार जन जागरण कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने यह घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और वक्फ सुधार इसके महत्वपूर्ण हिस्से हैं। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि वक्फ संपत्तियों का संरक्षण हो और समाज के गरीब जरूरतमंद तबके को इसका पूरा लाभ मिले।”

इस अवसर पर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल, मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्धजन, उलेमा वर्ग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले मुस्लिम खिलाड़ी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से संवाद करते हुए कहा कि यह भवन सिर्फ एक संरचना होगा, बल्कि यह समाज के सहयोग, समरसता और विकास का प्रतीक बनेगा।

डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की कि वे वक्फ सुधार और जनकल्याण के इस मिशन में सरकार का साथ दें।

यह निर्णय मुस्लिम समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला कदम माना जा रहा है, जिससे समुदाय को शासन की मुख्यधारा से जोड़ने और विश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 May 2025 By दैनिक जागरण

मुसलमानों को सीएम डॉ. मोहन यादव की सौगात: एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर बनेगा MP वक्फ बोर्ड का नया भवन

Bhopal

मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित वक्फ सुधार जन जागरण कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने यह घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और वक्फ सुधार इसके महत्वपूर्ण हिस्से हैं। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि वक्फ संपत्तियों का संरक्षण हो और समाज के गरीब जरूरतमंद तबके को इसका पूरा लाभ मिले।”

इस अवसर पर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल, मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्धजन, उलेमा वर्ग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले मुस्लिम खिलाड़ी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से संवाद करते हुए कहा कि यह भवन सिर्फ एक संरचना होगा, बल्कि यह समाज के सहयोग, समरसता और विकास का प्रतीक बनेगा।

डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की कि वे वक्फ सुधार और जनकल्याण के इस मिशन में सरकार का साथ दें।

यह निर्णय मुस्लिम समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला कदम माना जा रहा है, जिससे समुदाय को शासन की मुख्यधारा से जोड़ने और विश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/muslims-will-be-built-in-the-name-of-cm-dr/article-19896

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.