मुख्यमंत्री ने किया ‘आनंदमय वैलनेस योग स्वास्थ्य केंद्र’ का लोकार्पण, बोले – योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन का माध्यम

Ujjain, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को निनोरा स्थित ‘आनंदमय वैलनेस योग स्वास्थ्य केंद्र’ के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के मध्य संतुलन साधने का एक समग्र विज्ञान है। योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से शांत और आत्मिक रूप से जागरूक बनाता है।

डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन नगरी हर युग में अपनी विशिष्ट आध्यात्मिक यात्रा के लिए जानी जाती रही है। आज यह गर्व का विषय है कि ऋषि-मुनियों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त योग और वैलनेस सेंटर की स्थापना की गई है, जहां नागरिकों को प्राकृतिक चिकित्सा और योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा।

योग हमें प्रकृति से जोड़े रखता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति हमें प्रकृति के साथ जुड़कर जीना सिखाती है। योग इसी जुड़ाव का माध्यम है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाई है, जिसके परिणामस्वरूप आज पूरी दुनिया योग के लाभों को स्वीकार कर रही है।

विदेशी प्रशिक्षार्थियों को मिला प्रमाणपत्र

कार्यक्रम में अमेरिका, चेक गणराज्य और चेकोस्लोवाकिया से आए 22 विदेशी नागरिकों को योग प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। यह प्रशिक्षण पिछले 10 दिनों से ऑनलाइन माध्यम से जारी था। मुख्यमंत्री ने विदेशी प्रशिक्षार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे भारत की योग परंपरा के संवाहक बनकर अपने देशों में इसके संदेश को पहुंचाएं।

योगाचार्य ओमानंद महाराज ने की प्रशंसा

योगाचार्य स्वामी ओमानंद गुरुजी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं प्रतिदिन योगाभ्यास करते हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य और वैलनेस को लेकर नई दृष्टि विकसित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस संस्थान में आगे चलकर प्राकृतिक, आयुर्वेदिक और वैदिक चिकित्सा पद्धतियों पर आधारित विशेष सेवाएं प्रारंभ की जाएंगी।

आयुर्वेद संस्थान से हुआ समझौता

इस अवसर पर शासकीय धन्वंतरी चिकित्सा महाविद्यालय और आनंदमय वेलनेस सेंटर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत दोनों संस्थान मिलकर योग और आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान व सेवाएं प्रदान करेंगे।
केंद्र में तनाव, अवसाद और मानसिक विकारों के निदान हेतु योग थेरेपी और प्राकृतिक पद्धतियों का उपयोग किया जाएगा।

कार्यक्रम में रहे अनेक गणमान्य उपस्थित

लोकार्पण समारोह में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, राजेंद्र भारती, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांस कूमट, एडीएम अत्येंद्र सिंह गुर्जर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर सभी नागरिकों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा—

“योग जीवन को आनंदमय बनाता है। यही वह साधना है जो हमें स्वास्थ्य, संतुलन और आत्मिक शक्ति प्रदान करती है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Oct 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री ने किया ‘आनंदमय वैलनेस योग स्वास्थ्य केंद्र’ का लोकार्पण, बोले – योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन का माध्यम

Ujjain, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को निनोरा स्थित ‘आनंदमय वैलनेस योग स्वास्थ्य केंद्र’ के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के मध्य संतुलन साधने का एक समग्र विज्ञान है। योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से शांत और आत्मिक रूप से जागरूक बनाता है।

डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन नगरी हर युग में अपनी विशिष्ट आध्यात्मिक यात्रा के लिए जानी जाती रही है। आज यह गर्व का विषय है कि ऋषि-मुनियों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त योग और वैलनेस सेंटर की स्थापना की गई है, जहां नागरिकों को प्राकृतिक चिकित्सा और योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा।

योग हमें प्रकृति से जोड़े रखता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति हमें प्रकृति के साथ जुड़कर जीना सिखाती है। योग इसी जुड़ाव का माध्यम है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाई है, जिसके परिणामस्वरूप आज पूरी दुनिया योग के लाभों को स्वीकार कर रही है।

विदेशी प्रशिक्षार्थियों को मिला प्रमाणपत्र

कार्यक्रम में अमेरिका, चेक गणराज्य और चेकोस्लोवाकिया से आए 22 विदेशी नागरिकों को योग प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। यह प्रशिक्षण पिछले 10 दिनों से ऑनलाइन माध्यम से जारी था। मुख्यमंत्री ने विदेशी प्रशिक्षार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे भारत की योग परंपरा के संवाहक बनकर अपने देशों में इसके संदेश को पहुंचाएं।

योगाचार्य ओमानंद महाराज ने की प्रशंसा

योगाचार्य स्वामी ओमानंद गुरुजी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं प्रतिदिन योगाभ्यास करते हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य और वैलनेस को लेकर नई दृष्टि विकसित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस संस्थान में आगे चलकर प्राकृतिक, आयुर्वेदिक और वैदिक चिकित्सा पद्धतियों पर आधारित विशेष सेवाएं प्रारंभ की जाएंगी।

आयुर्वेद संस्थान से हुआ समझौता

इस अवसर पर शासकीय धन्वंतरी चिकित्सा महाविद्यालय और आनंदमय वेलनेस सेंटर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत दोनों संस्थान मिलकर योग और आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान व सेवाएं प्रदान करेंगे।
केंद्र में तनाव, अवसाद और मानसिक विकारों के निदान हेतु योग थेरेपी और प्राकृतिक पद्धतियों का उपयोग किया जाएगा।

कार्यक्रम में रहे अनेक गणमान्य उपस्थित

लोकार्पण समारोह में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, राजेंद्र भारती, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांस कूमट, एडीएम अत्येंद्र सिंह गुर्जर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर सभी नागरिकों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा—

“योग जीवन को आनंदमय बनाता है। यही वह साधना है जो हमें स्वास्थ्य, संतुलन और आत्मिक शक्ति प्रदान करती है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-inaugurated-%E2%80%98anandamay-wellness-yoga-health-center%E2%80%99-and-said/article-36021

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.