नेपाल में हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे, राष्ट्रपति और पीएम के आवासों पर कब्जा

Digita Desk

नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल तेज हो गई है। राजधानी काठमांडू में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें लगातार बढ़ रही हैं। हिंसक प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई नेताओं के निजी आवासों पर हमला किया, जिससे राजधानी में तनाव का माहौल पैदा हो गया है।

पीएम ओली के आवास में आग

नेपाल के भक्तपुर जिले के बालकोट में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के आवास में आग लगाई गई। प्रधानमंत्री इस समय बलवतार स्थित सुरक्षित आवास पर हैं। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हेलीकॉप्टर की तैनाती भी की गई है। वहीं छात्रों और युवा समूहों के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

पीएम ओली और मंत्रियों की सुरक्षा चिंता

विरोध प्रदर्शनकारियों की मांग है कि ओली सरकार को हटाया जाए। इस बीच खबर है कि प्रधानमंत्री ओली दुबई जाने की तैयारी में हैं। उनके साथ कई मंत्री भी देश छोड़ने की योजना बना रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से कई जगह हेलीकॉप्टर उतार कर अधिकारियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

राष्ट्रपति के निजी आवास पर कब्जा

हिंसक प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के निजी आवास पर भी कब्जा कर लिया। इससे राजधानी में तनाव और बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह कदम सरकार और उसके नीतिगत फैसलों के खिलाफ आक्रोश जताने के लिए उठाया गया।

प्रधानमंत्री ओली का बयान

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा:
"विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं से मैं बेहद दुखी हूँ। हमें भरोसा था कि युवा शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखेंगे, लेकिन निहित स्वार्थी तत्वों के कारण हिंसा भड़क गई। सरकार सोशल मीडिया पर रोक लगाने के पक्ष में नहीं है और इसके सुरक्षित उपयोग के लिए माहौल सुनिश्चित करेगी।"

अंतरराष्ट्रीय चिंता

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव प्रवक्ता ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बनाए रखने और हिंसा रोकने का आह्वान किया।

स्थिति अपडेट:
नेपाल में राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री और कई मंत्रियों की सुरक्षा पर खतरा है। राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा हो चुका है। काठमांडू में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू है और राजधानी में हिंसा जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Sep 2025 By दैनिक जागरण

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे, राष्ट्रपति और पीएम के आवासों पर कब्जा

Digita Desk

नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल तेज हो गई है। राजधानी काठमांडू में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें लगातार बढ़ रही हैं। हिंसक प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई नेताओं के निजी आवासों पर हमला किया, जिससे राजधानी में तनाव का माहौल पैदा हो गया है।

पीएम ओली के आवास में आग

नेपाल के भक्तपुर जिले के बालकोट में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के आवास में आग लगाई गई। प्रधानमंत्री इस समय बलवतार स्थित सुरक्षित आवास पर हैं। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हेलीकॉप्टर की तैनाती भी की गई है। वहीं छात्रों और युवा समूहों के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

पीएम ओली और मंत्रियों की सुरक्षा चिंता

विरोध प्रदर्शनकारियों की मांग है कि ओली सरकार को हटाया जाए। इस बीच खबर है कि प्रधानमंत्री ओली दुबई जाने की तैयारी में हैं। उनके साथ कई मंत्री भी देश छोड़ने की योजना बना रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से कई जगह हेलीकॉप्टर उतार कर अधिकारियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

राष्ट्रपति के निजी आवास पर कब्जा

हिंसक प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के निजी आवास पर भी कब्जा कर लिया। इससे राजधानी में तनाव और बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह कदम सरकार और उसके नीतिगत फैसलों के खिलाफ आक्रोश जताने के लिए उठाया गया।

प्रधानमंत्री ओली का बयान

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा:
"विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं से मैं बेहद दुखी हूँ। हमें भरोसा था कि युवा शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखेंगे, लेकिन निहित स्वार्थी तत्वों के कारण हिंसा भड़क गई। सरकार सोशल मीडिया पर रोक लगाने के पक्ष में नहीं है और इसके सुरक्षित उपयोग के लिए माहौल सुनिश्चित करेगी।"

अंतरराष्ट्रीय चिंता

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव प्रवक्ता ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बनाए रखने और हिंसा रोकने का आह्वान किया।

स्थिति अपडेट:
नेपाल में राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री और कई मंत्रियों की सुरक्षा पर खतरा है। राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा हो चुका है। काठमांडू में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू है और राजधानी में हिंसा जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/violent-demonstrations-in-nepal-encouraged-the-residences-of-president-and/article-32724

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.