दिवाली पर बेटे से नहीं मिल पाए भूपेश बघेल, बोले – “इजाज़त नहीं मिली, पर सबको शुभकामनाएं”

Raipur, CG

दीपावली के मौके पर जहां पूरा देश रोशनी और खुशियों में डूबा है, वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि उन्हें अपने बेटे चैतन्य बघेल, जो फिलहाल जेल में हैं, से मिलने की अनुमति इस बार नहीं मिली।

भूपेश बघेल ने लिखा —

“दीवाली पर मुझे जेल में बंद अपने बेटे चैतन्य बघेल से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। दो दशक पहले जब अजीत जोगी मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने बाबूजी को जेल भेजा था, लेकिन उस वक्त दीवाली के दिन उनसे मिलने की छूट दी गई थी। आज नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कृपा से बेटा जेल में है, लेकिन मिलने की इजाज़त नहीं है। फिर भी सबको दीपावली की शुभकामनाएं।”

पूर्व मुख्यमंत्री का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरण बताया, वहीं भाजपा नेताओं ने बघेल पर भावनात्मक कार्ड खेलने का आरोप लगाया है।

चैतन्य बघेल पर गंभीर आरोप

ईडी (ED) ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के मामले में 18 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी का दावा है कि इस घोटाले की राशि करीब ₹2,500 करोड़ से अधिक है, जिसमें चैतन्य बघेल पर लगभग ₹1,000 करोड़ के अवैध प्रबंधन का आरोप है।

हाल ही में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद से बघेल परिवार लगातार इसे राजनीतिक साजिश बता रहा है।

भूपेश बघेल का यह पोस्ट न केवल एक पिता की पीड़ा को उजागर करता है, बल्कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में भावनाओं और आरोपों के नए दौर की शुरुआत भी करता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Oct 2025 By दैनिक जागरण

दिवाली पर बेटे से नहीं मिल पाए भूपेश बघेल, बोले – “इजाज़त नहीं मिली, पर सबको शुभकामनाएं”

Raipur, CG

भूपेश बघेल ने लिखा —

“दीवाली पर मुझे जेल में बंद अपने बेटे चैतन्य बघेल से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। दो दशक पहले जब अजीत जोगी मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने बाबूजी को जेल भेजा था, लेकिन उस वक्त दीवाली के दिन उनसे मिलने की छूट दी गई थी। आज नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कृपा से बेटा जेल में है, लेकिन मिलने की इजाज़त नहीं है। फिर भी सबको दीपावली की शुभकामनाएं।”

पूर्व मुख्यमंत्री का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरण बताया, वहीं भाजपा नेताओं ने बघेल पर भावनात्मक कार्ड खेलने का आरोप लगाया है।

चैतन्य बघेल पर गंभीर आरोप

ईडी (ED) ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के मामले में 18 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी का दावा है कि इस घोटाले की राशि करीब ₹2,500 करोड़ से अधिक है, जिसमें चैतन्य बघेल पर लगभग ₹1,000 करोड़ के अवैध प्रबंधन का आरोप है।

हाल ही में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद से बघेल परिवार लगातार इसे राजनीतिक साजिश बता रहा है।

भूपेश बघेल का यह पोस्ट न केवल एक पिता की पीड़ा को उजागर करता है, बल्कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में भावनाओं और आरोपों के नए दौर की शुरुआत भी करता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bhupesh-baghel-could-not-meet-his-son-on-diwali-said/article-36018

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.