रायगढ़: शिवा स्पंज आयरन प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, मजदूर की मौके पर मौत

Rajgarh

रायगढ़-जशपुर मार्ग पर स्थित शिवा इंडस्ट्रीज में मंगलवार सुबह एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट के फर्नेस में हुए जोरदार धमाके में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड निवासी उपेन्द्र भारती के रूप में हुई है, जो हादसे के वक्त ड्यूटी पर तैनात था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूंजीपथरा क्षेत्र में स्थित इस स्पंज आयरन प्लांट में कार्यरत मजदूरों के बीच अचानक तेज धमाका हुआ। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि उपेन्द्र भारती पूरी तरह झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे की वजहों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर यह तकनीकी खामी का मामला बताया जा रहा है।

उद्योग क्षेत्र में लगातार सामने रहे ऐसे हादसों ने सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मजदूर संगठन भी इस हादसे पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और प्लांट प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 May 2025 By दैनिक जागरण

रायगढ़: शिवा स्पंज आयरन प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, मजदूर की मौके पर मौत

Rajgarh

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूंजीपथरा क्षेत्र में स्थित इस स्पंज आयरन प्लांट में कार्यरत मजदूरों के बीच अचानक तेज धमाका हुआ। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि उपेन्द्र भारती पूरी तरह झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे की वजहों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर यह तकनीकी खामी का मामला बताया जा रहा है।

उद्योग क्षेत्र में लगातार सामने रहे ऐसे हादसों ने सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मजदूर संगठन भी इस हादसे पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और प्लांट प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/furnace-blast-laborer-dies-on-the-spot-in-raigad-shiva/article-19900

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.