कंचे वाली सोडा बोतल के दिवाने हुए ये देश, भूलगए PEPSI, Coca Cola का स्वाद

Business News

कंचे वाली सोडा बोतल बच्चों को पसंद आती थी क्योंकि वे उसका कंचा खेल में इस्तेमाल कर सकते थे. अब प्लास्टिक और कैन वाली पैकिंग के कारण इसकी लोकप्रियता कम हो गई है, लेकिन पुराने जमाने की यादें ताजा करने के लिए कुछ लोग इसे आज भी पसंद करते हैं.

भारत के पारंपरिक पेय गोली सोडा की अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और खाड़ी देशों सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत मांग है. गोली सोडा को कंचे वाली बोतल भी कहा जाता है. एक आधिकारिक बयान में रविवार को कहा गया कि इसे लेकर उपभोक्ताओं की जोरदार प्रतिक्रिया मिल रही है, जो इसके विस्तार में काफी मददगार साबित होगा.

कॉमर्स मिनिस्ट्री की यूनिट कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने कहा कि फेयर एक्सपोर्ट्स के साथ एक रणनीतिक साझेदारी के तहत, भारत ने खाड़ी क्षेत्र की सबसे बड़ी खुदरा श्रृंखलाओं में एक लुलु हाइपरमार्केट को गोली सोडा की आपूर्ति शुरू की है. इसकी गोली पॉप सोडा के रूप में फिर से ब्रांडिंग की गई है.

कैसी होती है कंचे वाली सोडा बोतल

कंचे वाली सोडा बोतल, जिसे गोल्ड स्पॉट बोतल, गोटी सोडा, या बंसी सोडा भी कहा जाता है, एक पारंपरिक सोडा बोतल होती है जिसमें एक कांच की गोली (कंचा) लगी होती है. इसे सीओडी-नेक्स बोतल (Codd-neck bottle) भी कहा जाता है. यह बोतल खासतौर पर गांवों और छोटे कस्बों में बहुत प्रसिद्ध रही है. 90 के दशक से पहले यह स्थानीय स्तर पर बनाए जाने वाले नींबू सोडा और अन्य स्वाद वाले सोडा के लिए खूब इस्तेमाल होती थी. आज भी कुछ जगहों पर इसे देशी कोल्ड ड्रिंक के रूप में बेचा जाता है.

बुरे दिनों से उभर रहा है गोली सोडा

एक समय बेहद लोकप्रिय पेय अंतरराष्ट्रीय विस्तार से वैश्विक मंच पर उल्लेखनीय वापसी कर रहा है. इसके मुताबिक, उत्पाद ने पहले ही वैश्विक बाजारों में मजबूत पैठ बना ली है, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और खाड़ी देश शामिल हैं. बहुराष्ट्रीय पेय कंपनियों के वर्चस्व के कारण गोली सोडा की मांग लगभग खत्म हो गई थी.

बयान में कहा गया कि गोली पॉप सोडा को इसकी अनोखी पैकिंग अलग बनाती है. इस फिर से ब्रांडिंग ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों को आकर्षित किया है, जिससे पेय एक रोमांचक और ट्रेंडी उत्पाद के रूप में स्थापित हुआ है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Mar 2025 By दैनिक जागरण

कंचे वाली सोडा बोतल के दिवाने हुए ये देश, भूलगए PEPSI, Coca Cola का स्वाद

Business News

भारत के पारंपरिक पेय गोली सोडा की अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और खाड़ी देशों सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत मांग है. गोली सोडा को कंचे वाली बोतल भी कहा जाता है. एक आधिकारिक बयान में रविवार को कहा गया कि इसे लेकर उपभोक्ताओं की जोरदार प्रतिक्रिया मिल रही है, जो इसके विस्तार में काफी मददगार साबित होगा.

कॉमर्स मिनिस्ट्री की यूनिट कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने कहा कि फेयर एक्सपोर्ट्स के साथ एक रणनीतिक साझेदारी के तहत, भारत ने खाड़ी क्षेत्र की सबसे बड़ी खुदरा श्रृंखलाओं में एक लुलु हाइपरमार्केट को गोली सोडा की आपूर्ति शुरू की है. इसकी गोली पॉप सोडा के रूप में फिर से ब्रांडिंग की गई है.

कैसी होती है कंचे वाली सोडा बोतल

कंचे वाली सोडा बोतल, जिसे गोल्ड स्पॉट बोतल, गोटी सोडा, या बंसी सोडा भी कहा जाता है, एक पारंपरिक सोडा बोतल होती है जिसमें एक कांच की गोली (कंचा) लगी होती है. इसे सीओडी-नेक्स बोतल (Codd-neck bottle) भी कहा जाता है. यह बोतल खासतौर पर गांवों और छोटे कस्बों में बहुत प्रसिद्ध रही है. 90 के दशक से पहले यह स्थानीय स्तर पर बनाए जाने वाले नींबू सोडा और अन्य स्वाद वाले सोडा के लिए खूब इस्तेमाल होती थी. आज भी कुछ जगहों पर इसे देशी कोल्ड ड्रिंक के रूप में बेचा जाता है.

बुरे दिनों से उभर रहा है गोली सोडा

एक समय बेहद लोकप्रिय पेय अंतरराष्ट्रीय विस्तार से वैश्विक मंच पर उल्लेखनीय वापसी कर रहा है. इसके मुताबिक, उत्पाद ने पहले ही वैश्विक बाजारों में मजबूत पैठ बना ली है, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और खाड़ी देश शामिल हैं. बहुराष्ट्रीय पेय कंपनियों के वर्चस्व के कारण गोली सोडा की मांग लगभग खत्म हो गई थी.

बयान में कहा गया कि गोली पॉप सोडा को इसकी अनोखी पैकिंग अलग बनाती है. इस फिर से ब्रांडिंग ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों को आकर्षित किया है, जिससे पेय एक रोमांचक और ट्रेंडी उत्पाद के रूप में स्थापित हुआ है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sprouts-bottle/article-15186

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.