छोटे शहरों ने मेट्रो को पीछे छोड़ा: दिवाली पर ऑनलाइन फैशन और कॉस्मेटिक की डिमांड में रिकॉर्ड उछाल

Business News

दिवाली के दौरान भारत के ऑनलाइन शॉपिंग परिदृश्य में इस साल बड़ा बदलाव देखने को मिला। लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म ‘क्लिकपोस्ट’ के आंकड़ों के अनुसार, छोटे और गैर-मेट्रो शहरों ने कुल ऑर्डर का लगभग 74.7 प्रतिशत हिस्सा अपने नाम किया, जिससे मेट्रो शहर पीछे रह गए।

रिपोर्ट में 4.25 करोड़ से अधिक शिपमेंट डेटा का विश्लेषण किया गया। टियर-3 शहरों ने 50.7% ऑर्डर दर्ज किए, जबकि टियर-2 शहरों से 24.8% ऑर्डर आए। यह दर्शाता है कि ई-कॉमर्स का विस्तार अब छोटे शहरों और कस्बों में तेजी से हो रहा है।

फैशन और कॉस्मेटिक में बंपर डिमांड
दुर्गा पूजा के दौरान फैशन उत्पादों की मांग में 14.3% की वृद्धि देखी गई। वहीं, करवा चौथ पर कॉस्मेटिक उत्पादों की डिमांड फैशन से दोगुनी रही, जो छोटे शहरों में उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं का संकेत है।

तेज डिलीवरी और डिजिटल भुगतान
भारत का लॉजिस्टिक्स नेटवर्क औसतन 2.83 दिन में डिलीवरी कर रहा है। ‘सेंम-डे डिलीवरी’ की हिस्सेदारी 4.2% से बढ़कर 8.7% हो गई। महंगे उत्पादों की खरीद में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल बढ़ा है, लेकिन टियर-3 शहरों में अभी भी 52% ऑर्डर कैश ऑन डिलीवरी के माध्यम से किए गए।

औसत ऑर्डर मूल्य में वृद्धि
2024 में औसत ऑर्डर मूल्य ₹3,281 था, जो 2025 में बढ़कर ₹4,346 हो गया, यानी 32.5% की सालाना वृद्धि

क्लिकपोस्ट के सह-संस्थापक और CEO नमन विजय ने कहा, “छोटे शहर अब मेट्रो से अधिक ऑर्डर कर रहे हैं। कंपनियां अगली दिवाली के लिए तेज़ डिलीवरी, हाइपरलोकल स्टॉक और क्षेत्रीय जरूरतों के अनुसार प्रोडक्ट लाइन तैयार कर रही हैं।”

यह रुझान भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की गहराई और छोटे शहरों में ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। अगली ई-कॉमर्स क्रांति अब मेट्रो नहीं, छोटे शहरों से शुरू होने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Oct 2025 By दैनिक जागरण

छोटे शहरों ने मेट्रो को पीछे छोड़ा: दिवाली पर ऑनलाइन फैशन और कॉस्मेटिक की डिमांड में रिकॉर्ड उछाल

Business News

रिपोर्ट में 4.25 करोड़ से अधिक शिपमेंट डेटा का विश्लेषण किया गया। टियर-3 शहरों ने 50.7% ऑर्डर दर्ज किए, जबकि टियर-2 शहरों से 24.8% ऑर्डर आए। यह दर्शाता है कि ई-कॉमर्स का विस्तार अब छोटे शहरों और कस्बों में तेजी से हो रहा है।

फैशन और कॉस्मेटिक में बंपर डिमांड
दुर्गा पूजा के दौरान फैशन उत्पादों की मांग में 14.3% की वृद्धि देखी गई। वहीं, करवा चौथ पर कॉस्मेटिक उत्पादों की डिमांड फैशन से दोगुनी रही, जो छोटे शहरों में उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं का संकेत है।

तेज डिलीवरी और डिजिटल भुगतान
भारत का लॉजिस्टिक्स नेटवर्क औसतन 2.83 दिन में डिलीवरी कर रहा है। ‘सेंम-डे डिलीवरी’ की हिस्सेदारी 4.2% से बढ़कर 8.7% हो गई। महंगे उत्पादों की खरीद में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल बढ़ा है, लेकिन टियर-3 शहरों में अभी भी 52% ऑर्डर कैश ऑन डिलीवरी के माध्यम से किए गए।

औसत ऑर्डर मूल्य में वृद्धि
2024 में औसत ऑर्डर मूल्य ₹3,281 था, जो 2025 में बढ़कर ₹4,346 हो गया, यानी 32.5% की सालाना वृद्धि

क्लिकपोस्ट के सह-संस्थापक और CEO नमन विजय ने कहा, “छोटे शहर अब मेट्रो से अधिक ऑर्डर कर रहे हैं। कंपनियां अगली दिवाली के लिए तेज़ डिलीवरी, हाइपरलोकल स्टॉक और क्षेत्रीय जरूरतों के अनुसार प्रोडक्ट लाइन तैयार कर रही हैं।”

यह रुझान भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की गहराई और छोटे शहरों में ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। अगली ई-कॉमर्स क्रांति अब मेट्रो नहीं, छोटे शहरों से शुरू होने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/small-cities-leave-metro-behind-record-jump-in-demand-for/article-36006

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.