दीपोत्सव जबलपुर 2025 : 51 हजार दीपों से जगमगाया मां नर्मदा का पावन तट, अलौकिक दृश्य के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु

Jabalpur, MP

मां नर्मदा के पावन तट गौरीघाट पर रविवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर “दीपोत्सव जबलपुर 2025” का भव्य आयोजन हुआ। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के आह्वान पर आयोजित इस दीपोत्सव में पूरे घाट को 51 हजार दीपों से सजाया गया, जिससे संपूर्ण तट अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय दृश्य का प्रतीक बन गया।

दीपों की झिलमिल रोशनी के बीच जब लेजर शो और मनमोहक आतिशबाजी ने आसमान को रंगों से भर दिया, तो हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। सभी ने एक-एक दीप जलाकर जबलपुर, मध्यप्रदेश और पूरे देश की समृद्धि की कामना की।

WhatsApp Image 2025-10-19 at 9.23.49 PM

मां नर्मदा की प्रेरणा से हुआ दीपोत्सव

मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि “मां नर्मदा जी की प्रेरणा और पूज्य संतों के निर्देश पर चौथे वर्ष भी दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। जब इस परंपरा की शुरुआत की थी तब कल्पना नहीं थी कि यह इतना विराट स्वरूप ले लेगा। अब यह आयोजन संस्कारधानी की पहचान बन चुका है।”

उन्होंने कहा कि “हम सनातनी परंपरा के अनुयायी हैं और दीपावली हमारे लिए रोशनी, उत्साह और उल्लास का पर्व है। जबलपुरवासियों की सहभागिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया है।”

WhatsApp Image 2025-10-19 at 9.23.48 PM (1)

गरीबों तक पहुँचा उत्सव का उजाला

श्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा कि “जीएसटी में कटौती से इस बार बाजार आम लोगों की पहुँच में रहा, जिससे गरीब वर्ग भी दीपावली का पर्व उत्साहपूर्वक मना रहा है।”

शंखध्वनि और आरती से गूंजा तट

पूज्य संतों की शंखध्वनि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद मां नर्मदा अष्टक और महाआरती का आयोजन हुआ। संपूर्ण तट पर भक्तों की भावनाओं और आरती की गूंज ने दिव्यता का वातावरण रचा।

WhatsApp Image 2025-10-19 at 9.23.52 PM

सनातनी थीम पर लेजर शो और आतिशबाजी

दीपोत्सव में इस बार भी सनातनी थीम पर लेजर शो प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद लगभग 15 मिनट तक चली रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने आसमान को दीपमय बना दिया।

संतों का आशीर्वाद और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में पूज्य जगतगुरु स्वामी डॉ. नरसिंहदेवाचार्य जी, स्वामी बालगोविंदाचार्य जी, स्वामी गिरीशानंद जी (साकेतधाम), स्वामी मुकुंददास जी (गुप्तेश्वर), पूज्य पागलानंद जी महाराज, साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, स्वामी अशोकानंद जी महाराज, साध्वी शिरोमणि, चन्द्रशेखरानंद जी, पं. तरुण चौबे जी सहित अनेक संत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विधायक अशोक रोहाणी, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, राजकुमार पटेल, अखिलेश जैन, आशा गोंटिया, रिंकू विज सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

दीपोत्सव जबलपुर 2025 ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि जबलपुर सिर्फ संस्कृति की राजधानी ही नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा की उज्जवल मिसाल भी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Oct 2025 By दैनिक जागरण

दीपोत्सव जबलपुर 2025 : 51 हजार दीपों से जगमगाया मां नर्मदा का पावन तट, अलौकिक दृश्य के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु

Jabalpur, MP

मां नर्मदा के पावन तट गौरीघाट पर रविवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर “दीपोत्सव जबलपुर 2025” का भव्य आयोजन हुआ। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के आह्वान पर आयोजित इस दीपोत्सव में पूरे घाट को 51 हजार दीपों से सजाया गया, जिससे संपूर्ण तट अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय दृश्य का प्रतीक बन गया।

दीपों की झिलमिल रोशनी के बीच जब लेजर शो और मनमोहक आतिशबाजी ने आसमान को रंगों से भर दिया, तो हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। सभी ने एक-एक दीप जलाकर जबलपुर, मध्यप्रदेश और पूरे देश की समृद्धि की कामना की।

WhatsApp Image 2025-10-19 at 9.23.49 PM

मां नर्मदा की प्रेरणा से हुआ दीपोत्सव

मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि “मां नर्मदा जी की प्रेरणा और पूज्य संतों के निर्देश पर चौथे वर्ष भी दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। जब इस परंपरा की शुरुआत की थी तब कल्पना नहीं थी कि यह इतना विराट स्वरूप ले लेगा। अब यह आयोजन संस्कारधानी की पहचान बन चुका है।”

उन्होंने कहा कि “हम सनातनी परंपरा के अनुयायी हैं और दीपावली हमारे लिए रोशनी, उत्साह और उल्लास का पर्व है। जबलपुरवासियों की सहभागिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया है।”

WhatsApp Image 2025-10-19 at 9.23.48 PM (1)

गरीबों तक पहुँचा उत्सव का उजाला

श्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा कि “जीएसटी में कटौती से इस बार बाजार आम लोगों की पहुँच में रहा, जिससे गरीब वर्ग भी दीपावली का पर्व उत्साहपूर्वक मना रहा है।”

शंखध्वनि और आरती से गूंजा तट

पूज्य संतों की शंखध्वनि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद मां नर्मदा अष्टक और महाआरती का आयोजन हुआ। संपूर्ण तट पर भक्तों की भावनाओं और आरती की गूंज ने दिव्यता का वातावरण रचा।

WhatsApp Image 2025-10-19 at 9.23.52 PM

सनातनी थीम पर लेजर शो और आतिशबाजी

दीपोत्सव में इस बार भी सनातनी थीम पर लेजर शो प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद लगभग 15 मिनट तक चली रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने आसमान को दीपमय बना दिया।

संतों का आशीर्वाद और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में पूज्य जगतगुरु स्वामी डॉ. नरसिंहदेवाचार्य जी, स्वामी बालगोविंदाचार्य जी, स्वामी गिरीशानंद जी (साकेतधाम), स्वामी मुकुंददास जी (गुप्तेश्वर), पूज्य पागलानंद जी महाराज, साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, स्वामी अशोकानंद जी महाराज, साध्वी शिरोमणि, चन्द्रशेखरानंद जी, पं. तरुण चौबे जी सहित अनेक संत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विधायक अशोक रोहाणी, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, राजकुमार पटेल, अखिलेश जैन, आशा गोंटिया, रिंकू विज सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

दीपोत्सव जबलपुर 2025 ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि जबलपुर सिर्फ संस्कृति की राजधानी ही नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा की उज्जवल मिसाल भी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/deepotsav-jabalpur-2025-the-sacred-banks-of-mother-narmada-lit/article-36019

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.