Grok पर अश्लील इमेज जनरेशन पर X ने लगाया रोक, 3500 कंटेंट हटाए और 600 अकाउंट्स डिलीट

बिजनेस डेस्क

On

सरकार की चेतावनी के बाद X ने स्वीकारा अपनी गलती; AI चैटबोट Grok से अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री अब नहीं बनेगी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने अपने AI चैटबोट Grok के जरिए अश्लील और आपत्तिजनक इमेज जनरेशन पर रोक लगाने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि भारत में कानून का पालन करते हुए 3,500 से अधिक अश्लील कंटेंट ब्लॉक कर दिए गए हैं और 600 से ज्यादा अकाउंट्स डिलीट किए गए हैं।

यह कदम केंद्र सरकार की चेतावनी के बाद उठाया गया। सूत्रों के अनुसार, अश्लील कंटेंट तेजी से फैलने के बाद X को तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा गया था।

क्या हुआ था मामला

शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने 2 जनवरी को आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर Grok के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया था। उन्होंने बताया कि कुछ यूजर्स फर्जी अकाउंट बनाकर महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं और AI से उन्हें आपत्तिजनक रूप में बदलने के लिए कह रहे हैं। यह प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि X ने कंटेंट को पूरी तरह रोकने की बजाय केवल पेड यूजर्स तक सीमित कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है और प्लेटफॉर्म इस गलत व्यवहार को मॉनिटाइज कर रहा है।

X और मस्क की प्रतिक्रिया

X के मालिक इलॉन मस्क ने पहले कहा था कि AI टूल Grok सिर्फ यूजर के इनपुट पर काम करता है। उन्होंने इसे इस तरह समझाया कि जैसे किसी बुरी बात को लिखने के लिए पेन को दोष देना सही नहीं है। मस्क के अनुसार, AI टूल की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसका उपयोग करने वाले व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है।

इसके बाद X ने स्वीकार किया कि प्लेटफॉर्म में कंटेंट मॉडरेशन में कमी थी और उन्होंने इसे सुधारने का निर्णय लिया। कंपनी ने स्पष्ट किया कि भारत उनके लिए महत्वपूर्ण बाजार है और वह स्थानीय कानूनों का पूरी तरह सम्मान करेगा।

सरकारी दिशा-निर्देश

केंद्र सरकार ने 30 दिसंबर को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को चेतावनी दी थी कि अश्लील, भद्दे, पोर्नोग्राफिक और बच्चों से जुड़े यौन शोषण वाले कंटेंट पर तुरंत रोक लगाई जाए। निर्देश दिए गए कि नियमों का पालन नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस कदम के बाद X ने अपनी नीतियों को सख्त करते हुए Grok के माध्यम से अश्लील सामग्री बनने से रोकने का आश्वासन दिया।

--------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/x-bans-obscene-image-generation-on-grok-removes-3500-content/article-42757

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.