- Hindi News
- चुनाव
- उपराष्ट्रपति चुनाव: चार घंटे में बड़ी संख्या में सांसदों ने डाला वोट, शाम 6 बजे होगी गिनती
उपराष्ट्रपति चुनाव: चार घंटे में बड़ी संख्या में सांसदों ने डाला वोट, शाम 6 बजे होगी गिनती
Digita Desk
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद आज उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव चल रहा है। एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन के साझा उम्मीदवार पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मतदान किया। विपक्ष के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा समेत कई वरिष्ठ सांसद भी मतदान कर चुके हैं। इंडिया गठबंधन ने अपने उम्मीदवार की जीत पर भरोसा जताया है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा और परिणाम की घोषणा शाम 6 बजे से शुरू होगी।
एनडीए ने 'मैन टू मैन मार्किंग' रणनीति अपनाई है और सांसदों को अलग-अलग समूहों में बांटकर चुनावी सुरक्षा सुनिश्चित की है। इंडिया गठबंधन के कुल 354 सांसद हैं, जो बहुमत के आवश्यक आंकड़े 391 से कम हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए